Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Leadership Transition at profine India: Farid Khan Elevated to Chairman cum Managing Director and Kamal Bajaj Appointed Chief Executive Officer

  • Manipal Tata Medical College Marks a Historic Milestone with Its First Graduation Ceremony

  • India's Unsung Education Champions Get their Due: Shikshagraha Awards 2026 Opens Nominations to Honour Educators Transforming Public Schools

  • Indian Students From Galgotias University Win Global Recognition at Hong Kong's EDVentures 2026, Competing Against 19 Teams From 10 Countries

  • Ramaiah Group and University at Albany Launch RISM, India's First Greenfield Deemed-to-be University Focused on STEM and Management

पंजाब
Home›पंजाब›पंजाब में जलप्रलय: सभी दरिया उफान पर, कृषि मंत्री शिवराज चाैहान पहुंचे

पंजाब में जलप्रलय: सभी दरिया उफान पर, कृषि मंत्री शिवराज चाैहान पहुंचे

By hinditvnews
September 4, 2025
256
0
Cm Bhagwant Mann

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे

पंजाब में बाढ़ के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस वजह से मरने वालों की संख्या 31 से बढ़कर 37 पहुंच गई है। अत्यधिक बारिश की वजह से सभी दरियाओं में उफान है। इसी वजह से नहरें और रजवाहे भी विभिन्न गांवों में तबाही मचा रहे हैं।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित पांच जिलों अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरन तारन और फिरोजपुर की रिपोर्ट केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपी। राज्यपाल ने 1 से 4 सितंबर तक इन जिलों का दौरा कर केंद्रीय मंत्री को जमीन पर स्थिति से अवगत कराया और बाढ़ से हुए नुकसान का ब्योरा दिया। उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्यों की भी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

विशेष पैकेज की मांग

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और विधायक कुलदीप धालीवाल ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात कर दो हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की। साथ ही उन्होंने 6 हजार करोड़ का बकाया जारी करने की भी मांग की।

अरविंद केजरीवाल आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल वीरवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह प्रदेश के किसानों और बाढ़ से प्रभावित लोगों से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही जमीनी स्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों का जायजा भी लेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। सीएम मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं।

पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक दिन के वेतन का दिया योगदान

पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (पीपीएचसी) के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है, जो 2.27 लाख रुपये बनता है। इंजीनियरिंग और क्लेरिकल स्टाफ (चौथे दर्जे के कर्मचारियों को छोड़कर) कॉरपोरेशन के कुल 146 सदस्यों ने अपने एक दिन के वेतन का योगदान दिया है।

राहुल गांधी ने की विशेष पैकेज की मांग

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी स्थिति बेहद चिंताजनक है इसलिए इन राज्यों व खासकर किसानों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से विशेष राहत पैकेज का एलान किया जाना चाहिए।

सीएम मान ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश में बाढ़ की मार के बीच शुक्रवार 5 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में बाढ़ प्रभावित एरिया में राहत कार्यों में तेजी लाने और विशेष पैकेज के संबंध में अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बाढ़ से अब तक प्रदेश में 37 लोगों की मौत हो गई है। 23 जिलों में 1655 गांव प्रभावित है।

बाढ़ से 3.75 लाख एकड़ कृषि भूमि प्रभावित है। इसकी वजह से भारी संख्या में पशुधन के साथ ही घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों व लोगों को राहत देने के लिए सरकार की तरफ से कैबिनेट में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए जा सकते हैं। सरकार ने विशेष गिरदावरी करवाने का भी फैसला हैं, जिसे लेकर भी बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

सीएम मान ने हाल ही में केंद्र सरकार से राज्य को बकाया पड़े 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करने की मांग की थी। मान ने कहा था कि जीएसटी लागू होने के कारण पंजाब को 49,727 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) और मार्केट डेवलपमेंट फंड (एमडीएफ) के 8,000 करोड़ पंजाब को नहीं मिले हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 828 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट भी रद्द कर दिए गए, इसलिए सरकार को तुरंत 60,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की जानी चाहिए।

 

Share :
Tagsbreaking newshindi tv newspunjab news today
Previous Article

खडूर साहिब में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की ...

Next Article

अक्षय कुमार के बाद अब आलिया भट्ट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder Case Khadoor Sahib
    पंजाब

    खडूर साहिब में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

    September 4, 2025
    By hinditvnews
  • Happy Teachers Day
    धर्मशालामनोरंजनहमीरपुर

    टीचर्स डे पर खास आपके लिए, ऐसे शिक्षकों की जिन्होंने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

    September 5, 2025
    By hinditvnews
  • Jammu News
    जम्मूमौसम

    अखनूर में भारी बारिश का कहर, सुंगल–सुमाह नाले में उफान टूटे, कई घरों में घुसा पानी

    September 4, 2025
    By hinditvnews
  • Ramdas Ground Report
    पंजाबमौसम

    ग्राउंड रिपोर्ट: रमदास में चारों ओर पानी ही पानी, लोग बोले-जितना नुकसान हुआ, उसे कोई मुआवजा नहीं भर सकता

    September 5, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather Mani Mahesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    भूस्खलन से राज्य में 1,217 सड़कें बंद, मणिमहेश यात्रियों को चिनूक से पहुंचाया चंबा

    September 5, 2025
    By hinditvnews
  • Director Subhash Ghai
    फ़िल्ममनोरंजन

    ‘मेरे मित्र और गुरु ओशो’, शिक्षक दिवस पर सुभाष घई ने ओशो को दी श्रद्धांजलि

    September 5, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Ss
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    भाजपा को झटका, हमीरपुर नप अध्यक्ष और पार्षद ने थामा कांग्रेस का दामन

  • weather alert
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: शिमला में भारी बारिश, राज्य में 280 सड़कें और 703 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, दो दिन ऑरेंज अलर्ट

  • Cm Sukhu
    ऊनाशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, तबादले होंगे आसान

Timeline

  • June 2, 2026

    Leadership Transition at profine India: Farid Khan Elevated to Chairman cum Managing Director and Kamal Bajaj Appointed Chief Executive Officer

  • June 2, 2026

    Manipal Tata Medical College Marks a Historic Milestone with Its First Graduation Ceremony

  • June 2, 2026

    India's Unsung Education Champions Get their Due: Shikshagraha Awards 2026 Opens Nominations to Honour Educators Transforming Public Schools

  • June 2, 2026

    Indian Students From Galgotias University Win Global Recognition at Hong Kong's EDVentures 2026, Competing Against 19 Teams From 10 Countries

  • June 2, 2026

    Ramaiah Group and University at Albany Launch RISM, India's First Greenfield Deemed-to-be University Focused on STEM and Management

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Leadership Transition At Profine India: Farid Khan Elevated To Chairman Cum Managing Director And Kamal Bajaj Appointed Chief Executive Officer

    Leadership Transition at profine India: Farid Khan Elevated to Chairman cum Managing Director and Kamal ...

    By hinditvnews
    June 2, 2026
  • Manipal Tata Medical College Marks A Historic Milestone With Its First Graduation Ceremony

    Manipal Tata Medical College Marks a Historic Milestone with Its First Graduation Ceremony

    By hinditvnews
    June 2, 2026
  • India's Unsung Education Champions Get Their Due: Shikshagraha Awards 2026 Opens Nominations To Honour Educators Transforming Public Schools

    India's Unsung Education Champions Get their Due: Shikshagraha Awards 2026 Opens Nominations to Honour Educators ...

    By hinditvnews
    June 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.