Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, Future-ready Schools

  • Ramaiah Memorial Hospital Brings 700+ Citizens Together to Put Heart Health in Motion

  • 5 Reasons the VinFast VF MPV 7 Should be Your Top Choice for a Family MPV

  • Fortis Hiranandani Hospital, Vashi Empowers Navi Mumbaikars with Life-Saving CPR Skills Through 'Har Ghar Hero' Initiative

  • Mumbai's Bystander Confidence Gap: 3 in 4 Mumbaikars Believe an AED is Only for Doctors, Fortis Hospitals Mumbai Survey Finds

ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›हिमाचल: जीरो एनरोलमेंट स्कूलों पर एसएमसी शिक्षकों का कार्यकाल समाप्त

हिमाचल: जीरो एनरोलमेंट स्कूलों पर एसएमसी शिक्षकों का कार्यकाल समाप्त

By hinditvnews
May 15, 2026
127
0
Hp

हिमाचल: जीरो एनरोलमेंट पर एसएमसी शिक्षकों का कार्यकाल भी खत्म, सरकार ने शिक्षा निदेशालय को जारी किए निर्देश

हिंदी टीवी न्यूज, ऊना। Published by: Megha Jain Updated Fri, 15 May 2026

प्रदेश में जीरो या बेहद कम एनरोलमेंट वाले स्कूलों को बंद या मर्ज करने की प्रक्रिया के बीच सरकार ने एसएमसी अध्यापकों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

हिमाचल प्रदेश में जीरो या बेहद कम एनरोलमेंट वाले स्कूलों को बंद या मर्ज करने की प्रक्रिया के बीच सरकार ने एसएमसी अध्यापकों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। सरकार ने स्कूल शिक्षा निदेशक को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जिन स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या शून्य होने के कारण बंद किया जा रहा है, वहां कार्यरत एसएमसी अध्यापकों को किसी अन्य स्कूल में सेवाएं जारी रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार की ओर से जारी पत्र में यह भी जिक्र किया गया है कि कई बंद या मर्ज किए स्कूलों में सेवाएं देने वाले अध्यापकों को स्कूल शिक्षा निदेशक अपने स्तर पर अन्य स्कूलों में सेवाओं पर तैनाती दे रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। स्कूल बंद होते ही संबंधित स्कूल प्रबंधन समितियां (एसएमसी) स्वतः समाप्त मानी जाएंगी और उनके द्वारा नियुक्त अध्यापकों का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा। विभाग ने अधिकारियों को जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाकर ऐसे स्कूलों की जांच करने और नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि यदि कोई एसएमसी अध्यापक बंद हो चुके स्कूल से हटने के बाद किसी अन्य स्कूल में सेवाएं दे रहा है तो उसकी तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाए।

बताया जा रहा कि प्रदेशभर में ऐसे कई मामले सामने आए थे, जहां जीरो एनरोलमेंट के कारण स्कूल बंद होने के बाद भी एसएमसी अध्यापक अन्य स्कूलों में पढ़ा रहे थे। कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर उन्हें अस्थायी रूप से समायोजित करने के प्रयास भी किए गए थे। इसी को देखते हुए विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसएमसी अध्यापकों की नियुक्ति संबंधित स्कूल की एसएमसी की ओर से सीमित अवधि और आवश्यकता के आधार पर की जाती हैं। ऐसे में स्कूल बंद होने और समिति समाप्त होने के बाद उनकी नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी। सरकार ने कहा है कि एसएमसी अध्यापक नियमित या अनुबंध आधार पर नियुक्त कर्मचारी नहीं हैं। इसलिए उन्हें अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित या समायोजित करने का कोई प्रावधान नहीं है।

एसएमसी शिक्षकों को लेकर जारी आदेशों के संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिन स्कूलों में ऐसी नियुक्तियां हुई, वे आदेश को ध्यान में रखकर तत्काल प्रभाव से सेवाओं को समाप्त करें। – सोमलाल धीमान, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsTenure of SMC Teachers Also Ends Due to Zero Enrollment; Govt Issues Directives to Education Directorateuna news
Previous Article

Xflow Becomes the First Cross-Border Payments Platform ...

Next Article

धर्मशाला IPL: पंजाब की लगातार पांचवीं हार, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: जून में अधिक बारिश, मौसम साफ होने की संभावना

    June 6, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला छात्रा मौत केस: आरोपी प्रोफेसर की लाई डिटेक्टर रिपोर्ट कोर्ट में पेश, 17 को सुनवाई

    February 14, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल बजट सत्र: छठे दिन सिलेंडर कमी का मुद्दा उठा

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Himani
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: भटवाड़ी की बेटी हिमानी शिवपुरी संवारेंगी मायका, गांव की तस्वीर बदलने का संकल्प

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज-कल शुष्क, 16 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Tunnel
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: मनाली-लेह दूरी 50 किमी घटेगी, तीन नई सुरंगें बनेंगी

    June 11, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Peraglider
    Himachal Tourists placesTourists in Himachalहिमाचल प्रदेश

    बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के अवैध ट्रेनिंग स्कूल, लगातार हो रहे हादसों पर सख्त हुआ पर्यटन विभाग

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपीयू में बिना अनुमति पांच HOD नियुक्त, मामला उजागर

  • Chitta
    Chandigarh Newsबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंडीगढ़ की छात्रा को नशे के जाल में फंसाकर मंगवाए लाखों के गहने

Timeline

  • September 28, 2026

    ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, Future-ready Schools

  • September 28, 2026

    Ramaiah Memorial Hospital Brings 700+ Citizens Together to Put Heart Health in Motion

  • September 28, 2026

    5 Reasons the VinFast VF MPV 7 Should be Your Top Choice for a Family MPV

  • September 28, 2026

    Fortis Hiranandani Hospital, Vashi Empowers Navi Mumbaikars with Life-Saving CPR Skills Through 'Har Ghar Hero' Initiative

  • September 28, 2026

    Mumbai's Bystander Confidence Gap: 3 in 4 Mumbaikars Believe an AED is Only for Doctors, Fortis Hospitals Mumbai Survey Finds

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, Future ready Schools

    ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, ...

    By hinditvnews
    September 28, 2026
  • Ramaiah Memorial Hospital Brings 700+ Citizens Together to Put Heart Health in Motion

    Ramaiah Memorial Hospital Brings 700+ Citizens Together to Put Heart Health in Motion

    By hinditvnews
    September 28, 2026
  • 5 Reasons the VinFast VF MPV 7 Should be Your Top Choice for a Family MPV

    5 Reasons the VinFast VF MPV 7 Should be Your Top Choice for a Family ...

    By hinditvnews
    September 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.