देहरादून: होमस्टे संचालकों को मिलेगा इको-फ्लावर बैज

देहरादून: होमस्टे संचालकों को मिलेगा इको-फ्लावर बैज,पर्यटन विभाग की पहल, 10 मानकों पर परखी जाएगी ग्रीन मान्यता
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Sep 2026
उत्तराखंड में पर्यटन को प्रकृति के साथ जोड़ने की दिशा में एक नई पहल शुरू होने जा रही है। अब पर्यटकों को ठहरने के ऐसे विकल्प भी मिलेंगे, जिन्हें पर्यावरण-अनुकूल मानकों पर परखा और प्रोत्साहित किया जाएगा।
उत्तराखंड में सतत और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने होम स्टे और बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) संचालकों को ग्रीन मान्यता दिलाने की नई पहल की है। यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) के सहयोग से 10 मानकों पर तीन श्रेणी ग्रीन मान्यता परखा जाएगा।















