Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›धर्मपुर रेलवे लाइन के पास पहुंचीं लपटें, शिमला जाने वाली दो ट्रेनें रोकीं

धर्मपुर रेलवे लाइन के पास पहुंचीं लपटें, शिमला जाने वाली दो ट्रेनें रोकीं

By hinditvnews
May 21, 2024
109
0
Fire

हिमाचल में नहीं थम रही जंगलों की आग: धर्मपुर रेलवे लाइन के पास पहुंचीं लपटें, शिमला जाने वाली दो ट्रेनें रोकीं

हिमाचल के जंगलों में लगी आग फैलती जा रही है। 24 घंटों में हिमाचल के जंगलों में आग लगने की 116 घटनाएं दर्ज हुई हैं। उधर, सोलन के धर्मपुर में सीआरपीएफ की पहाड़ियों और धर्मपुर कुमारहटी के बीच रेल ट्रेक तक आग की भयंकर लपटें पहुंच गई हैं। इस वजह से ट्रेनों को रोकना पड़ा है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन के धर्मपुर में सीआरपीएफ की पहाड़ियों और धर्मपुर कुमारहटी के बीच रेल ट्रेक तक आग की भयंकर लपटें पहुंच गई हैं। इस वजह से सुबह शिमला जाने वाली ट्रेनों को धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है।

सुबह 5.25  बजे धर्मपुर पहुंचने वाली ट्रेन को रोका गया है, जबकि 6.30 वाली ट्रेन को पीछे कोटी में ही रोक दिया गया है। यात्री परेशान हैं। हालांकि उन्हें खाने पीने की व्यवस्था की गई है। देर रात से यहां पर आग लगी हुई है।

सोलन सर्किल में सबसे अधिक 374.5 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा राख
सबसे अधिक सोलन सर्किल में 374.5 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा राख हुई है। बिलासपुर सर्किल में 302 हेक्टेयर, चंबा में 3.5 हेक्टेयर, धर्मशाला में 120.55 हेक्टेयर, हमीरपुर में 211 हेक्टेयर, मंडी में 331.25 हेक्टेयर, नाहन में 212.3 हेक्टेयर, रामपुर में दो हेक्टेयर, शिमला में 3.5 हेक्टेयर, डब्ल्यूएल नॉर्थ में .083 हेक्टेयर और डब्ल्यूएल साउथ में 22 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई है।

हिमाचल में नहीं थम रही जंगलों की आग, 24 घंटे में 116 घटनाएं
हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग थमने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटों में प्रदेशभर के जंगलों में आग लगने की 116 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इसमें 1582.6 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा जल गई है। प्रदेश में 1 अप्रैल से अब तक जंगलों में आग लगने की कुल 533 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। इन घटनाओं में 4874.9 हेक्टेयर जंगल जल कर राख हुए हैं।

जगह-जगह पहाड़ आग की लपटों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं। वन विभाग की आरे से आग को बुझाने के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। एक जगह पर आग पर काबू पाया जाता है। दूसरी जगह आग लगने की सूचना मिल जाती है।
वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम से सोमवार शाम तक सबसे अधिक धर्मशाला सर्किल में 29 जगहों पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। बिलासपुर सर्किल में 17, चंबा में तीन, हमीरपुर में 22, मंडी में 16, नाहन में 10, रामपुर में एक, शिमला में एक, सोलन में 12, डब्ल्यूएल नॉर्थ में एक और डब्ल्यू साउथ में चार घटनाएं हुईं।

 

Share :
Tagsnews of dharampurnews of forest fire in himachalnews of himachal pradeshnews of shimlanews of solan
Previous Article

अनुराग ठाकुर बोले- जनता मन बना चुकी ...

Next Article

हमीरपुर: लगातार 5वीं जीत की तलाश में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Petrol
    बिलासपुरशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जिलों में पहुंची पेट्रोल-डीजल की खेप

    January 3, 2024
    By hinditvnews
  • Kullu
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    NHPC Kullu: पावर हाउस में जल रिसाव से अफरातफरी

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • Vote
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में ड्यूटी पर जाने से पहले ही वोट डाल देंगे 50,000 मतदान कर्मी

    March 20, 2024
    By hinditvnews
  • Drug
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Wipe Out Drugs: नशे के लिए दोस्तों ने बढ़ाया हाथ

    September 9, 2023
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के देवरथ और रणसिंघा की देश विदेश में धूम

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Atul
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अतुल वर्मा बने हिमाचल के नए पुलिस महानिदेशक

    May 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (61)
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Ind vs Eng Test: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा सहित बड़ी हस्तियों को निमंत्रण देगी एचपीसीए

  • Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    नए साल पर हिमाचल में होगी बर्फबारी; न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर लगेंगे चार चांद

  • Mandir
    Horoscopeऊनामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bhunda Maha Yagya 2024: ढोल-नगाड़ों की धुनों पर भूंडा महायज्ञ शुरू

Timeline

  • September 27, 2025

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • September 27, 2025

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • September 27, 2025

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • September 27, 2025

    Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • September 27, 2025

    नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shoghi Shimla Breaking News

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • yogi

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Dead Body

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से ...

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.