Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

  • The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

  • Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

  • EMCON 2026: When Emergency Medicine Comes of Age in India

  • Equitas Small Finance Bank Launches "When Organisations Win", Exploring the Role of Governance, Trust and Values in Building Sustainable Organisations

शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार व उत्तराखंड के भाजपा नेता तलब

Himachal: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार व उत्तराखंड के भाजपा नेता तलब

By hinditvnews
June 13, 2024
301
0
Baluganj

Himachal: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार व उत्तराखंड के भाजपा नेता तलब

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार रहे तरुण भंडारी, उत्तराखंड के एक बड़े भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के दो पूर्व विधायक आज शिमला पुलिस ने तलब किए हैं।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार रहे तरुण भंडारी, उत्तराखंड के एक बड़े भाजपा नेता और हिमाचल प्रदेश के दो पूर्व विधायक आज शिमला पुलिस ने तलब किए हैं। मामला राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों को होटलों में ठहराने व उनके खाने-पीने के बिलों की अदायगी का है। जिसमें इनसे पूछताछ की जा सकती है। इस मामले में बालूगंज थाना में केस दर्ज हुआ है। मामले में कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिनको आधार बनाकर जांच की आंच हरियाणा और उत्तराखंड तक जा पहुंची है।

राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग के बाद कांग्रेस के छह और तीन निर्दलीय विधायकों को चंडीगढ़ के होटल में ठहराया गया था। इस दौरान आरोप लगा कि इनके खाने-पीने और ठहरने का लाखों का बिल एक फार्मा कंपनी ने चुकाया। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान फार्मा कंपनी ने खुलासा किया कि पैसे के भुगतान में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार रहे तरुण भंडारी की भी भूमिका है। इसलिए तरुण को 13 जून को थाना बालूगंज में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया।

तरुण अभी हरियाणा के सीएम नायब सैनी के प्रचार सलाहकार हैं। उत्तराखंड के भाजपा के एक आला नेता को भी नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। उत्तराखंड में जिन होटलों में ये विधायक ठहरे थे, उनका बिल भरवाने का इस नेता पर भी आरोप है। यह पैसा किस माध्यम से होटल संचालकों को दिया गया, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा हिमाचल के दो पूर्व विधायकों को भी छानबीन में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

शिमला पुलिस ने कांग्रेस विधायकों संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ की शिकायत के आधार पर पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा और पूर्व विधायक आशीष शर्मा व अन्य के खिलाफ बालूगंज थाना में एफआईआर दर्ज की थी। गौड़ व अवस्थी की संयुक्त शिकायत में कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव में विधायकों को प्रलोभन दिया गया है। इतना ही नहीं, बजट सत्र में वित्त विधेयक पास न हो और प्रदेश सरकार अस्थिर हो, इसकी भी साजिश रची गई। आरोप है कि राज्य सरकार को सत्ताविहीन करने के लिए हेलिकाप्टर, अर्धसैनिक बलों और गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।

Share :
Tagsnews of baluganj thananews of haryananews of himachalnews of himachal pradeshnews of manohar lal khattarnews of shimla
Previous Article

पिता का कातिल बना बेटा: किए ताबड़तोड़ ...

Next Article

Himachal BJP: निर्दलियों को टिकट देने पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cement
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: एसीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम 15 रुपये हुए कम

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पहुंचे मख्यमंत्री सुक्खू

    October 9, 2023
    By hinditvnews
  • Weather
    ऊनाशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla Weather:ऊना और सोलन की रातें शिमला से भी सर्द

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Download (1)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Congress Meeting: सुक्खू और प्रतिभा की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए शिमला में कांग्रेस ने किया मंथन

    January 16, 2024
    By hinditvnews
  • Aachar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर भाजपा और माकपा ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    March 19, 2024
    By hinditvnews
  • Bus
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Accident: शिमला के ओल्ड बस स्टैंड पर बसों में भिड़ंत

    April 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sirmaur
    nahanशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Nahan: महाराजा सिरमौर की ब्यूक कार शाही शान से दौड़ेगी

  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर: कमरुनाग झील जमी

  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार गांव के द्वार: 26 अक्तूबर को डोडरा क्वार में होंगे सीएम सुक्खू

Timeline

  • September 7, 2026

    MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

  • September 7, 2026

    The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

  • September 7, 2026

    Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

  • September 7, 2026

    EMCON 2026: When Emergency Medicine Comes of Age in India

  • September 7, 2026

    Equitas Small Finance Bank Launches "When Organisations Win", Exploring the Role of Governance, Trust and Values in Building Sustainable Organisations

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

    MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

    The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD

    Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.