Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाब: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डेरा सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद

  • पटियाला: विवाद के बाद बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, आरोपी दोस्त फरार

  • उत्तराखंड: हरीश रावत ने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा, इस सीट पर ठोका दावा

  • उत्तराखंड: चमोली में भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता

  • हिमाचल: बढ़ी ठंड, 8 स्थानों पर पारा 5 डिग्री से नीचे; बारिश में 10% कमी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›मुख्य संसदीय सचिव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में राज्य सरकार

मुख्य संसदीय सचिव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में राज्य सरकार

By hinditvnews
October 13, 2023
556
0
Hp sarkar

हिमाचल: मुख्य संसदीय सचिव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में राज्य सरकार

हिमाचल हाईकोर्ट ने बीते दिनों ही इस मामले को लेकर राज्य सरकार के आवेदन को खारिज किया है। संभावित है कि सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी सरकार की पैरवी करेंगे।

मुख्य संसदीय सचिव मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करने की योजना है। हिमाचल हाईकोर्ट ने बीते दिनों ही इस मामले को लेकर राज्य सरकार के आवेदन को खारिज किया है। संभावित है कि सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी सरकार की पैरवी करेंगे। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने उपमुख्यमंत्री व मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) की नियुक्तियों के मामले में राज्य सरकार के आवेदन को खारिज किया है। सरकार ने याचिकाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था। अदालत ने अपने निर्णय में कहा कि उपमुख्यमंत्री समेत सीपीएस की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिका में कोई दोष नहीं है। यदि कोई दोष था तो उसे अतिरिक्त शपथपत्र दायर कर दूर कर दिया गया है।

अदालत ने कहा कि याचिका की अनियमितता को सुधारा जा सकता है। सीपीएस की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिकाएं अवैध नहीं हैं, जिन्हें खारिज किया जा सके। 16 अक्तूबर को इस मामले की आगामी सुनवाई निर्धारित की गई है। बता दें कि सीपीएस की नियुक्तियों को तीन याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी गई है। सबसे पहले वर्ष 2016 में पीपल फॉर रिस्पांसिबल गवर्नेंस संस्था ने सीपीएस को चुनौती दी थी। नई सरकार की ओर से सीपीएस की नियुक्ति किए जाने पर उन्हें प्रतिवादी बनाए जाने के लिए आवेदन किया गया। इसके बाद मंडी निवासी कल्पना देवी ने भी सीपीएस की नियुक्तियों को लेकर याचिका दायर की है। भाजपा नेता सतपाल सत्ती ने उपमुख्यमंत्री समेत सीपीएस की नियुक्तियों को चुनौती दी है। अदालत सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर रही है।

यह है मामला
अर्की विधानसभा क्षेत्र से सीपीएस संजय अवस्थी, कुल्लू से सुंदर सिंह, दून से राम कुमार, रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा, पालमपुर से आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि पंजाब में भी ऐसी नियुक्तियां की गई थीं, जिन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने इन नियुक्तियों को असांविधानिक ठहराया था। इसके अलावा असम और मणिपुर में भी इस मामले को लेकर पूर्व में फैसला सुनाया जा चुका है और सर्वोच्च न्यायालय मानता है कि उनकी नियुक्ति असंवैधानिक है।

Share :
Tagsnews of himachalnews of hp governmentnews of shimlanews of supreem court
Previous Article

निजी स्कूलों-कॉलेजों के अधिग्रहण पर सरकार ने ...

Next Article

सरकाघाट के चोरी मामले की गुत्‍थी सुलझी

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Unity
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनाज मंडी और ट्रांसपोर्ट को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी… यूनिटी मॉल के प्रोजेक्ट को आज केंद्र ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Drug
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Wipe Out Drugs: नशे के लिए दोस्तों ने बढ़ाया हाथ

    September 9, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Fire in Mandi: जोगेंद्रनगर में पशुशाला में लगी आग, प्रशासन ने दी 25 हजार की फौरी राहत

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Winter
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला की हसीन वादियों में होगा विंटर कार्निवाल

    December 19, 2023
    By hinditvnews
  • Upweatther
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    जलोड़ी दर्रे पर आधा फुट हिमपात, आवाजाही ठप

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Supereem court
    दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट ने आंकड़ों पर रोक लगाने से किया इनकार

    October 6, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला में राहत, आज से रोज़ाना पानी सप्लाई शुरू

  • Charas
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Crime: मणिकर्ण में एक किलो से अधिक चरस पकड़ी

  • HRTC
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर से वृंदावन आने-जाने वाली बसों के किराए में हो रहा बड़ा झोल

Timeline

  • November 18, 2026

    पंजाब: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डेरा सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद

  • November 18, 2026

    पटियाला: विवाद के बाद बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, आरोपी दोस्त फरार

  • November 18, 2026

    उत्तराखंड: हरीश रावत ने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा, इस सीट पर ठोका दावा

  • November 18, 2026

    उत्तराखंड: चमोली में भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता

  • November 18, 2026

    हिमाचल: बढ़ी ठंड, 8 स्थानों पर पारा 5 डिग्री से नीचे; बारिश में 10% कमी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitin

    पंजाब: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डेरा सचखंड बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद

    By hinditvnews
    November 18, 2026
  • Dead body

    पटियाला: विवाद के बाद बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, आरोपी दोस्त फरार

    By hinditvnews
    November 18, 2026
  • Rawat

    उत्तराखंड: हरीश रावत ने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा, इस सीट पर ठोका दावा

    By hinditvnews
    November 18, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.