मंडी: जन्मदिन के बाद 18 वर्षीय युवती लापता, शादी की नीयत से ले जाने की आशंका

हिमाचल: जन्मदिन मनाने के बाद 18 वर्षीय युवती घर से लापता, शादी की नीयत से ले जाने की आशंका; मंडी का मामला
हिंदी टीवी न्यूज, मंडी। Published by: Megha Jain Updated Tue, 01 Sep 2026
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती ने 7 जुलाई को परिवार के साथ अपना 18वां जन्मदिन मनाया था। रात को भोजन के बाद वह अपने कमरे में गई, लेकिन कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो वह वहां नहीं थी। तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर पिता ने पुलिस में शिकायत देकर शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर या अपहरण किए जाने की आशंका जताई है।
मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना में शिकायत देकर बेटी को बहला-फुसलाकर या शादी की नीयत से ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
भोजन करने के बाद युवती अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने घर के आसपास और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी युवती के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।
काफी तलाश के बाद भी युवती के नहीं मिलने पर उसके पिता ने पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई कि किसी व्यक्ति ने युवती को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है या उसका अपहरण किया गया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग संख्या 89/26 दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने युवती की तलाश के साथ मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।















