Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Railway: दिल्ली कैंट पर 13 ट्रेनों का ठहराव रद्द

  • मोहाली: बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड, दोषी को उम्रकैद

  • उत्तराखंड साइबर अटैक: चीनी वायरस से सरकारी डेटा पर खतरा

  • उत्तराखंड: डेंगू खतरा बढ़ा, 40 अस्पतालों में 1662 बेड आरक्षित

  • Himachal: जल शक्ति विभाग भर्ती: 45 वर्ष तक के लिए पैरा स्टाफ के पद

CHANDIGHARहरियाणा
Home›CHANDIGHAR›बाबा रामदेव के चूर्ण में ड्रग्स मामला: हरियाणा लोकायुक्त सचिव सहित तीन को कोर्ट का समन

बाबा रामदेव के चूर्ण में ड्रग्स मामला: हरियाणा लोकायुक्त सचिव सहित तीन को कोर्ट का समन

By hinditvnews
January 9, 2025
268
0
Himachal High Court

बाबा रामदेव के चूर्ण में ड्रग्स मामला: हरियाणा लोकायुक्त के सेक्रेटरी समेत तीन को कोर्ट से समन जारी

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Thu, 09 Jan 2025

वर्ष 2019 में अंबाला निवासी दीपक संधू की ओर से दिव्य फार्मेसी के चूर्ण में ड्रग्स होने संबंधित स्वास्थ्य विभाग में लिखित शिकायत की गई थी। इसी आधार पर चूर्ण के सैंपल लेकर जांच के लिए पंजाब की पटियाला स्थित लैबोरेट्री में भेजे गए थे।

बाबा रामदेव की दिव्य फार्मेसी द्वारा निर्मित चूर्ण में ड्रग्स होने से जुड़े मामले में एक बार फिर से नया मोड़ आ गया है। सेक्टर-17 मिनी सचिवालय में स्थित हरियाणा लोकायुक्त कार्यालय से इस केस से जुड़े 111 महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो गए थे। एडीजे की कोर्ट ने अब लोकायुक्त कार्यालय के जुगेश कुमार एसपीआईओ कम अंडर सेक्रेटरी, रणजीत कौर पहली अपील अथॉरिटी कम सचिव लोकायुक्त व राजेश कुमार एसपीआईओ कम अधीक्षक मुख्यमंत्री ग्रीवेंस रेडरेसल सेल चंडीगढ़ के नाम समन जारी कर दिए हैं। दस्तावेज गायब होने पर अंबाला कैंट के महेशनगर निवासी दीपक संधू द्वारा लोकायुक्त व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने को लेकर याचिका दायर की गई थी। पहली अपील खारिज होने के बाद रिव्यू पिटीशन डाली गई

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में अंबाला निवासी दीपक संधू की ओर से दिव्य फार्मेसी के चूर्ण में ड्रग्स होने संबंधित स्वास्थ्य विभाग में लिखित शिकायत की गई थी। इसी आधार पर चूर्ण के सैंपल लेकर जांच के लिए पंजाब की पटियाला स्थित लैबोरेट्री में भेजे गए थे। इस लैब द्वारा कुछ दिनों बाद ही रिपोर्ट भेजी गई कि चूर्ण में ड्रग नहीं है। बाद में शिकायतकर्ता ने आरटीआई के जरिये लैब में करवाई गई जांच की रिपोर्ट की प्रतिलिपि मांगी तो खुलासा हुआ कि लैब द्वारा जो रिपोर्ट संबंधित अथॉरिटी को भेजी गई है, वह फर्जी है। बाद में यह मामला पुलिस तक पहुंचा और कानूनी तौर पर जांच हुई। पुलिस की जांच रिपोर्ट में भी यही सामने आया कि पटियाला लैब द्वारा चूर्ण में ड्रग होने संबंधित जो रिपोर्ट तैयार की गई, वह फर्जी थी।

लोकायुक्त कार्यालय से 111 दस्तावेजों की पूरी फाइल की गायब

दीपक संधू ने इस बारे में चंडीगढ़ मिनी सचिवालय में लोकायुक्त के पास शिकायत की। पहले रजिस्ट्रार लोकायुक्त कार्यालय के पास रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए इस मामले से जुड़े 95 दस्तावेज (जिसमें पुलिस द्वारा पटियाला लैब की फर्जी रिपोर्ट भी संलग्न थी) भेजे गए। बाद में मामले से जुड़े अन्य 16 दस्तावेज खुद शिकायतकर्ता ने चंडीगढ़ सचिवालय में लोकायुक्त के कार्यालय में जाकर जमा करवाए जिसकी उसने रसीद भी ली। जांच के लिए 111 महत्वपूर्ण दस्तोवज जमा करवाए गए। लेकिन जनवरी 2020 में जब हरियाणा लोकायुक्त ने इस प्रकरण में आदेश जारी किए तो उसमें इन 111 दस्तावेजों सहित जांच रिपोर्ट का कोई जिक्र ही नहीं था। इसके बाद प्रार्थी ने 23 जनवरी 2020 को आरटीआई के जरिए सवाल-जवाब किए तो खुलासा हुआ कि 111 दस्तावेजों की पूरी फाइल लोकायुक्त कार्यालय से गायब हो गई है।

