Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

  • Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

  • हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

  • हिमाचल हाईकोर्ट: जांच में लापरवाही से पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं कर सकते

  • Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

CHANDIGHARपंजाब
Home›CHANDIGHAR›पंजाब में धुंध: ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम.. अब 50 किमी प्रति घंटे ही दाैड़ेंगी

पंजाब में धुंध: ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम.. अब 50 किमी प्रति घंटे ही दाैड़ेंगी

By hinditvnews
November 16, 2024
299
0
Images (1)

पंजाब में धुंध: ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम.. अब 50 किमी प्रति घंटे ही दाैड़ेंगी; FSD की मदद लेंगे लोको पायलट

धुंध का ट्रेनों पर काफी असर पड़ रहा है। धुंध और रात के अंधेरे में लोको पायलट को सिग्नल देखने में काफी दिक्कत आ रही है इसलिए लोको पायलटों को हिदायत दी है कि धुंध में पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार 50 किमी मीटर और मालगाड़ियों की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा रखें।

पंजाब में धुंध ने रेलगाड़ियों के पहियों की रफ्तार धीमी कर दी है। लोको पायलटों को हिदायत जारी की गई हैं कि धुंध में पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार 50 और मालगाड़ियों की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा रखें। इसके अलावा जीपीएस फाॅग सेफ्टी डिवाइस (एफएसडी) धुंध में लोको पायलट को ट्रेन चलाने में मदद करेगा।

रेल डिवीजन फिरोजपुर के मैकेनिकल विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि धुंध का ट्रेनों पर काफी असर पड़ रहा है। धुंध और रात के अंधेरे में लोको पायलट को सिग्नल देखने में काफी दिक्कत आ रही है इसलिए लोको पायलटों को हिदायत दी है कि धुंध में पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार 50 किमी मीटर और मालगाड़ियों की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा रखें। रास्ते में कहीं पर थोड़ा बहुत साफ मौसम होने पर ट्रेन को 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ज्यादा न दौड़ाएं। धुंध में ट्रेन चलाने के लिए जीपीएस फाॅग सेफ्टी डिवाइस का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। कई बार रास्ते में घनी धुंध होने के चलते उक्त यंत्र सही से काम नहीं कर पाता। ऐसे में विद्युतीकरण ट्रैकों के पोलो पर सिग्मा चिन्ह लगा होता है, जो दूर से चमकता है, इससे लोको पायलट को आने वाले सिग्नल की दूरी का अनुमान हो जाता है। इसे देखकर लोको पायलट ट्रेन की रफ्तार धीमी कर सिग्नल तक पहुंचता है और सिग्नल क्लीयर होने पर ट्रेन को आगे बढ़ाता है। रेल डिवीजन फिरोजपुर के अधिकारियों ने धुंध में फिरोजपुर-लुधियाना, जालंधर, बठिंडा, फाजिल्का रेल सेक्शन के अलावा अन्य सेक्शनों में पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की है। अधिकारी ने बताया कि लोको पायलटों को यह भी कहा गया है कि जहां धुंध बहुत ज्यादा है वहां पर खुद ट्रेन की रफ्तार निश्चित करें।

ट्रेन दौड़ाने वाले लोको पायलट पर पैनी नजर

अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए धुंध में दौड़ रही ट्रेन के लोको पायलट पर पैनी नजर रखी जा रही है। मैकेनिकल के अधिकारी क्राॅसिंग रेलवे फाटकों और अगले स्टेशन पर खड़े होकर लोको पायलटों पर नजर रख रहे हैं कि दी गई हिदायतों के मुताबिक ट्रेन दौड़ा रहे हैं या नहीं। जो लोको पायलट रेलवे के नियमों की पालना नहीं करता है, उसे विभागीय सजा दी जाती है। रात के समय स्पेशल चेकिंग की जा रही है।

धुंध के कारण ट्रेनें लेट चल रहीं

धुंध के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को फिरोजपुर-होशियारपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया जा रहा था। सिख श्रद्धालुओं की मांग पर उक्त ट्रेन को देरी से रवाना किया गया। उक्त ट्रेन वीरवार को भी सुबह सवा छह बजे के बजाय सुबह 7.34 बजे चलाया थी। रेल अधिकारियों का कहना है कि राजनीतिक नेता नई ट्रेन चलाने की घोषणा कर देते हैं। इस तरह ट्रेनों की संख्या बहुत बढ़ गई है, जबकि रेल पटरियां ट्रेनों के मुताबिक नहीं बिछाई जा रही हैं। यह भी बहुत बड़ा कारण है। कई सेक्शनों में ट्रैकों पर मालगाड़ियां खड़ी हैं। रेल प्रशासन ने धुंध को देखते हुए मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर 32 ट्रेनें एक दिसंबर 2024 से 29 फरवरी 2025 तक रद्द कर दी हैं।

Share :
Tagshindi newspunjab
Previous Article

Pathankot: पठानकोट में कबाड़ की दुकान में ...

Next Article

unjab: बठिंडा में धुंध के कारण हादसा, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • CM SUKHU HIMACHAL
    Chandigarh Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ADR रिपोर्ट: उत्तर भारत के सबसे अमीर CM सुक्खू, जानें कौन दूसरे नंबर पर

    July 28, 2026
    By hinditvnews
  • Cricket
    cricketउत्तर प्रदेशखेल

    PL 2025: आज इकाना में लखनऊ-मुंबई की टक्कर, रोहित-ऋषभ पर रहेंगी निगाहें, जानें पिच रिपोर्ट

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Atishi
    दिल्ली

    दिल्ली चुनाव: आतिशी के निर्वाचन को चुनौती, दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री को जारी किया नोटिस

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    हाईकोर्ट: मुआवजे के लिए आश्रित होना जरूरी नहीं

    July 14, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Politics
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: निर्दलीय विधायकों की सीटों पर जल्दी उपचुनाव के आसार कम, जानें पूरा मामला

    May 10, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherउत्तराखण्डऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himacha Weather: हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

    April 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Murder
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Manali Hotel Murder: 8 दिन से लापता, पुलिस के पास हुई थी गुमशुदगी दर्ज

  • 500
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में सीयू भवन निर्माण में देरी, अधिकारियों की लापरवाही पड़ सकती है भारी

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल राज्य चयन आयोग: ओटीए भर्ती का रिजल्ट निकालने का रास्ता साफ

Timeline

  • September 16, 2026

    नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

  • September 16, 2026

    Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

  • September 16, 2026

    हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

  • September 16, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: जांच में लापरवाही से पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं कर सकते

  • September 15, 2026

    Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Hp

    नई स्वास्थ्य बीमा योजना: 2-10 हजार प्रीमियम, मिलेगा लाखों का मुफ्त इलाज

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Bijli

    Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Shimla Weather

    हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.