Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

पंजाब
Home›पंजाब›नहीं मान रहे नवजोत सिद्धू: कांग्रेस की बैठकों से भी बनाई दूरी, प्रदेश प्रधान भी मनाने के मूड में नहीं

नहीं मान रहे नवजोत सिद्धू: कांग्रेस की बैठकों से भी बनाई दूरी, प्रदेश प्रधान भी मनाने के मूड में नहीं

By hinditvnews
February 2, 2024
289
0
Navjot Singh Sidhu

नवजोत सिद्धू फिर से पार्टी के खिलाफ विद्रोह के रास्ते पर चल रहे हैं। वे अपनी अलग रैलियां कर रहे हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस कमेटी की तरफ से जिलों में आयोजित बैठकों में वे नहीं आ रहे।विरोध और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं आया है। अब तक राज्य में जगह-जगह अपने स्तर पर रैलियां कर रहे सिद्धू को पार्टी ने चुनाव कमेटी में शामिल किया, लेकिन सिद्धू इस कमेटी द्वारा इन दिनों हलकावार आयोजित की जा रही बैठकों में भी हिस्सा नहीं ले रहे।वहीं पार्टी से अपनी नाराजगी के बीच नवजोत सिद्धू ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व प्रधान लाल सिंह, शमशेर सिंह दुलों और मोहिंदर केपी के साथ मुलाकात की। उन्होंने अपनी बैठक की फोटो ट्वीट की। इसका कैप्शन उन्होंने लिखा-चार पूर्व पीसीसी अध्यक्ष-वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा

पंजाब कांग्रेस द्वारा लोकसभा प्रत्याशी चुनने के लिए इन दिनों हलकावार नेताओं और वर्करों की बैठकें की जा रही हैं, जिसमें संभावित दावेदारों का पता लगाया जा रहा है। इन बैठकों का संचालन पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव और पार्टी प्रधान राजा ही संभाल रहे हैं, जबकि नवजोत सिद्धू किसी बैठक में नहीं शामिल हुए।

वैसे, देवेंद्र यादव का कहना है कि ये बैठकें कार्यकर्ताओं के लिए रखी गई हैं, ताकि विभिन्न नामों पर उनकी राय भी जानी जा सके। यादव ने कहा कि इन बैठकों के जरिये लोकसभा के लिए किसी उम्मीदवार की तलाश नहीं की जा रही बल्कि कांग्रेस हलकेवार स्थानीय नेताओं और वर्करों से मिलकर आगामी चुनाव के लिए रणनीति बना रही है।

जरूरी नहीं कि सिद्धू की तस्वीर हर जगह लगे: वड़िंग
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी नवजोत सिद्धू को मनाने के मूड में नहीं दिख रहे। लुधियाना में कांग्रेस की बैठक के दौरान वड़िंग ने कहा कि जरूरी नहीं है कि पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की फोटो हर जगह लगे।

वड़िंग ने कहा कि पंजाब के काफी सारे नेता हैं, जिनकी फोटो पोस्टर में नहीं है। पंजाब कांग्रेस में ओहदेदार के मुताबिक ही फोटो लगाई जाती है। काफी सीनियर नेता हैं, जो एक्स हो जाते हैं। राजा वड़िंग भी किसी समय एक्स हो जाएगा। यहां जरूरी नहीं है कि अगर वह एक्स हो जाएंगे, तो उनकी फोटो हर जगह लगे। फोटो कल्चर अकाली दल में है, जहां पूरे परिवार की फोटो लगाना जरूरी है। मगर कांग्रेस अनुशासन में रहने वाली पार्टी है।

पार्टी में सब कुछ ठीक है: देवेंद्र यादव
वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के एक सम्मानित नेता हैं। कांग्रेस पार्टी एक परिवार है और हर परिवार में किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव होता रहता है। पंजाब कांग्रेस के सभी नेताओं का एक ही लक्ष्य है कि पंजाब की तरक्की। पंजाब कांग्रेस के सभी नेता अपने अपने तौर पर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। 11 फरवरी को समराला में एक वर्कर कन्वेंशन की जा रही है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे।

Share :
Tagschandigarhhindinews
Previous Article

Highcourt: आईजी परमराज उमरानंगल को बड़ी राहत, ...

Next Article

Punjab: पंजाब में चार तहसीलदार और नायब ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chandigarh
    पंजाब

    मुक्तसर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दिहाड़ी से लौट रहे तीन युवकों की मौत

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Chandigarh
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: 8 महीने में 16 ग्रेनेड हमले, चंडीगढ़ भी निशाने पर; विदेश में बैठे आतंकी क्या चाहते हैं?

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • snowfoll shimla Narkanda
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश; इस तारीख तक खराब रहेगा मौसम

    January 31, 2024
    By hinditvnews
  • Nayab Saini
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    बिहार में सियासी उठापटक: सम्राट चौधरी पर हरियाणा सीएम के बयान से बिहार भाजपा को करना पड़ा स्पष्टीकरण

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • 17 02 2024 Fpp 23654979
    पंजाब

    Farmers Protest: शंभू बार्डर पर बढ़ा तनाव, किसान नेताओं की भी नहीं सुन रहे युवा; दिखे खालिस्तान समर्थक पोस्टर

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Bhagwant Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 58 तहसीलदार और 177 नायब तहसीलदार तबादला

    March 5, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Driving lisence
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में अब आरटीओ बनाएंगे अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस

  • Download (1)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Congress Meeting: सुक्खू और प्रतिभा की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए शिमला में कांग्रेस ने किया मंथन

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Decisions: गांवों में भी आएंगे अब पानी के बिल, बसों में कर्मियों की मुफ्त यात्रा बंद

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.