Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

  • हिमाचल: बोतलों-कैनियों में डीजल बिक्री बंद, किसान-बागवान परेशान।

  • नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

  • वेस्ट यूपी मौसम: 2 दिन में 5.3°C बढ़ा तापमान, उमस-गर्मी से राहत नहीं।

  • चंडीगढ़: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या।

HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›हिमाचल: बिजली बोर्ड पेंशनरों को एरियर जारी, PWD और जलशक्ति विभाग में बिलों का भुगतान जल्द

हिमाचल: बिजली बोर्ड पेंशनरों को एरियर जारी, PWD और जलशक्ति विभाग में बिलों का भुगतान जल्द

By hinditvnews
January 15, 2025
271
0
Cm Sukhu News

Himachal: बिजली बोर्ड पेंशनरों को एरियर जारी; पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति विभाग में बिलों का भुगतान जल्द

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 15 Jan 2025

प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के 75 वर्ष से अधिक आयु के करीब तीन हजार पेंशनरों को नए वेतनमान का बकाया एरियर जारी हो गया है।

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के 75 वर्ष से अधिक आयु के करीब तीन हजार पेंशनरों को नए वेतनमान का बकाया एरियर जारी हो गया है। मकर संक्रांति के अवसर पर बोर्ड प्रबंधन ने बकाया एरियर देने के लिए 44 करोड़ की राशि जारी की। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) व जल शक्ति विभाग के लंबित बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।  उधर, राज्य विद्युत बोर्ड ने पेंशनरों के लिए नौ करोड़ की राशि पहले जारी की थी। मुख्यमंत्री ने कुछ माह पूर्व 75 वर्ष से अधिक आयु वाले को पेंशनरों को पूरी बकाया जारी करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में बोर्ड ने 1 जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान के एरियर का बकाया 77.5 फीसदी पैसा पेंशनरों के बैंक खातों में जमा करवा दिया है।

सरकार के निर्देशानुसार बकाया एरियर जारी किया: गुप्ता
बिजली बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार बकाया एरियर जारी कर दिया है। 75 साल से अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मियों को यह लाभ दिया गया है। पेंशनरों का 1 जनवरी  2016 से संशोधित वेतनमान के एरियर का 77.5 फीसदी पैसा बकाया था। इससे पहले सरकार के निर्देशों पर नाै करोड़ रुपये जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि अन्य पेंशनरों और कर्मचारियों अधिकारियों को भी जल्द नए वेतनमान का एरियर जारी किया जाएगा। उधर, दो विभागों पीडब्ल्यूडी व जल शक्ति विभाग के लंबित बिलों के भुगतान के निर्देश के बाद सीएम ने कहा कि बजट आवंटन के बाद निर्धारित किए गए समय में कार्य पूरा करें।

वित्तीय अनुशासन की दिशा में कारगर कदम उठाए: सीएम
सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनुशासन की दिशा में कारगर कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने ई-वितरण, बजट, व्यय, ट्रेजरी इत्यादि से संबंधित विषयों की समीक्षा की। शिमला में वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सीएम ने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ आदर्श वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित कर रही है। सीएम ने समीक्षा बैठक में ऊर्जा विभाग, विद्युत बोर्ड, हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड और अन्य उपक्रमों की वित्तीय स्थिति, संसाधनों और ऋणों से संबंधित विभिन्न विषयों का ब्योरा लिया।

दो दिन में ठेकेदारों को 80 करोड़ करेंगे जारी 
सरकार दो दिन में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों की लंबित 80 करोड़ की पेमेंट जारी करेगी। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सीएम ने वित्त विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इसे लेकर निर्देश दिए हैं।
Share :
TagsArrears released to electricity board pensioners; Bills to be paid soon in PWDhimachal pradeshhindi newsJalshakti
Previous Article

हिमाचल: स्कूल छुट्टियां तय करने के अधिकार ...

Next Article

KCCB लोन घोटाला: सीबीआई करेगी तफ्तीश, प्रबंधन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • election
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP पंचायत चुनाव: चिट्टा तस्करों पर लगेगी चुनाव लड़ने की रोक

    January 30, 2026
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नए साल 2026 का स्वागत: पहाड़ों की रानी में आतिशबाजी और जश्न

    January 1, 2026
    By hinditvnews
  • Lahaul Spiti News
    लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    Lahul News: लाहौल-स्पीति में एंटी फ्रीज तकनीक से बनेंगी 24 योजनाएं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • Akhilesh Yadav
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल न्यूज़: आश्रम की कच्ची सड़क पर अखिलेश यादव का तंज, ट्वीट से साधा निशाना

    February 25, 2026
    By hinditvnews
  • Download (76)
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    राज्यसभा चुनाव: सुक्खू सरकार को झटका, पहले हुई क्रॉस वोटिंग, फिर पर्ची से जीते भाजपा के हर्ष महाजन

    February 28, 2024
    By hinditvnews
  • Rape
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में युवती से रेप, बच्ची को दिया जन्म, पीडि़ता ने अज्ञात व्यक्ति पर लगाया आरोप

    December 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Flyover
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    “Shimla: कालका-शिमला फोरलेन से जुड़ेगा सर्कुलर रोड, बन रहा 900 मीटर लंबा फ्लाईओवर

  • Anurag Thakur Vinod Sultanpuri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024: दो दिन अवकाश के बाद आज होगा नामांकन, अनुराग ठाकुर व विनोद सुल्तानपुरी सहित ये दिग्गज भरेंगे पर्चा

  • Xr:d:dafslufkca0:298,j:1553795231,t:23010717
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एनएच विस्तार पर दिल्ली में बैठक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी रहेंगे मौजूद

Timeline

  • June 15, 2026

    हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

  • June 15, 2026

    हिमाचल: बोतलों-कैनियों में डीजल बिक्री बंद, किसान-बागवान परेशान।

  • June 15, 2026

    नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

  • June 15, 2026

    वेस्ट यूपी मौसम: 2 दिन में 5.3°C बढ़ा तापमान, उमस-गर्मी से राहत नहीं।

  • June 15, 2026

    चंडीगढ़: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या।

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Khaad

    हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Petrol

    हिमाचल: बोतलों-कैनियों में डीजल बिक्री बंद, किसान-बागवान परेशान।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Aeroplane

    नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.