Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • 26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›मेरठ: रिटायर्ड CO से 27.36 लाख की ठगी, अंसल ग्रुप के 4 अधिकारियों पर केस

मेरठ: रिटायर्ड CO से 27.36 लाख की ठगी, अंसल ग्रुप के 4 अधिकारियों पर केस

By hinditvnews
May 24, 2025
50
0
Fraud

Meerut: रिटायर्ड सीओ से 27.36 लाख रुपये हड़पे, अंसल ग्रुप के दो निदेशक और दो प्रबंधकों पर केस दर्ज

हिंदी टीवी न्यूज़, मेरठ Published by: Megha Jain Updated Fri, 23 May 2025

पल्लवपुरम के अंसल टाउन निवासी बचन सिंह सिरोही क्राइम ब्रांच से रिटायर सीओ हैं। उनके साथ यह घटना हो गई। एसएसपी के आदेश पर दो निदेशकों और दो प्रबंधकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

फर्जी कागजात तैयार कर रिटायर्ड सीओ बचन सिंह सिरोही को अंसल सुशांत सिटी में सिंचाई विभाग की जमीन पर प्लॉट आवंटित कर दिया गया। आरोप है कि 27.36 लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर अंसल ग्रुप के दो निदेशकों सुशील अंसल, प्रणव अंसल और प्रबंधक एपी शर्मा और अतुल शर्मा के खिलाफ परतापुर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से सहारनपुर के सदर बाजार निवासी बचन सिंह सिरोही क्राइम ब्रांच से रिटायर सीओ हैं। फिलहाल वह पल्लवपुरम के अंसल टाउन में रह रहे हैं। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि 14 जून 2014 को 12.36 लाख रुपये लेकर उन्हें परतापुर की सुशांत सिटी में प्लॉट आवंटित किया गया था।

उस समय फर्म के प्रबंधक अतुल शर्मा ने बताया था कि हमारी बात कंपनी के निदेशक सुशील अंसल, प्रणव अंसल और अन्य निदेशकों से हो गई है। उनके निर्देश पर आपको बढ़ी हुई कीमत का अंतर 15 लाख रुपये देना होगा। रेट बढ़ोतरी के बाद यही कीमत है।

बचन सिंह सिरोही ने 15 लाख रुपये जमा करा दिए। आरोप है कि इसकी रसीद उन्हें आज तक नहीं दी गई। रकम लेने के बाद भी फर्म ने अभी तक उन्हें न तो जमीन पर कब्जा दिया है और न ही कोई निर्माण कार्य शुरू कराया है।

27 फरवरी 2023 और एक फरवरी 2024 को अंसल एपीआई के कार्यालय में पीड़ित ने शिकायत की। फर्म ने उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने फर्म के मालिकों और कर्मचारियों से संपर्क किया तो कोई जानकारी नहीं दी गई।

आरोप है कि उन्हें धमकाते हुए कहा गया कि फर्म के प्रबंधकों के आदेश पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी। हम कुछ नहीं कर सकते। कुछ भी कर लो रुपये वापस नहीं मिलेंगे। इसके बाद पीड़ित ने अपने स्तर से जानकारी की तो पता चला कि अंसल ग्रुप ने उन्हें और अन्य लोगों को जो प्लॉट बेचे हैं, वह सिंचाई विभाग की भूमि पर हैं।

मेरठ विकास प्राधिकरण ने इसकी खरीद पर रोक लगा रखी है। आरोप है कि फर्म के निदेशक सुशील अंसल, प्रणव अंसल, मैनेजर एपी शर्मा और अतुल शर्मा ने फर्जी कागजात तैयार कर उनसे 27.36 लाख रुपये हड़प लिए और सिंचाई विभाग की भूमि में प्लॉट आवंटित कर दिया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Share :
Tagshindi newsmeerut newsuttar pradesh
Previous Article

मेरठ हादसा: खरखौदा में सड़क दुर्घटना, दो ...

Next Article

सौरभ हत्याकांड: जेल में सिलाई और खेती ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    असुविधा: अगले पांच दिन मेरठ के इस बाईपास से न निकलें

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Education Himachal 41633d4635a4dfecbee1bf6a3f1c4a46
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल प्रदेश के 544 स्कूलों में आम जनता के लिए बनेंगे रीडिंग रूम

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP: जयराम ठाकुर बोले- राज्य आर्थिक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Update
    Weatherउत्तर प्रदेश

    West UP News Live: अगले दो दिन बारिश के आसार

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Trump
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फार्मा पर 100% टैरिफ, अमेरिकी निर्यात करने वाले उद्योगों पर असर

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में आज से 24 सितंबर तक मौसम साफ, 25 को बारिश का येलो अलर्ट

    September 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सीबीआई ने ट्राई के वरिष्ठ अधिकारी किया गिरफ्तार

  • Blueberry
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 7 साल की रिसर्च के बाद तैयार ब्लूबेरी, कैंसर से लड़ने में मददगार

  • landslide In Mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi News: आज बंद नहीं होगा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, पुलिस ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

Timeline

  • November 4, 2025

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • November 4, 2025

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • November 4, 2025

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • November 4, 2025

    हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • November 4, 2025

    Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meeting Dhami

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Tender

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Kuldeep

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.