Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

  • India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

  • Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

  • REVA University Confers Degrees on 4,582 Graduates at its 11th Annual Convocation

  • हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: यूपीसीएल को 1320 मेगावाट बिजली खरीद की मंजूरी

Uttarakhand: यूपीसीएल को 1320 मेगावाट बिजली खरीद की मंजूरी

By hinditvnews
July 9, 2026
108
0
Bijli

Uttarakhand: यूपीसीएल को 1320 मेगावाट बिजली खरीद की मंजूरी मिली,  लगातार बढ़ रही मांग के बीच मिलेगी बड़ी राहत

हिंदी टीवी न्यूज,देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Thu, 09 Jul 2026

यूपीसीएल को 1320 मेगावाट बिजली खरीद की मंजूरी मिली है। कोयला आधारित बिजली के लिए केंद्र से लिंकेज आवंटित हो चुकी है। अब नियामक आयोग ने मंजूरी दी है। लगातार बढ़ रही मांग के बीच बड़ी राहत मिलेगी।

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और बाजार पर निर्भरता के बीच यूपीसीएल के लिए राहत की खबर है। करीब दो साल से लटकी हुई कोयला आधारित 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन योजना को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत 25 साल की दीर्घ अवधि के लिए यूपीसीएल किसी कंपनी से बिजली खरीद सकेगा, जो राज्य को पूर्व से आवंटित कोयले का इस्तेमाल करेगी।

यह बिजली आपूर्ति वित्तीय वर्ष 2030-31 से शुरू होगी। आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य (विधि) अनुराग शर्मा और सदस्य (तकनीकी) प्रभात किशोर डिमरी की पीठ ने बुधवार को इस याचिका पर अपना अंतिम आदेश जारी किया। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की हालिया रिसोर्स एडिक्वेसी स्टडी रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि यदि राज्य में बिजली खरीद या उत्पादन क्षमता नहीं बढ़ाई गई तो उत्तराखंड में बिजली की किल्लत तेजी से बढ़ेगी।

लिंकेज के लैप्स होने की समय-सीमा थी नजदीक
वर्तमान अनुमानों के अनुसार, बिजली की कमी वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13 प्रतिशत (242.8 करोड़ यूनिट) से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2035-36 तक 30 प्रतिशत(919.2 करोड़ यूनिट) तक पहुंच सकती है। उपभोक्ताओं को बिना किसी कटौती के 24 घंटे निर्बाध बिजली देने और ग्रिड की सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस दीर्घकालिक बिजली खरीद को बेहद जरूरी माना गया है।

यूपीसीएल यह बिजली टैरिफ-बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग (प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया) के जरिये खरीदेगा। इसके लिए केंद्र सरकार की शक्ति नीति के तहत उत्तराखंड को पहले ही 1320 मेगावाट बिजली के लिए कोयला लिंकेज आवंटित किया जा चुका है। इस लिंकेज के लैप्स होने की समय-सीमा नजदीक आ रही थी, जिससे पहले इसका उपयोग करना राज्य के हित में था।

अतिरिक्त बिजली का प्रबंधन करना होगा
निविदा प्रक्रिया को अंतिम रूप देने और संबंधित कंपनियों के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) साइन करने से पहले यूपीसीएल को उत्तराखंड सरकार से औपचारिक मंजूरी लेनी होगी। आयोग ने नोट किया कि इस खरीद के बाद मानसून के तीन महीनों (जुलाई से सितंबर) में राज्य के पास जरूरत से ज्यादा बिजली (सरप्लस) होगी। यूपीसीएल को इस अतिरिक्त बिजली को बैंकिंग या व्यापार के माध्यम से सर्दियों के महीनों (दिसंबर से मार्च) में इस्तेमाल करने की पुख्ता योजना बनानी होगी। वहीं, जटिल होते बिजली ग्रिड और सौर व पंप स्टोरेज प्लांट जैसी तकनीकों के बेहतर तालमेल के लिए आयोग ने यूपीसीएल को एक स्वतंत्र और तकनीकी विशेषज्ञों से लैस पावर मैनेजमेंट ग्रुप बनाने की सलाह भी दी है।

2040 तक 3540 करोड़ यूनिट बिजली की मांग
यूपीसीएल ने अपनी याचिका में जो तथ्य दिए थे, उस हिसाब से अगले 10 वर्षों में बिजली की मांग का अनुमान भी शामिल है। इसके तहत वर्ष 2030-31 में 2329.4 करोड़ यूनिट, 2031-32 में 2453.6 करोड़ यूनिट, 2032-33 में 2582.0 करोड़ यूनिट, 2033-34 में 2697.5 करोड़ यूनिट, 2034-35 में 2831.2 करोड़ यूनिट, 2035-36 में 2967.5 करोड़ यूनिट, 2036-37 में 3109.2 करोड़ यूनिट, 2037-38 में 3255.7 करोड़ यूनिट, 2038-39 में 3394.9 करोड़ यूनिट और 2039-40 में 3540.1 करोड़ यूनिट बिजली की मांग संभावित है। आयोग ने मांगा है कि वर्ष 2030-31 में बिजली की कमी 968 मेगावाट से बढ़कर 2038-39 में 2044 मेगावाट तक पहुंच सकती है।

Share :
Tagsdehradun newshindi newsPower crisis to be resolved Uttarakhand UPCL gets approval to procure 1320 MW of poweruttarakhand news
Previous Article

Uttarakhand: सीएम धामी ने बैंकर्स को ऋण-जमा ...

Next Article

Chandigarh: पलवल दुष्कर्म-हत्या दोषी की फांसी 50 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ और मशीनरी की भारी कमी: स्वास्थ्य मंत्री का बयान

    February 23, 2026
    By hinditvnews
  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: साइबर क्राइम से लड़ेंगी वीरांगनाएं, मनु बनी पहली कमांडो

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu News
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिजली बोर्ड पेंशनरों को एरियर जारी, PWD और जलशक्ति विभाग में बिलों का भुगतान जल्द

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कुलदीप पठानिया बोले- हिमाचल के मुद्दों पर करेंगे चर्चा

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 4900 मेधावियों को आज मिलेंगे 16-16 हजार रुपये

    July 28, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अगले सत्र से हिमाचल के स्कूलों में मोबाइल फोन प्रतिबंधित: सीएम सुक्खू

    December 13, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Kuda
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    स्वच्छता के लिए नगर परिषद मनाली की अनूठी पहल

  • Train
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

  • River Rafting in Himachal
    Himachal Tourists placesTourists in Himachalहिमाचल प्रदेश

    Kullu Rafting Update: पर्यटकों के लिए खुशखबरी!

Timeline

  • November 21, 2026

    Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

  • November 21, 2026

    India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

  • November 21, 2026

    Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

  • November 21, 2026

    REVA University Confers Degrees on 4,582 Graduates at its 11th Annual Convocation

  • November 21, 2026

    हिमाचल: स्कूलों में घटे 16 हजार विद्यार्थी, 420 में शिक्षकों की कमी, 112 में बिजली नहीं

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing Party"

    Enjoy Cherry Blossom Viewing with Naruto at SHINOBI-ZATO "Celebrate Spring with Naruto Cherry Blossom Viewing ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: Hotel Association of India

    India's Recognition as Destination of the Year 2027 is a Defining Opportunity for Inbound Tourism: ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy and Annie Winger

    Monumental Painting of Krishna Debuts at Miami Art Week, "DARSHAN" Curated by Entrepreneurs Sathi Roy ...

    By hinditvnews
    November 21, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.