Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP News: सीएम योगी का बयान – ‘सुशासन की पहली शर्त है रूल ऑफ लॉ, यह समयबद्ध, सहज और सरल होना चाहिए'”

UP News: सीएम योगी का बयान – ‘सुशासन की पहली शर्त है रूल ऑफ लॉ, यह समयबद्ध, सहज और सरल होना चाहिए'”

By hinditvnews
April 15, 2025
306
0
Yogi

UP News: ‘सुशासन की पहली शर्त है रूल ऑफ लॉ…’, सीएम योगी बोले- यह समयबद्ध, सहज और सरल भी हो

हिंदी टीवी न्यूज़, लखनऊ Published by: Megha Jain Updated Tue, 15 Apr 2025

लखनऊ में आयोजित कैट के एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि सुशासन की पहली शर्त रूल ऑफ लॉ है। यह समयबद्ध, सहज और सरल हो, ताकि हर सामान्य कर्मचारी भी वहां तक पहुंच बना सके।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) लखनऊ खंडपीठ के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुशासन की पहली शर्त है रूल ऑफ लॉ। यह समयबद्ध, सहज और सरल हो। एक सामान्य कर्मचारी भी वहां तक पहुंच बना सके। उसकी समय पर सुनवाई और मेरिट के आधार पर मामलों का निस्तारण हो, यह जरूरी है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

सीएम ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि संविधान शिल्पी डॉ. आंबेडकर की जयंती दलित, वंचित वर्ग को न्याय दिलाने के रूप में मनाई जा रही है। हमारे न्यायालय में बहुत मामले लंबित हैं, इसलिए ट्रिब्यूनल के स्तर पर मामलों की अलग से सुनवाई हो। ट्रिब्यूनल समयबद्ध तरीके से न्याय प्रदान कर सके, यह सरकार की प्राथमिकता में है। कैट की भूमिका भी ऐसी ही है।

कर्मियों को न्याय देने में कैट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

केंद्रीय सरकार से जुड़े हुए विभिन्न सरकारी उपक्रम और शासकीय व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों को न्याय देने में कैट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आज यहां पर 16 जिलों के केंद्रीय कर्मियों के लिए कैट की व्यवस्था की गई है।

मुझे विश्वास है कि किसी मजबूरी में कर्मियों को यहां आना पड़ा तो उन्हें न्याय मिलेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष कैट नई दिल्ली न्यायमूर्ति रणजीत मोरे, विभागाध्यक्ष कैट लखनऊ न्यायमूर्ति अनिल कुमार ओझा, प्रशासनिक सदस्य कैट लखनऊ संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

 

छह हजार से अधिक मामले निस्तारित

सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 से 2025 के बीच लखनऊ पीठ ने 6700 मामलों में से 6000 से अधिक मामलों का निस्तारण किया है। बहुत सारे मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठा कर सुना जाए तो जल्द निस्तारण हो सकता है।

प्रदेश में वर्ष 2017 में राजस्व के 33 लाख मामले लंबित थे, आठ साल में 10 लाख नये मामले भी आए। इनमें बहुत सारे छोटे मामले भी थे। सरकार ने इनको मेरिट के आधार पर समय पर निस्तारित कराने को कहा। ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गई। बीते आठ वर्षों में 34 लाख मामलों को निस्तारण किया गया।

योगी सरकार में जमीन ट्रांसफर हुई : डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम योगी के प्रयासों से ही कैट का भव्य भवन बनकर तैयार हुआ है। आपकी सरकार में जमीन के ट्रांसफर का काम शुरू हुआ। सीएम ने 1825 स्क्वायर फीट जमीन देने में तनिक भी देर नहीं लगाई। इस पर 18 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य हुआ।

 

Share :
TagsCM Yogi said that first condition of good governance is rule of law In Lucknowhindi newslucknow newsuttar pradesh news
Previous Article

हिसार एयरपोर्ट: जम्मू, अहमदाबाद और जयपुर के ...

Next Article

Kanpur Accident: हाईवे पर कार-बस टक्कर, तीन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला वायु गुणवत्ता सूचकांक: 12 साल में 48% बढ़ा एक्यूआई

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Mashroom
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल खुंब अनुसंधान निदेशालय: स्प्लिट गिल मशरूम पर शोध सफल

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL Dharamshala: धर्मशाला IPL टिकट महंगे, जानें कीमत

    May 4, 2026
    By hinditvnews
  • Framer Protest
    राष्ट्रीय

    भारत में ही नहीं यूरोप के कई देशों में भी सड़कों पर उतरे किसान, फ़्रांस से लेकर स्पेन तक के ...

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Download (72)
    हिमाचल प्रदेश

    Fertilizer: हिमाचल को मिलेगी 2600 टन यूरिया खाद की नई खेप, इफको के दिल्ली भेजी मांग

    February 23, 2024
    By hinditvnews
  • Download (70)
    पंजाब

    Amritpal Singh को पंजाब जेल में किया जाए शिफ्ट, परिजनों ने लगाई गुहार; भूख हड़ताल पर जाने का दिया अल्टीमेटम

    February 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- राज्य के टैक्सों से उगाही करके ही केंद्र के पास आता है पैसा

  • Train Nurpur Road Baijnath
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News: नूरपुर रोड से बैजनाथ तक आज से चलेंगी दो रेलगाड़ियां, हजारों लोगों को मिलेगी राहत; जान लीजिए टाइम टेबल

  • School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: छात्र के वजन के 10% तक ही होगा स्कूल बैग, शिक्षा विभाग के निर्देश

Timeline

  • October 27, 2026

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

  • October 27, 2026

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India 2026

  • October 27, 2026

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

  • October 27, 2026

    Reliance MET City's Inaugural International Half Marathon Brings Together 2,500 Runners from Across India and Overseas

  • October 27, 2026

    Moto Edge 70 Neo vs Edge 60 Neo: What's New?

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    Zigly Foundation's Community Feeding Initiative Crosses 5,000 Kg Mark, Reaching Dogs Across Shelters and Communities

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India

    Tetra Pak Highlights Four Beverage Trends Shaping the Next Wave of Innovation at Drinktec India ...

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    From Golden Population to Golden Workforce: The Human Side of Vietnam's AI Vision

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.