Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, 2026

  • HDFC Life's AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

  • Global Technology Leader IBM and Galgotias University Join Forces to Nurture Talent in Cutting-Edge Tech Domains of AI and Quantum Computing

  • Roca Expands the Ohtake Collection: A Celebration of Organic Design and Artistic Legacy

  • Bisleri International Partners with Ultimate Table Tennis as Official Hydration Partner for the Second Year

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, खतरे के निशान से ऊपर बह रही अलकनंदा

देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, खतरे के निशान से ऊपर बह रही अलकनंदा

By hinditvnews
August 23, 2024
294
0
weather

देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।

खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

देवप्रयाग में गंगा खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर बह रही है। सुबह से अलकनंदा नदी के जलस्तर में पांच मीटर की बढ़ोतरी हुई है। देवप्रयाग स्थित श्राद्ध भवन, फुलाड़ी घाट और नमामि गंगे के द्वारा बनाया गया टोडेश्वर घाट नदी में डूब गए हैं। श्रीनगर में भी अलकनंदा का जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर है। यहां भी घाट डूब चुके हैं।

टिहरी के गेंवाली गांव में अतिवृष्टि का कहर

टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में देर रात से हो रही बारिश से तबाही मची है। बीती रात को बूढ़ाकेदार क्षेत्र के गेंवाली गांव में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है।

चमोली के थराली और पगनों में तबाही

चमोली जिले के थराली और पगनो में तबाही मची है। थराली में बारिश आफत बनकर बरसी।  प्राणमति नदी द्वारा बन रही झील को तोड़ दिया, फिर इन घरों से पानी घुस गया। भारी बारिश के चलते पगनो गांव में भी भारी नुकसान हुआ है। बारिश के भय से ग्रामीण देर रात अपनी जान बचाकर भागे। लोगों के घरों में मलबा घुस गया है।

बागेश्वर और चमोली में प्रदेश में सबसे अधिक बारिश

अगस्त के शुरुआत से ही प्रदेश के कुछ जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश लोगों की परेशानी बढ़ाए हुए है। आलम यह है कि गढ़वाल मंडल में तो चमोली और देहरादून जिले में अभी तक सबसे ज्यादा बारिश हो चुकी है। जबकि कुमाऊं मंडल के बागेश्वर में सामान्य से अधिक बारिश होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंकड़ों पर नजर डालें तो चमोली जिले में 360.1 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से बारिश से 83 फीसदी है। जबकि दूसरे नंबर पर देहरादून जिला है, यहां अगस्त के 22 दिनों में कुल 483 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा से 25 फीसदी अधिक है।
गढ़वाल के बाकी जिलों में सामान्य बारिश हुई है। पूरे प्रदेश भर की बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश कुमाऊं के बागेश्वर जिले में हुई है, यहां 721.8 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश के आंकड़े से 279 फीसदी अधिक है। सबसे कम बारिश की बात करें तो पौड़ी जिले में सबसे कम 189.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य बारिश से 47 फीसदी कम है। कम बारिश के मामले में दूसरे नंबर पर कुमाऊं का चंपावत जिला है, यहां बृहस्पतिवार तक सिर्फ 184.8 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य वर्षा से 38 फीसदी कम है। वहीं, पूरे प्रदेश भर में 22 अगस्त तक 325 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य बारिश से सिर्फ नौ फीसदी अधिक है।

कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश बढ़ाएगी परेशानी

मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में कुछ पर्वतीय जिलों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई है। जिसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने के साथ नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। हिदायत देते हुए कहा, संवदेनशील इलाकों में बारिश के दौरान दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता से रहें। खासकर चारधाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान सावधानी से चलने को कहा गया है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सलाह दिए गए हैं।

Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

आज सदन में पास होंगे विधेयक और ...

Next Article

उत्तराखंड के अंकित ने कांग्यात्से पर लहराया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • uttrakhand
    hospitalउत्तराखण्ड

    STH के डॉक्टरों की मिलीभगत से चल रहा सैंपलों की निजी लैब में जांच का धंधा

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • Baarish
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather Today: नौ जिलोंं में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन से 109 मार्ग बंद, ऊफान पर नदियां

    July 7, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    election 2024उत्तराखण्ड

    मंगलौर सीट भाजपा के हाथ से निकली, काजी की जीत, बदरीनाथ में भी कांग्रेस आगे

    July 13, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    जनसंख्या दिवस : परिवार नियोजन…न धारणा बदली, न ही आंकड़े, नसबंदी कराने में महिलाओं से पुरुष 100 गुना पीछे

    July 11, 2024
    By hinditvnews
  • Heli
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: अस्पताल से शवों को निवास स्थान तक भेजने के लिए शुरू होगी हेली एंबुलेंस सेवा

    December 14, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, नैनीताल में भारी बारिश के आसार

    July 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मिड-डे मील कुकिंग शर्त हाईकोर्ट ने हटाई

  • Bus Flip
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Accident: बाल-बाल बची 25 जिंदगियां, स्टेयरिंग लॉक होने से पलट गई बस; ब्यास नदी में समाने से बची, कई सवारियां घायल

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    9 मार्च को भाजपा के वार पर पलटवार की रणनीति बनाएगी कांग्रेस

Timeline

  • July 27, 2026

    Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, 2026

  • July 27, 2026

    HDFC Life's AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

  • July 27, 2026

    Global Technology Leader IBM and Galgotias University Join Forces to Nurture Talent in Cutting-Edge Tech Domains of AI and Quantum Computing

  • July 27, 2026

    Roca Expands the Ohtake Collection: A Celebration of Organic Design and Artistic Legacy

  • July 27, 2026

    Bisleri International Partners with Ultimate Table Tennis as Official Hydration Partner for the Second Year

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bisleri International And Nbt India Launch A Multilingual Comic Book At The Chinar Book Festival, 2026

    Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, ...

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Hdfc Life's Aum Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

    HDFC Life's AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Global Technology Leader Ibm And Galgotias University Join Forces To Nurture Talent In Cutting Edge Tech Domains Of Ai And Quantum Computing

    Global Technology Leader IBM and Galgotias University Join Forces to Nurture Talent in Cutting-Edge Tech ...

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.