हिमाचल मौसम: तीन दिन लगातार बारिश-बर्फबारी के आसार

Himachal Weather: फिर बिगड़ेगा माैसम, राज्य में लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 24 Mar 2026
माैसम विभाग के अनुसार राज्य में लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कई जिलों में दो दिन अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार राज्य में लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दाैरान जहां ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है वहीं मैदानी व कम ऊंचाई वाले भागों में झमाझम बारिश हो सकती है। कई जिलों में दो दिन अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। कई भी ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
कहां कितनी बारिश-बर्फबारी
वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान मुरारी देवी में 27.0, सुंदरनगर 15.2, जोगिंद्रनगर 15.0, भरमौर 11.0, मनाली 7.0, चंबा 7.0, मंडी 7.0, सराहन 5.0, बग्गी 4.5, कुकुमसेरी 4.2, भुंतर 4.0, जोत 4.0, सलूणी 3.4, कल्पा 3.2, सियोबाग 2.4, सांगला 1.4, भरेड़ी 1.4, रामपुर 1.0 व पंडोह में 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं केलांग में 3.0 व कुकुमसेरी में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।