राज्य सूचना आयोग आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

लोकायुक्त कार्यालय के खिलाफ दीपक संधू ने चंडीगढ़ राज्य सूचना आयोग कमिश्नर के पास शिकायत की। जांच में लोकायुक्त कार्यालय स्टाफ ने कहा कि उनके पास कोई दस्तावेज नहीं था। लेकिन चीफ इंफार्मेशन कमिश्नर ने लोकायुक्त कार्यालय से दस्तावेज गुम करने वाले संबंधित कर्मियों के खिलाफ जांच करने सहित कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके बाद लोकायुक्त कार्यालय ने तीन किस्तों में शिकायतकर्ता को सारे दस्तावेज वापस कर दिए। लेकिन दस्तावेज किसने गुम किए और उस पर क्या कार्रवाई की, इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद फिर से जिम्मेदारी तय करने के लिए शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं।

पुलिस की रिपोर्ट में लोकायुक्त सहित अन्य स्टाफ भी दोषी

उधर, पुलिस ने भी जांच की तो सामने आया कि रजिस्ट्रार, लोकायुक्त कार्यालय की ओर से अपनी जांच रिपोर्ट 4 अगस्त 2021 में दर्शाया गया है कि राज्य सूचना आयोग द्वारा जारी किए गए आदेशों के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली। जबकि शिकायतकर्ता द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों के मुताबिक ई-मेल के जरिए उनके कार्यालय से दस्तावेज गुम होने बारे सूचित होना पाया गया है। इसी प्रकार लोकायुक्त कार्यालय हरियाणा द्वारा लोकायुक्त कार्यालय के एसपीआईओ कम अंडर सेक्रेटरी जुगेश कुमार को दस्तावेज गुम होने के लिए लापरवाही में दोषी पाया गया, लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इसी मामले में शिकायतकर्ता ने एडीजे की कोर्ट में याचिका दायर की और बताया कि निचली कोर्ट ने उसके द्वारा दी गई दलीलों को अपने फैसले में लिखे बगैर याचिका को डिसमिस कर दिया। इसी कारण एडीजे की कोर्ट ने अब तीनों को समन जारी कर इन्हें तलब कर लिया है।
Share :
Tagschandigarhharyana newshindi news
Previous Article

Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर पर किसान ने ...

Next Article

कड़ा रुख: IAS अधिकारी को हाईकोर्ट की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Heli
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ: मानसून से पहले हेली सेवा बंद, जानें कब होगी शुरू

    June 27, 2026
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डीजीपी अतुल वर्मा 31 को रिटायर, नए पुलिस प्रमुख की तलाश

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Rajeev Bindal
    मंडीहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने मंडी के 15 और पालमपुर के 2 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए

    April 29, 2026
    By hinditvnews
  • Dead Body
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पालमपुर कॉलेज में छात्रा ने लगाई फांसी, जांच जारी

    March 19, 2026
    By hinditvnews
  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: युवाओं ने विदेशों से आई नई किस्मों के ग्राफ्ट से 1500 रुपये दिहाड़ी कमाई

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • Jayant
    उत्तर प्रदेश

    Baghpat: जयंत सिंह और राजकुमार सांगवान की 13 करोड़ सांसद निधि, प्रस्ताव न भेजने से विकास रुका

    March 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में डीजल और पेट्रोल से चलने वाले कटरों के बनाए जाएंगे लाइसेंस

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: नए सत्र से यूजी के हर विद्यार्थी का एबीसी में पंजीकरण अनिवार्य

  • Kalka Train
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला रेलवे ट्रैक: सोलन पहुंची ट्रेन

Timeline

  • August 3, 2026

    Railway: दिल्ली कैंट पर 13 ट्रेनों का ठहराव रद्द

  • August 3, 2026

    मोहाली: बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड, दोषी को उम्रकैद

  • August 3, 2026

    उत्तराखंड साइबर अटैक: चीनी वायरस से सरकारी डेटा पर खतरा

  • August 3, 2026

    उत्तराखंड: डेंगू खतरा बढ़ा, 40 अस्पतालों में 1662 बेड आरक्षित

  • August 3, 2026

    Himachal: जल शक्ति विभाग भर्ती: 45 वर्ष तक के लिए पैरा स्टाफ के पद

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Train

    Railway: दिल्ली कैंट पर 13 ट्रेनों का ठहराव रद्द

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Himachal High Court

    मोहाली: बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड, दोषी को उम्रकैद

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Cybercrime

    उत्तराखंड साइबर अटैक: चीनी वायरस से सरकारी डेटा पर खतरा

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.