Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

  • Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

  • SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

  • IDTA Members Invest Approximately INR 2,170 Crores Across 56 Deep-Tech Companies in Alliance's First Year

  • Crompton Unveils AI-Powered Ganesh Chaturthi Film Highlighting its Smart and Connected Pumps Blending in the Festive Spirit

दिल्ली
Home›दिल्ली›दिल्ली: NCR से लग्जरी कारें चुराकर पंजाब में बेचते थे, 21 गाड़ियां बरामद, चार गिरफ्तार

दिल्ली: NCR से लग्जरी कारें चुराकर पंजाब में बेचते थे, 21 गाड़ियां बरामद, चार गिरफ्तार

By hinditvnews
May 28, 2025
290
0
Arrest

Delhi: दिल्ली-NCR से लग्जरी गाड़ियां चुराकर पंजाब में बेच रहे थे, चार धरे; करोड़ों रुपये की 21 गाड़ियां बरामद

हिंदी टीवी न्यूज़, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Wed, 28 May 2025

इन लोगों से पूछताछ के बाद दिल्ली और पंजाब से करीब चार करोड़ की 21 गाड़ियां बरामद की गईं। आरोपियों ने खुलासा किया है कि यह लोग पिछले दो सालों के दौरान दिल्ली-एनसीआर से करीब 100 गाड़ियों को ठिकाने लगा चुके हैं।

दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चोरी कर पंजाब में बेचने वाले एक गिरोह का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में पंजाब के चार रिसीवर को दबोचा है। इनके पास से करोड़ों रुपये कीमत की 21 लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। इनमें फॉरच्यूनर, क्रेटा, थार, ब्रेजा, हेरियर समेत अन्य गाड़ियां शामिल हैं। आरोपियों की पहचान शहीद उधम सिंह नगर, तरन तारन रोड, अमृतसर निवासी अवतार सिंह उर्फ सन्नी अरोड़ा, अमृतसर, पंजाब निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हन्नी, लुधियाना, पंजाब निवासी परमदीप उर्फ लोटी और फिरोजपुर, पंजाब निवाासी मनप्रीत उर्फ बऊ के रूप में हुई है।

अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम लगातार दिल्ली से वाहन चोरी करने वाले बदमाशों की जानकारी जुटाने में लगी थी। इसी कड़ी में 7 मई को इस्पेक्टर दिलीप कुमार व उनकी टीम को सूचना मिली कि दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी कारें चोरी करने वाले बदमाश चोरी की बलेनो कार में फजी नगर प्लेट लगाकर डीएनडी के पास आने वाले हैं। जानकारी जुटाने के बाद मौके पर ट्रैप लगा कर दिया गया। शाम करीब 6.30 बजे डीएनडी फलाईओवर पर बलोनो गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी। जांच करने पर कार साकेत साउथ पुलिस थाना एरिया से चोरी पाई गई। पुलिस ने कार से अवतार व हरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया।

100 गाड़ियों को ठिकाने लगा चुके हैं आरोपी  
इन लोगों से पूछताछ के बाद दिल्ली और पंजाब से करीब चार करोड़ की 21 गाड़ियां बरामद की गईं। आरोपियों ने खुलासा किया है कि यह लोग पिछले दो सालों के दौरान दिल्ली-एनसीआर से करीब 100 गाड़ियों को ठिकाने लगा चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पंजाब से गाड़ियों की डिलीवरी लेने दिल्ली आए थे
अवतार और हरप्रीत को गिरफ्तार करने के बाद दोनों कोर्ट में पेशकर 10 दिन की पुलिस रिमांड ली गई। आरोपियों ने बताया कि वह पंजाब से दिल्ली आए हैं। दशरथ और राजकुमार नामक वाहन चोर इनको चार से पांच लाख रुपये में गाड़ियां बेच देते हैं। बाद में यह कार की नंबर प्लेट बदलकर उसकी फर्जी आरसी तैयार कर देते हैं। इसके बाद कार को फर्जी आरसी और नंबर प्लेट के आधार पर पंजाब ले जाया जाता है। वहां कार को अमृतसर, लुधियाना, तरन तारन समेत दूसरे राज्यों में बेच दिया जाता था। दोनों से पूछताछ के बाद परमदीप और मनप्रीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनको भी 10 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

 

Share :
Tagsdelhi newsFour members of a gang that stole luxury cars from Delhi-NCR arrestedhindi news
Previous Article

पंजाब: फाजिल्का एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ रिश्वत ...

Next Article

दिल्ली: CM रेखा गुप्ता की सचिव ठक-ठक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhaga
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: US टैरिफ कटौती से हिमाचल की धागा मिलों का उत्पादन बढ़ने की उम्मीद

    February 6, 2026
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली कर्मियों की सुरक्षा बढ़ेगी, मोबाइल ऐप से होगी बिजली बहाली

    September 16, 2026
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बीएड सिलेबस जारी, 23 मई को प्रवेश परीक्षा

    April 8, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    हरियाणा

    हरियाणा: पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल कठोर कारावास, 2024 की घटना में सजा

    May 25, 2026
    By hinditvnews
  • Virat ko
    cricketखेलदिल्ली

    कोहली का खुलासा: ‘खुश रहने के लिए छोड़ी भारत और RCB की कप्तानी

    May 6, 2025
    By hinditvnews
  • Ramraheem
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: राम रहीम के जन्मदिन पर सिरसा डेरे में बड़ा कार्यक्रम, 17वीं बार जेल से बाहर

    August 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 4900 मेधावियों को आज मिलेंगे 16-16 हजार रुपये

  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टे के झूठे मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस

  • Anurag Thakur
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अनुराग ठाकुर को संगठन में मिलेगी जगह या होंगे हिमाचल की राजनीति में सक्रिय

Timeline

  • September 18, 2026

    Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

  • September 18, 2026

    Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

  • September 18, 2026

    SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

  • September 18, 2026

    IDTA Members Invest Approximately INR 2,170 Crores Across 56 Deep-Tech Companies in Alliance's First Year

  • September 18, 2026

    Crompton Unveils AI-Powered Ganesh Chaturthi Film Highlighting its Smart and Connected Pumps Blending in the Festive Spirit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

    Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

    Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

    SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.