Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

  • India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

  • After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

  • Luxury Housing Outperforms Amid Global Headwinds

  • Glow by Kirtilals Unveils 'The Frill Collection': A Contemporary Natural Diamonds Collection, Inspired by Graceful Movement

manaliकुल्लूमंडीहिमाचल प्रदेश
Home›manali›पंडोह कैंचीमोड़ विवाद सुलझाने के दिए निर्देश

पंडोह कैंचीमोड़ विवाद सुलझाने के दिए निर्देश

By hinditvnews
September 30, 2023
544
0
Pandoh

Mandi News: मुख्य सचिव ने कैंची मोड़ विवाद सुलझाने के दिए निर्देश, दशहरा से पहले मार्ग बहाल करने की कही बात

Kainchi Mod Dispute कैंची मोड विवाद को लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने एनएचएआई (NHAI) और आरटीडीसी (RTDC) को निर्देश जारी करते हुए कहा कि 10 मीटर के इस विवाद को जल्द सुलझाया जाए जिससे दशहरा तक मार्ग की बहाली की जा सके। इसके साथ ही मंगलवार को आरटीडीसी के निदेशक और एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी स्थल का निरीक्षण करेंगे।

हिंदी टीवी संवाददाता, मंडी: पंडोह कैंची मोड़ को छोड़कर मंडी से मनाली तक मार्ग को तय अवधि से पहले दोतरफा बहाल करने पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की पीठ थपथपाई है। इसके साथ ही उन्होंने एनएचएआई और आरटीडीसी के अधिकारियों को कैंची मोड़ विवाद शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव के निर्देश पर एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी शिमला अब्दुल बासित और रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कारपोरेशन (आरटीडीसी) के निदेशक अजय शर्मा मंगलवार को कैंची मोड़ का स्थल निरीक्षण कर विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे। इससे पहले उद्योग एवं परिवहन विभाग के प्रधान सचिव आरडी नजीम, एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञ कैंची मोड़ में उपजे हालात का जायजा ले चुके हैं। पहले विवाद 40 मीटर पर चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच हुई कई दौर की वार्ता के बाद 10 मीटर पर विवाद रह गया है।

क्या है विवाद?

13 अगस्त को बादल फटने से कैंची मोड़ में फोरलेन पहाड़ सहित जमींदोज हो गया था। इससे कुल्लू जिले का संपर्क कट गया था। मार्ग बहाल करने के लिए एनएचएआई यहां करीब 100 मीटर लंबी और 41 मीटर ऊंची रिटेनिंग वाल लगा रहा है। वाल लगने से यहां मार्ग का निर्माण संभव हो पाएगा। कैंची मोड़ में ही बगलामुखी माता मंदिर के लिए 750 मीटर लंबा रोपवे बन रहा है। स्टेशन भवन बनकर तैयार हो चुका है। रिटेनिंग वाल लगाने के लिए पहाड़ की कटिंग जरूरी है।

आरटीडीसी अपने भवन को खतरा बता कटिंग का काम बार-बार बंद करवा रहा है। काम बाधित होने से रिटेनिंग वाल को पूरा करने में दो से ढाई माह का समय लगेगा। मुख्य सचिव ने दशहरा से पहले कैंची मोड़ बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

आज से क्रशर करेगा काम

निर्माण सामग्री तैयार करने के लिए कुल्लू में स्थापित क्रशर शनिवार से काम करेगा। पहली अक्टूबर से कुल्लू से मनाली तक सोलिंग का काम शुरु होगा। सोलिंग की तीन परत के बाद टारिंग होने से धूल व कीचड़ आदि की समस्या समाप्त हो जाएगी। झलोगी सुरंग 11 के पास वीरवार रात भूस्खलन होने से यहां वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक मंडी वरुण चारी ने कहा कि कैंची मोड़ विवाद सुलझाने के लिए आरओ और आरटीडीसी के निदेशक स्थल निरीक्षण करेंगे। यहां रिटेनिंग वाल का काम पूरा करने में दो माह का समय लगेगा। विवाद के कारण काम गति नहीं पकड़ रहा है।

 

Share :
Tagsews of shimlanews of himachal prradeshnews of kullunews of manalinews of mandi himachalshimla weather
Previous Article

Himachal: मनाली में आधा फीट हिमपात

Next Article

Sirmour: गैस सिलिंडर से रसोईघर में लगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के कई जिलों में आज और कल धुंध का यलो अलर्ट जारी

    January 2, 2024
    By hinditvnews
  • Charas
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Crime: मणिकर्ण में एक किलो से अधिक चरस पकड़ी

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Lok
    कांगड़ाकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव ड्यूटी में कर्मचारी आज से मतदाता सुविधा केंद्र पर डाल सकेंगे वोट

    May 23, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manaliWeatherलाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather News: बारिश की संभावना के बीच पांच डिग्री तक चढ़ा पारा

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Update
    manaliकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: चोटियों पर हिमपात से प्रदेश में कड़ाके की ठंड

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Hatya
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: पतलीकूहल में युवक की हत्या

    September 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal tourism
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Snowfall: सितंबर में बर्फबारी

  • Work
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    चिट्टा तस्करों की संपत्तियां होंगी जब्त

  • cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में भीड़भाड़ कम करने की दिशा में काम करेगी सुक्खू सरकार, सरकारी कार्यालयों को राजधानी से बाहर करने पर होगा विचार

Timeline

  • July 25, 2026

    Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka with Rs 1,315 Crore Investment

  • July 25, 2026

    India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

  • July 25, 2026

    After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

  • July 25, 2026

    Luxury Housing Outperforms Amid Global Headwinds

  • July 25, 2026

    Glow by Kirtilals Unveils 'The Frill Collection': A Contemporary Natural Diamonds Collection, Inspired by Graceful Movement

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dr. Azad Moopen Meets Shri D.k. Shivakumar; Reaffirms Aster Dm Quality Care's Commitment To Karnataka With Rs 1,315 Crore Investment

    Dr. Azad Moopen Meets Shri D.K. Shivakumar; Reaffirms Aster DM Quality Care's Commitment to Karnataka ...

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • India's Next Growth Story Lies In The Rise Of Retail And Commercial Real Estate

    India's Next Growth Story Lies in the Rise of Retail and Commercial Real Estate

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • After 22 Years In Real Estate, Dr. Renu Rana Launches Renaliyas

    After 22 Years in Real Estate, Dr. Renu Rana Launches RENALIYAS

    By hinditvnews
    July 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.