Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

  • Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

  • Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

  • Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

  • International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›हिमाचल में कल से मौसम बदलेगा, 10 को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

हिमाचल में कल से मौसम बदलेगा, 10 को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

By hinditvnews
February 8, 2026
221
0
Weather

Himachal Weather: हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम, दस को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sun, 08 Feb 2026

हिमाचल प्रदेश में दस फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही कई भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से नौ फरवरी से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। नौ फरवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और दस को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर लगातार जारी है।

शुक्रवार रात को पांच जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और सोलन में तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज हुआ, अन्य जिलों के कुछ क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ नौ फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके राज्य के कई हिस्सो में 9 से 11 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 फरवरी को पूरे प्रदेश में बादल बरस सकते हैं।

कई भागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 12 फरवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।

बर्फबारी से हिमालयी ग्लेशियरों को मिली संजीवनी
23 जनवरी से लेकर हिमालय रेंज में करीब पांच बार बर्फबारी हुई है। प्रदेश के कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर के साथ जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में 11 दिनों के भीतर हुई व्यापक बर्फबारी ने लगातार सिकुड़ रहे ग्लेशियरों को बड़ी राहत दी है। ग्लेशियरों में करीब 15 से 20 फीट बर्फ की मोटी परत जमी है।

लगातार बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के दबाव से जूझ रहे इन ग्लेशियरों के लिए यह हिमपात किसी संजीवनी से कम नहीं माना जा रहा है। बर्फबारी के बाद पर्वतीय इलाक़ों में दिन और रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की है। इससे ग्लेशियरों की सतह पर पिघलाव की प्रक्रिया धीमी हो गई है और बर्फ के तेजी से गलने पर फिलहाल अंकुश लगा है।

कश्मीर क्षेत्र में सियाचिन, कोलाहोई, द्रंग-द्रुंग, माछोई और थाजिवास जैसे प्रमुख ग्लेशियरों पर ताजा जमी बर्फ ने उनकी ऊपरी परत को ढक दिया है। इससे सूरज की किरणें सीधे बर्फ की पुरानी परत तक नहीं पहुंच सकेगी। इसे वैज्ञानिक भाषा में अल्बीडो प्रभाव कहा जाता है। इसी कारण गर्मी का असर कम हुआ है और ग्लेशियरों का पिघलना धीमा पड़ा है। यही स्थिति हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और  चंद्रभागा घाटी में भी देखने को मिल रही है।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather will change from tomorrow rain is expected across the entire state on the 10thhindi newsshimla news
Previous Article

Private 5G Unleashed: Building Smart Networks for ...

Next Article

एपस्टीन फाइल्स: दलाई लामा का जेफ्री एपस्टीन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    हाईकोर्ट बेंच की मांग पर मेरठ बंद, बाजार रहे बंद

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • 10 02 2024
    manaliहिमाचल प्रदेश

    किरतपुर-नेरचौक फोरलेन: आपदा न आती तो मनाली तक होता फोरलेन का लोकार्पण, पिछले साल मची तबाही ने बढ़ाया इंतजार

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Vande Bharat
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: लखनऊ से देहरादून आ रही वंदेभारत के आगे आया जानवर

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Dead body
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू: एसएसबी शमशी में पेड़ गिरने से राजस्थान प्रशिक्षु की मौत

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Chintporni
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    उना: चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    हाईकोर्ट: GNDU के वीसी-रजिस्ट्रार को एक माह की कैद

    May 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: हाईकोर्ट ने कहा- गोमाता के नाम पर न हो राजनीति

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नक्शा बिना बिजली सब्सिडी लौटाएंगे भवन मालिक, बोर्ड की सख्ती

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 6 दिन मौसम खराब, 7 जिलों में बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट

Timeline

  • September 29, 2026

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

  • September 29, 2026

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go-Dhan' to Empower Dairy Farmers

  • September 29, 2026

    Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

  • September 29, 2026

    Ai+ Smartphone Brings Flagship Innovation to Millions This Festive Season with Pulse 2 FE, NovaTab and LapTab

  • September 29, 2026

    International School of Design Receives Two National Awards at 15th National Education Excellence Conclave

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    Percept Live Unveils the Debut Edition of 'Aaj ka Scene'

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to Launch 'Go Dhan' to Empower Dairy Farmers

    Hatsun Agro Product Ltd. Partners with Government of Odisha and State Bank of India to ...

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Volkswagen Group Digital Solutions India Strengthens Emergency Preparedness Through Mission Prafulla

    By hinditvnews
    September 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.