Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›बाज नहीं आ रहे खालिस्तानी, अब हिमाचल के चिंतपूर्णी में लिखे विवादित नारे

बाज नहीं आ रहे खालिस्तानी, अब हिमाचल के चिंतपूर्णी में लिखे विवादित नारे

By hinditvnews
November 29, 2023
441
0
Una

बाज नहीं आ रहे खालिस्तानी, अब हिमाचल के चिंतपूर्णी में लिखे विवादित नारे; आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर CM सुक्खू से कही ये बात

Khalistani slogans in Chintpurni तीर्थस्थल चिंतपूर्णी में खालिस्तान समर्थकों ने दो जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में विवादित नारे लिखे हैं। असमाजिक तत्वों द्वारा चिंतपूर्णी के तलवाड़ा बाइपास पर यह करतूत मंगलवार देर रात की गई लगती है। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इन नारों के लिखने की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि खालिस्तानी समर्थकों ने ये नारे लिखे हैं।

HIGHLIGHTS

  1. चिंतपूर्णी में लिखे गए खालिस्तान समर्थक नारे
  2. आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर CM सुक्खू को एक संदेश भी दिया है।
  3. वर्ल्ड कप के मैच से पहले भी धर्मशाला में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे।

चिंतपूर्णी/ऊना। Khalistani slogans in Chintpurni: तीर्थस्थल चिंतपूर्णी में खालिस्तान समर्थकों ने दो जगहों पर खालिस्तान के समर्थन में  विवादित नारे लिखे हैं। असमाजिक तत्वों द्वारा चिंतपूर्णी के तलवाड़ा बाइपास पर यह करतूत मंगलवार देर रात की गई लगती है।

एक जगह दो बंद दुकानों के शटर पर ये नारे लिखे गए हैं। यह क्षेत्र जिला कांगड़ा के अधीन आता है, वहीं, इसी मार्ग पर कुछ दूर आगे जाके सड़क की दीवार पर भी इसी तरह के नारे लिखे गए हैं।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जारी किया वीडियो

नारे स्प्रे पेंट से लिखे गए प्रतीत होते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, जिला उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने इस सारे मामले की गहनता से जांच करवाने की बात कही है।

इन नारों के लिखने की जिम्मेवारी लेते हुए सिख फॉर जस्टिस (Sikh for Justice in Chintpurni) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannu) ने एक वीडियो के साथ संदेश भी जारी किया है।

पन्नू ने वीडियो जारी कर क्या कहा?

पंजाबी भाषा में जारी इस वीडियो में कहा गया है-‘वाहे गुरूजी का खालसा, वाहे गुरू की फतह। आज पंजाब को आजाद करवाने वाले सिंहो ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी मंदिर के बाहर ‘भिंडरावाले जिंदाबाद’, ‘हिमाचल बनेगा खालीस्तान’ और ‘हिमाचल हिस्सा है खालीस्तान का’ के नारे लिख दिए हैं।’

वहीं, वांशिगटन डीसी, नवबंर, 2023 से पन्नू द्वारा जारी संदेश में लिखा गया है कि चिंतपूर्णी मंदिर के बाहर स्लोगन खालिस्तान समर्थकों ने लिखे हैं।

पन्नू ने सीएम सुक्खू को दिया संदेश

PANNU

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को यह संदेश है कि सिख उसे नहीं भूले हैं, जब नववंर, 1984 में चिंतपूर्णी के क्षेत्र में सिखों को हिंदु दस्तों द्वारा मौत के घाट उतारा गया था और ये लोग कांग्रेस के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी थे।

संदेश में आगे कहा गया है कि एक बार खालिस्तान की स्थापना हो जाती है तो इस प्रकरण में शामिल हर कांग्रेस नेता के विरूद्ध कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संदेश में पन्नू द्वारा अपना इ-मेल भी दी गई है।

सुनसान मार्ग पर लिखे गए हैं नारे

पन्नू द्वारा जो चिंतपूर्णी मंदिर के बाहर नारे लिखने का दावा किया गया है, जोकि सरासर झूठ है। चिंतपूर्णी मंदिर से तलवाड़ा बाइपास एक किलोमीटर से ज्यादा दूर है और रात के समय में यह क्षेत्र बेहद सुनसान होता है।

मुख्य बाजार में ऐसा कोई नारा नहीं है। ऐसे में साफ है कि यह कायरना हरकत उस स्थान पर की गई है, जहां भी इन लोगों को कोई भी नहीं देख सकता था। हालांकि शंभू बाइपास व तलवाड़ा बाइपास के दोनों किनारों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

दीवारों से नारों को मिटा रही पुलिस

बाबा माइदास सदन में भी सीसीटीवी कैमरे स्थापित हैं। मंदिर न्यास कार्यालय में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और पुलिस की विशेष टीम फुटेज की जांच कर रही है।

जिन स्थानों पर नारे लिखे गए हैं, वहां पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस हर कोण से इस मामले की जांच कर रही है। जहां नारे लिखे गए हैं, वहां पुलिस इन नारों को मिटा रही है।

तपोवन परिसर में भी लिखे गए थे इस तरह के नारे

जिला उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि पुलिस को इस मामले में व्यापक स्तर पर जांच करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं, घटनास्थल पर एसपी, ऊना अर्जित सेन ठाकुर व डीएसपी वसुधा सूद भी पहुंच रहे है।

इससे पहले भी कुछ वर्ष पूर्व धर्मशाला स्थित विधानसभा के तपोवन परिसर में इस तरह के नारे लिखे गए थे तो धर्मशाला में पिछले माह विश्व कप से ऐन पहले भी खालिस्तान के समर्थन में जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर नारे लिखे गए थे।

 

Share :
Tagsnews of chintpurninews of cm sukkhunews of himachalnews of shimlanews of una
Previous Article

Jind News: दो और तीन दिसंबर को ...

Next Article

एक साल पूरा होने का जश्न मनाएगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kulluu
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: आपदा में नुकसान के आकलन में पटवारी ने बरती अनियमितताएं

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Fire
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    धर्मपुर रेलवे लाइन के पास पहुंचीं लपटें, शिमला जाने वाली दो ट्रेनें रोकीं

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: नौ साल की मासूम की मौत

    September 16, 2023
    By hinditvnews
  • Kullu
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू में एक ही दिन आग की दो घटनाएं, मकान-दुकान में लगी भीषण आग

    December 28, 2023
    By hinditvnews
  • Weather
    manaliWeatherकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    आज साफ रहेगा मौसम,आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान?

    October 13, 2023
    By hinditvnews
  • Mukesh 70 1554469836 377054 Khaskhabar 2019 06 16 200517 1280x720
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC BOD Decisions: चार वर्षों में होगी 1932 बसों की खरीद, कैशलेस और क्यूआर कोड से टिकट का भुगतान

    January 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kiratpur
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बनाई जाएंगी चार और समानांतर टनल

  • himachal news
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूमंडीशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    दरकते पहाड़: हिमाचल जार-जार, हम ही कसूरवार,

  • Kangna
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu: सांसद कंगना रणौत ने कार्तिक स्वामी मंदिर में की पूजा

Timeline

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • September 11, 2026

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • September 11, 2026

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • September 11, 2026

    Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • September 11, 2026

    PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer Led Journey Across Haryana and Punjab

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.