Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bolna's inaugural Symphony Brings India's Voice AI Ecosystem Together, Drawing 1,800+ Participants in Bengaluru

  • World Animal Protection Urges Urgent Action to Transform Food Systems and Tackle Antimicrobial Resistance through Better Animal Welfare

  • IRDAI and General Insurance Council Along with Universal Sompo General Insurance Concludes Grievance Redressal Camp in Amaravati

  • Work is a Refuge, But Loyalty Must be Earned: Pluxee Brings its 14-country Study on Employee Engagement and AI to India

  • From Innovation to Market: SRMIST Licenses Patented Poly-Herbal Technology to Dr. SHREEVARMA's Wellness

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›मायावती का एलान: पंजाब में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव

मायावती का एलान: पंजाब में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव

By hinditvnews
August 25, 2026
87
0
Maya

मायावती का बड़ा एलान: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, बोलीं- गठबंधन से होता है नुकसान

हिंदी टीवी न्यूज,  लखनऊ Published by: Megha Jain Updated Tue, 25 Aug 2026

बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करने के निर्देश दिए हैं।

राजधानी लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में मायावती ने पंजाब समेत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पार्टी की गतिविधियों और संगठन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में बसपा आगामी विधानसभा चुनाव किसी भी दल से गठबंधन या समझौता किए बिना अपने बलबूते लड़ेगी। चुनावी गठबंधन से बसपा को सीट और वोट प्रतिशत दोनों में नुकसान होने की आशंका रहती है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखते हुए विरोधियों के साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडों का डटकर मुकाबला करने की तैयारी करनी होगी।

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कर्मठ और ईमानदार लोगों को उम्मीदवार बनाया जाए, ताकि बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें। पार्टी का उद्देश्य पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य दलों से दुखी जनता को बसपा की नीतियों से जोड़ना है। बसपा के माध्यम से गरीब, बेरोजगार और वंचित वर्गों को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए पार्टी को सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की अंबेडकरवादी नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने पंजाब में पार्टी संगठन को पोलिंग बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश भी दिए। साथ ही पिछले वर्ष की ऑल इंडिया बैठक में संगठन को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर करने पर जोर दिया।

कांशीराम की पुण्यतिथि और जनकल्याणकारी दिवस की तैयारियों पर जोर

मायावती ने कहा कि पंजाब में नौ अक्तूबर को होने वाले पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि कार्यक्रम को पिछले वर्ष के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी तैयारी के साथ सफल बनाया जाए। इसके अलावा 15 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के अवसर पर बसपा पंजाब स्टेट यूनिट को पिछले बार से बेहतर आर्थिक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इससे अंबेडकरवादी कारवां और आंदोलन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बैठक में कांशीराम के प्रति श्रद्धांजलि भी व्यक्त की गई।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरह पंजाब में भी बसपा बिना किसी गठबंधन या समझौते के चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

Share :
TagsBSP to contest elections alone in Punjab Mayawati issues directives to office-bearers regarding electionhindi newslucknow newsuttar pradesh news
Previous Article

Haryana: राम रहीम के जन्मदिन पर सिरसा ...

Next Article

कश्मीरा शाह ने गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Corona
    उत्तराखण्ड

    कोरोनावायरस: उत्तराखंड में कोविड मरीजों की संख्या हुई 10, एम्स के दो डॉक्टर भी शामिल

    May 29, 2025
    By hinditvnews
  • Nati
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Manali Winter Carnival: महानाटी में 1500 महिलाएं एक साथ झूमीं

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

    September 15, 2026
    By hinditvnews
  • Court
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हाईकोर्ट: 34 साल साथ रही महिला के पक्ष में वसीयत वैध

    July 14, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टा तस्करी में तहसील अधिकारी और महिला वकील भी संलिप्त

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Dhan Singh
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जिला सहकारी विकास संघों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध

    July 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu Weather In Chamba
    चंबामौसमहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू चंबा जिला के लिए रवाना भारी बारिश से हुए नुकसान की ली जानकारी

  • Hp
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में, लिस्ट हो रही तैयार

  • Shimla, India Sep 09 2019 Kalka–Shimla railway in Shimla, Himachal Pradesh, India. It is part of UNESCO World Heritage Site Mountain Railways of India.
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    स्टेशनों पर क्यूआर कोड स्कैन कर ले सकेंगे टिकट

Timeline

  • November 23, 2026

    Bolna's inaugural Symphony Brings India's Voice AI Ecosystem Together, Drawing 1,800+ Participants in Bengaluru

  • November 23, 2026

    World Animal Protection Urges Urgent Action to Transform Food Systems and Tackle Antimicrobial Resistance through Better Animal Welfare

  • November 23, 2026

    IRDAI and General Insurance Council Along with Universal Sompo General Insurance Concludes Grievance Redressal Camp in Amaravati

  • November 23, 2026

    Work is a Refuge, But Loyalty Must be Earned: Pluxee Brings its 14-country Study on Employee Engagement and AI to India

  • November 23, 2026

    From Innovation to Market: SRMIST Licenses Patented Poly-Herbal Technology to Dr. SHREEVARMA's Wellness

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bolna's inaugural Symphony Brings India's Voice AI Ecosystem Together, Drawing 1,800+ Participants in Bengaluru

    Bolna's inaugural Symphony Brings India's Voice AI Ecosystem Together, Drawing 1,800+ Participants in Bengaluru

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • World Animal Protection Urges Urgent Action to Transform Food Systems and Tackle Antimicrobial Resistance through Better Animal Welfare

    World Animal Protection Urges Urgent Action to Transform Food Systems and Tackle Antimicrobial Resistance through ...

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • IRDAI and General Insurance Council Along with Universal Sompo General Insurance Concludes Grievance Redressal Camp in Amaravati

    IRDAI and General Insurance Council Along with Universal Sompo General Insurance Concludes Grievance Redressal Camp ...

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.