Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

  • Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

  • Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

  • लुधियाना में छठ पूजा पर बवाल, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में टकराव; फायरिंग की चर्चा

  • महादेव बेटिंग ऐप केस: अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जांच में अमृतसर पहुंची CBI

पंजाब
Home›पंजाब›पंजाब: राशन कार्ड का झंझट खत्म, स्मार्ट कार्ड से मिलेगा राशन, 40 लाख लाभार्थियों के बनेंगे चिप बेस्ड कार्ड

पंजाब: राशन कार्ड का झंझट खत्म, स्मार्ट कार्ड से मिलेगा राशन, 40 लाख लाभार्थियों के बनेंगे चिप बेस्ड कार्ड

By hinditvnews
December 16, 2024
349
0
Ration

पंजाब में राशन कार्ड का झंझट खत्म: स्मार्ट कार्ड से मिलेगा राशन, 40 लाख लाभार्थियों के बनेंगे चिप बेस्ड कार्ड

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Mon, 16 Dec 2024

प्रदेश में 14 हजार डिपो होल्डर हैं और इनसे 40 लाख परिवारों को एनएफएसए के तहत राशन जारी किया जाता है। प्रत्येक लाभार्थी परिवार के एक सदस्य को 5 किलो गेहूं प्रति माह जारी किया जाता है।

पंजाब में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (एनएफएसए) के तहत लाभ लेने के लिए अब लोगों को राशन कार्ड की जरूरत नहीं होगी। लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड से ही राशन मिलेगा।

पंजाब सरकार 40 लाख लाभार्थियों के चिप आधारित स्मार्ट कार्ड बना रही है, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीओएस मशीन पर टच करते ही लाभार्थी परिवार की पूरी डिटेल निकल आएगी और उसे राशन जारी कर दिया जाएगा। विभाग ने इस नए सिस्टम के लिए 14,400 पीओएस मशीनों की भी व्यवस्था कर दी है।

इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलेगी, वहीं वितरण प्रक्रिया में तेजी भी आएगी। इसी तरह फर्जी लाभार्थियों की निशानदेही करने में भी मदद मिलेगी, क्योंकि विभाग के पास रियल टाइम डाटा अपडेट रहेगा। प्रदेश में 14 हजार डिपो होल्डर हैं और इनसे 40 लाख परिवारों को एनएफएसए के तहत राशन जारी किया जाता है। प्रत्येक लाभार्थी परिवार के एक सदस्य को 5 किलो गेहूं प्रति माह जारी किया जाता है। अगर परिवार में चार सदस्य हैं तो तीन महीने का 60 किलो गेहूं लाभार्थी परिवार को जारी किया जाता है। तीन महीने का गेहूं एक साथ ही दिया जाता है। जैसे अब अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर के लिए जारी किया जाएगा।

फिलहाल मौजूदा सिस्टम के तहत लाभार्थी के लिए राशन कार्ड लाना अनिवार्य होता है। इसके अलावा उसे अपना आधार कार्ड भी दिखाना होता है, जिसके बाद अगूंठा लगाकर संबंधित डिपो से उसे राशन जारी किया जाता है। इसमें काफी समय भी लगता है। नए सिस्टम से यह पुरानी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और लाभार्थियों की परेशानी भी दूर होगी।

स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए हायर की जा रही एजेंसी

प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से इस काम के लिए एजेंसी हायर की जा रही है। एजेंसी की तरफ से 40 लाख स्मार्ट कार्ड बनाने व उनकी डिलीवरी का पूरा किया जाएगा। इस संबंध में विभाग ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरपीएफ) भी जारी कर दिया है। एजेंसी फाइनल करते ही कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इनके संचालन व देखरेख का काम भी संबंधित एजेंसी की तरफ से ही किया जाएगा। इस सिस्टम से लाभार्थियों का पूरा डाटा ऑनलाइन रहेगा। इसमें फर्जी लाभार्थियों की तुरंत पहचान की जा सकेगी। इसके अलावा डिपो होल्डरों की तरफ से भी अगर किसी भी तरह कोई धांधली की जाएगी, वह ऑनलाइन सिस्टम के कारण विभाग की पकड़ में आ जाएगी।

33 प्रतिशत कार्ड छह सप्ताह के अंदर होंगे तैयार

विभाग की तरफ से जारी स्पष्ट किया गया है कि छह सप्ताह के अंदर 33 प्रतिशत कार्ड तैयार हो जाएंगे और लोगों को इनकी डिलीवरी भी कर दी जाएगी। इसी तरह 66 प्रतिशत कार्ड 9 सप्ताह के अंदर तैयार करके डिलीवर किए जाएंगे। पूरे 100 प्रतिशत कार्ड 12 सप्ताह के अंदर लाभार्थियों को प्रदान कर दिए जाएंगे।

Share :
Tagschandigarh newshindi newsRation card hassles over in Punjab Ration will be available through smart card
Previous Article

उत्तराखंड मौसम: दो दिन रहेगा खराब मौसम, ...

Next Article

शम्भू बॉर्डर पर तेज हुआ किसानों का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: हिमाचल में सर्दी का कहर जारी, शिमला से ज्यादा ठंडी ऊना व सोलन की रातें; माइनस नौ ...

    February 10, 2024
    By hinditvnews
  • Modi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बल्क ड्रग पार्क में देरी पर पीएम मोदी नाराज, 30 दिन में भूमि हस्तांतरण के निर्देश

    October 30, 2026
    By hinditvnews
  • Vachan
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र, समाधान और विकास का विजन

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    उत्तर प्रदेश

    UP: कोर्ट आदेश उल्लंघन पर एसपी-जेल अधीक्षक तलब, हाईकोर्ट भेजने की चेतावनी

    May 5, 2026
    By hinditvnews
  • Images
    पंजाब

    Pathankot: पठानकोट में कबाड़ की दुकान में लगी आग, तीन दुकानों का हुआ नुकसान

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Hydro2
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

    October 23, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेवानिवृत्त अधिकारी से 28 लाख की ठगी, परिवार ने भी किया साथ छोड़

  • Hydro2
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन

  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2025: आज जारी होगा परीक्षा परिणाम

Timeline

  • November 14, 2026

    TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

  • November 14, 2026

    Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

  • November 14, 2026

    Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

  • November 14, 2026

    लुधियाना में छठ पूजा पर बवाल, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में टकराव; फायरिंग की चर्चा

  • November 14, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जांच में अमृतसर पहुंची CBI

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA

    TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

    Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.