Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

हरियाणा
Home›हरियाणा›भिवानी नगर परिषद फर्जीवाड़ा: अफसरों-कर्मचारियों की मिलीभगत से नाम बदलवाया गया

भिवानी नगर परिषद फर्जीवाड़ा: अफसरों-कर्मचारियों की मिलीभगत से नाम बदलवाया गया

By hinditvnews
March 26, 2025
268
0
Bhiwani

भिवानी नगर परिषद में फर्जीवाड़ा: अफसरों व कर्मचारियों की मिलीभगत, प्रॉपर्टी आईडी में बदला मालिक का नाम

हिंदी टीवी न्यूज़, भिवानी (हरियाणा) Published by: Megha Jain Updated Wed, 26 Mar 2025 

गांव धारेडू निवासी बलराम ने बताया कि वह ट्रैफिक पुलिस थाना भिवानी में बतौर एसपीओ कार्यरत है। उसने पत्नी प्रमिला के नाम से 30 जनवरी 2025 को मामनचंद और उसकी माता भगवती देवी से रोहतक रोड पालुवास के समीप ऑन रोड 30 वर्गगज में बनी दुकान खरीदी थी।

भिवानी नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी में मालिक बदलने का एक और नया फर्जीवाड़ा सामने आया है। नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलीभगत कर दो माह पहले खरीदी गई संपत्ति के मालिक का प्रॉपर्टी आईडी में ही नाम बदल डाला।

इसका खुलासा तब हुआ जब महिला अपनी प्रॉपर्टी का ऑनलाइन नक्शा पास कराने के लिए फीस जमा कराने पहुंची तो उसे पता लगा कि ये संपत्ति उसके नाम ही नहीं है। जबकि दो माह पहले ही महिला ने राजस्व विभाग से 30 वर्गगज की दुकान की रजिस्ट्री कराई और उसका इंतकाल भी दर्ज हो गया। जबकि नगर परिषद ने उस महिला के नाम पुराने मालिक से नए मालिक के नाम संपत्ति की पीआईडी भी ट्रांसफर कर दी थी और कोई बकाया टैक्स नहीं होने का नो ड्यूज तक दे डाला था।

अब इस मामले की शिकायत सीएम विंडो में दी है। वहीं नगर परिषद अधिकारियों के भी शिकायत के बाद हाथ-पांव फूल गए हैं। नप अधिकारियों ने अपनी खाल बचाने के लिए आनन-फानन में पीआईडी में गलत नाम दर्ज किए जाने की शिकायत की जांच के लिए संबंधित को नोटिस जारी कर तलब किया है।

दुकान की रजिस्ट्री और इंतकाल राजस्व विभाग के रिकाॅर्ड में दर्ज
गांव धारेडू निवासी बलराम ने बताया कि वह ट्रैफिक पुलिस थाना भिवानी में बतौर एसपीओ कार्यरत है। उसने पत्नी प्रमिला के नाम से 30 जनवरी 2025 को मामनचंद और उसकी माता भगवती देवी से रोहतक रोड पालुवास के समीप ऑन रोड 30 वर्गगज में बनी दुकान खरीदी थी। इस दुकान की रजिस्ट्री और इंतकाल भी राजस्व विभाग के रिकाॅर्ड में दर्ज हो गया। इसके बाद प्रमिला ने नगर परिषद भिवानी में इस दुकान की पुराने मालिक से अपने नाम पीआईडी भी ट्रांसफर करा ली।

प्रमिला के नाम पीआईडी नगर परिषद में दर्ज होने के बाद उसने संपत्ति के बकाया टैक्स को लेकर भी नो ड्यूज हासिल किया। लेकिन जब प्रमिला के पति बलराम 17 मार्च को दुकान का ऑनलाइन नक्शा पास कराने का आवेदन और फीस जमा कराने लगा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी प्रमिला के नाम की पीआईडी अब कमलेश के नाम दर्ज कर दी है। जिसे देखकर बलराम के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह नगर परिषद में अपनी पत्नी की संपत्ति पर गलत नाम दर्ज कराने की पूछताछ के लिए पहुंचा।

इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों ने उसे कोई रिकाॅर्ड नहीं दिखाया और न ही इसकी कोई जानकारी उसे दी। इसके बाद बलराम ने इसकी लिखित शिकायत नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को दी। वहीं इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए सीएम विंडो में भी शिकायत कर दी। इसके बाद आनन-फानन में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने 24 मार्च को संबंधित को नोटिस जारी कर तलब किया है। संवाद

राष्ट्रपति के हाथों ले चुका है सम्मान, अब न्याय के लिए भटक रहा बलराम
जिला यातायात पुलिस थाना में बतौर एसपीओ तैनात बलराम ने सैनिक रहते हुए अपने शौर्य और वीरता की बदौलत मिले सम्मान को दिखाते हुए बताया कि उसने 2002 से लेकर 2019 तक सेना में बतौर हवलदार देश की सेवा की है। इस दौरान उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर के रामबन जिला में रही। वहां पर उसने एक उग्रवादी को मार गिराया था। इसकी बदौलत उसे तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल हो हाथों सम्मान मिला था। इसके बाद भी उसे कई सम्मान मिल चुके हैं।

पिछले दो साल से वह जिला यातायात पुलिस थाना में बतौर एसपीओ तैनात हैं। उसकी पत्नी प्रमिला के नाम से उसने पूरी जिंदगी की जमा पूंजी से 30 वर्गगज की दुकान खरीदी थी। इसकी नप अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलीभगत कर गलत तरीके से पीआईडी में नाम बदलवा दिया है। जबकि उस दुकान की रजिस्ट्री इंतकाल उनकी पत्नी के नाम है और संपत्ति पर कब्जा भी उसी का है। कुछ रसूखदार लोग अपने राजनीतिक प्रभाव का गलत प्रभाव दिखाते हुए उस पर नाजायज दबाव बना रहे हैं। इसकी शिकायत सीएम विंडो में दी है और नप को भी शिकायत दी है। इसके बाद उसे नोटिस जारी कर 25 मार्च को कार्यालय में बुलाया था, लेकिन अधिकारी उसे बुलाकर खुद गायब हो गए।

अधिकारी के अनुसार
नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी पोर्टल पर ऑनलाइन है। किस दस्तावेज के सहारे संपत्ति में मालिक का नाम बदला है, यह पोर्टल पर देखा जा सकता है। अगर मलकियत संबंधी पोर्टल पर गलत नाम दर्ज किए जाने की कोई शिकायत है तो इस संबंध में उसका निपटान कराएंगे। फिलहाल रिकॉर्ड देखने के बाद ही इस मामले में ज्यादा कुछ कहा जा सकता है। – राजाराम, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।

Share :
TagsBhiwani Newsharyana newshindi news
Previous Article

पंजाब बजट: 1100 रुपये का सपना अधूरा, ...

Next Article

हरियाणा: हिसार और यमुनानगर में नवनियुक्त मेयरों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla night view
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: डॉक्टर विकास शर्मा पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • cmsukhu
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal:खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए हिमाचल करेगा दावेदारी: सुक्खू

    June 21, 2026
    By hinditvnews
  • mahi
    खेल

    IPL 2024: MS Dhoni को अमेरिका के इस शहर में जाकर छुट्टी मनाना है सबसे ज्‍यादा पसंद, माही ने वजह ...

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला में राहत, आज से रोज़ाना पानी सप्लाई शुरू

    March 19, 2026
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    TB Patients In HP: शोध में हुआ खुलासा, हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग टीबी की चपेट में

    November 6, 2024
    By hinditvnews
  • Heli1
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ: हेली टिकट बुकिंग इसी हफ्ते से, 15 जून के बाद के स्लॉट खुलेंगे

    June 1, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Child
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के भ्रमण दल को शिमला से रवाना किया

  • Kangna
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कंगना का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- देश को शर्मसार करने वाले बयान दिए

  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चुनाव ड्यूटी से बाहर शिक्षकों की एक हफ्ते की छुट्टी रद्द

Timeline

  • September 9, 2026

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead body

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.