Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre at Ulhasnagar

  • Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening Robots

  • RVCE and Axtroid Partner to Bring Advanced Manufacturing and Extended Reality Skills to Future Engineers

  • MaitriBodh Parivaar Celebrates a Unique International Day of Yoga Blending Maitri, Sanskriti, and Holistic Well-being

  • Building India's Future Workforce: Galgotias University Celebrates 5,500+ Placements

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›बिंदल बोले: पेट्रोल-डीजल टैक्स ₹15.40, कांग्रेस पर जनता की कराह का आरोप

बिंदल बोले: पेट्रोल-डीजल टैक्स ₹15.40, कांग्रेस पर जनता की कराह का आरोप

By hinditvnews
March 24, 2026
102
0
Bindal

राजनीति: बिंदल बोले- पेट्रोल-डीजल पर ₹15.40 टैक्स, महंगाई से कराह रही जनता; कांग्रेस ने तोड़ी हिमाचल की कमर

हिंदी टीवी न्यूज,  शिमला  Published by: Megha Jain Updated Tue, 24 Mar 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता कर हिमाचल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले डीजल पर ₹10.40 प्रति लीटर टैक्स लगाया गया और अब इसे बढ़ाकर ₹15.40 प्रति लीटर कर दिया गया है, जो सीधे-सीधे जनता की जेब पर हमला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता को महंगाई की चक्की में पीसने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी बड़े-बड़े वादों और गारंटियों के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन सत्ता में आते ही जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डालना शुरू कर दिया।

डॉ. बिंदल ने कहा कि पहले डीजल पर ₹10.40 प्रति लीटर टैक्स लगाया गया और अब इसे बढ़ाकर ₹15.40 प्रति लीटर कर दिया गया है, जो सीधे-सीधे जनता की जेब पर हमला है। उन्होंने कहा कि इसका असर हर वर्ग पर पड़ रहा है। किसान, बागवान, मजदूर, व्यापारी और आम उपभोक्ता सभी इससे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल महंगे होने से परिवहन लागत बढ़ेगी, बस, टैक्सी और ट्रक किराए बढ़ेंगे। कृषि और सिंचाई खर्च बढ़ेगा, बागवानी उत्पादों की ढुलाई महंगी होगी, पर्यटन उद्योग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

डॉ. बिंदल ने कहा कि पिछले 40 महीनों में कांग्रेस सरकार ने लगभग ₹4,000 करोड़ जनता की जेब से टैक्स के रूप में निकाले हैं और अब नए बढ़े टैक्स के माध्यम से लगभग ₹2,000 करोड़ और निकालने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता को राहत देने के बजाय लगातार आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने बिजली, पानी, राशन, स्टांप ड्यूटी और सीमेंट तक के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि स्टांप ड्यूटी में 500% तक वृद्धि, सीमेंट के दामों में ₹100 प्रति बोरी तक बढ़ोतरी और राशन की कीमतों में वृद्धि ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। 

डॉ. बिंदल ने कहा कि बजट के नाम पर केवल कागजी दिखावा किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां पहले बजट हर साल बढ़ता था, वहीं कांग्रेस सरकार ने पहली बार बजट घटाकर ₹54,928 करोड़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के विकास को रोकने वाला कदम है।

उन्होंने कहा कि बजट में केवल केंद्र सरकार की योजनाओं को कॉपी-पेस्ट कर प्रस्तुत किया गया है और राज्य सरकार की अपनी कोई स्पष्ट नीति या विजन नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि एंट्री टैक्स लगाकर प्रदेश के 28 बॉर्डर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है, जिससे पर्यटन और व्यापार दोनों प्रभावित होंगे।

डॉ. बिंदल ने चेतावनी दी कि पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता और हिमाचल में महंगा होने से तस्करी और माफिया तंत्र को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कानून व्यवस्था की समस्या भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, कर्मचारी, बेरोजगार और महिलाओं—सभी वर्गों के साथ अन्याय करता है और केवल दिखावटी घोषणाओं से भरा हुआ है।

अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा इस जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ जनता की आवाज बनेगी और सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। कांग्रेस सरकार ने राहत देने के बजाय जनता पर टैक्स का कहर बरपाया है। यह बजट हिमाचल की जनता के साथ सीधा अन्याय है।

Share :
Tagshindi news himachal pradeshPress Conference by BJP State President Dr Rajeev Bindal in Shimlashimla news
Previous Article

अक्षय कुमार: ‘धुरंधर 2’ सफलता से ‘भूत ...

Next Article

हिमाचल मौसम: तीन दिन लगातार बारिश-बर्फबारी के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: ऊंचाई वाले इलाकों में कल-परसों बारिश-बर्फबारी के आसार

    February 16, 2026
    By hinditvnews
  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नए साल पर शिमला में जश्न, रात 12 बजे तक DJ

    December 31, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: अनुबंध सेवा पेंशन व वेतन वृद्धि में शामिल, अन्य अहम फैसले जारी

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Aag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: निजी होटल में आग, महाराष्ट्र के पर्यटक की मौत, दो झुलसे

    March 1, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: PBKS vs DC: धर्मशाला में चौके-छक्कों की बारिश, फैंस झूमे

    May 12, 2026
    By hinditvnews
  • himachal cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सहारा योजना ठप, तीन महीने से मरीजों को नहीं मिला लाभ

    September 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Mashroom
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: देश में पहली बार मटन का स्वाद देने वाली मशरूम हो रही तैयार, शोध की सफलता के बाद आएगी बाजार में

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बीएड की डिग्री फर्जी, अध्यापिका बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

  • Eye Diseases
    शिमलास्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में कोरोनाकाल के बाद बच्चों में बढ़ गए नेत्ररोग

Timeline

  • June 22, 2026

    Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre at Ulhasnagar

  • June 22, 2026

    Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening Robots

  • June 22, 2026

    RVCE and Axtroid Partner to Bring Advanced Manufacturing and Extended Reality Skills to Future Engineers

  • June 22, 2026

    MaitriBodh Parivaar Celebrates a Unique International Day of Yoga Blending Maitri, Sanskriti, and Holistic Well-being

  • June 22, 2026

    Building India's Future Workforce: Galgotias University Celebrates 5,500+ Placements

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai With The Launch Of Fortis Medical Centre At Ulhasnagar

    Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre ...

    By hinditvnews
    June 22, 2026
  • Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate For Its Medigo Range Of Ai Powered Healthcare Screening Robots

    Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening ...

    By hinditvnews
    June 22, 2026
  • Rvce And Axtroid Partner To Bring Advanced Manufacturing And Extended Reality Skills To Future Engineers

    RVCE and Axtroid Partner to Bring Advanced Manufacturing and Extended Reality Skills to Future Engineers

    By hinditvnews
    June 22, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.