देहरादून: परिवार रजिस्टर में नई पत्नी-बच्चों के नाम दर्ज, RTI से उठे सवाल

देहरादून: परिवार रजिस्टर में दर्ज हो गया नई पत्नी-बच्चों का नाम, महिला ने आरटीआई में मांगी जानकारी, उठाए सवाल
हिंदी टीवी, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Fri, 23 Oct 2026
2013 के परिवार रजिस्टर में पत्नी और बच्चों के नाम दर्ज थे, लेकिन 2018 में दूसरी महिला और उसके बच्चों के नाम भी दर्ज कर दिए गए। बदलाव के आधार पूछने पर पंचायत विकास अधिकारी ने कहा कि संबंधित सूचना उनके पास उपलब्ध नहीं है।
क्लेमेंटाउन देहरादून की एक महिला ने पौड़ी गढ़वाल के एक पंचायत विकास अधिकारी से यह जानने की कोशिश की कि परिवार रजिस्टर में उनके पति के नाम के साथ नई महिला को पत्नी कैसे दर्ज कर दिया गया। महिला ने दूसरे बच्चों के पिता के नाम पर उसके पति का नाम दर्ज करने का कारण भी पूछा है। महिला ने सूचना के अधिकार के अंतर्गत उन दस्तावेजों की प्रामाणिक जानकारी मांगी जिनके आधार पर यह परिवर्तन कर दिया गया।
आयोग ने अधिकारी को आदेश दिया कि वे वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए दस दिनों के अंदर शपथ पत्र दाखिल करें। आयोग ने पत्नी के नाम में बदलाव का आधार स्पष्ट करने का आदेश दिया है।















