Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

  • Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

  • उत्तराखंड: चारधाम में पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा

  • भारत-अफगानिस्तान मैच: धर्मशाला तैयार, आज पहुंचेंगी दोनों टीमें

  • Himachal: डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी 80% पहुंची

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›मोदी ने दिया नौ वंदे भारत ट्रेन का तोहफा

मोदी ने दिया नौ वंदे भारत ट्रेन का तोहफा

By hinditvnews
September 24, 2023
360
0
Vandematram Train

Vande Bharat: पीएम मोदी ने देश को दिया नौ वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, कहा- इससे बढ़ रहा रोजगार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में आधुनिक कनेक्टिविटी विस्तार का यह अभूतपूर्व अवसर है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की यह गति और स्केल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से बिल्कुल मैच कर रही हैं और यही आज का भारत चाहता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को एक साथ नौ वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा दिया। पीएम मोदी दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) की दो सेवाओं सहित नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये काचीगुडा-यशवंतपुर और विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मार्गों के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में आधुनिक कनेक्टिविटी विस्तार का यह अभूतपूर्व अवसर है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की यह गति और स्केल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से बिल्कुल मैच कर रही हैं और यही आज का भारत चाहता है। उन्होंने कहा कि आज जिन ट्रेनों को शुरू किया गया है, वे पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक और आरामदायक हैं। ये वंदे भारत ट्रेनें नए भारत के नए जोश, नए उत्साह और नई उमंग का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि ऐसे कई रेलवे स्टेशन हैं जो पिछले कई सालों से विकसित नहीं हुए हैं। इन स्टेशनों को विकसित करने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत काल में बने नए स्टेशन ‘अमृत भारत स्टेशन’ कहलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों ने पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी ला दी हैं। जिन जगहों पर वंदे भारत ट्रेन पहुंच रही हैं, वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इससे वहां रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

530 यात्रियों की बैठने की क्षमता
आधिकारिक बयान के अनुसार, काचीगुडा-यशवंतपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा इस मार्ग की अन्य ट्रेनों की तुलना में कम से कम यात्रा समय के साथ दोनों शहरों के बीच सबसे तेज ट्रेन होगी। इसमें 530 यात्रियों की बैठने की क्षमता है। विजयवाड़ा – एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मार्ग पर ट्रेन इस मार्ग पर पहली और सबसे तेज ट्रेन होगी। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल को पटना-हावड़ा और रांची-हावड़ा मार्गों और हावड़ा-कोलकाता के जुड़वां शहरों के बीच दो और वंदे भारत ट्रेन सेवाएं भी मिलेंगी। 

रेलवे ने पटना-झाझा, आसनसोल, बर्दवान, हावड़ा मुख्य मार्ग पर पटरियों को मजबूत करने के साथ ही पटना-हावड़ा मार्ग पर सेमी हाई-स्पीड ट्रेन संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में निर्मित, ट्रेन सेट ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल का प्रतीक है और भारत की इंजीनियरिंग कौशल को प्रदर्शित करता है। अधिकारियों के अनुसार, पटना-हावड़ा और रांची-हावड़ा मार्गों के लिए नई रेक में 25 अतिरिक्त सुविधाएं होंगी।

गुजरात में 27 को 4500 करोड़ की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा क्षेत्र से संबंधित 4,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए 27 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। इसके अलावा आदिवासी बहुल छोटाउदयपुर जिले के बोडेली शहर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा सचिव विनोद राव ने कहा, बोडेली में सभा को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी राज्य सरकार की ‘मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ पहल के तहत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना का उद्देश्य स्कूली के बुनियादी ढांचों का उन्नयन, नए और स्मार्ट कक्षाओं एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं का निर्माण, राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। योजना को पिछले साल अक्तूबर में गुजरात के अडालज गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया था। इसके तहत राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च कर सभी 35,133 सरकारी और 5,847 अनुदान प्राप्त स्कूलों का उन्नयन करेगी। राव ने कहा इस अवसर पर प्रधानमंत्री राज्य में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित कई अन्य नई योजनाएं भी शुरू करेंगे, जिनमें स्वामी विवेकानंद ज्ञान शक्ति आवासीय विद्यालय, रक्षा शक्ति विद्यालय, मुख्यमंत्री ज्ञान सेतु मेरिट छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेरिट छात्रवृत्ति शामिल हैं।

 

Share :
Tagsmodi newsvandematram train news nnews of trainvandematram train update
Previous Article

Uttarakhand: लक्सर में डेंगू से एक की ...

Next Article

Earthquake: हिमाचल के मंडी में भूकंप

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Modi
    राष्ट्रीय

    Modi:जनधन को लेकर क्‍या बोले PM नरेंद्र मोदी

    September 6, 2023
    By hinditvnews
  • Modi
    भोपाल

    MP News: भोपाल में मोदी का रोड शो

    September 25, 2023
    By hinditvnews
  • modi update
    राष्ट्रीय

    नम हुईं आंखें, तीन बड़े एलान, पीएम के संबोधन की 10 बड़ी बातें

    August 26, 2023
    By hinditvnews
  • pm
    PM MODIराष्ट्रीय

    PM Modi Seoni Visit Live: कांग्रेस पर पीएम मोदी का तंज

    November 5, 2023
    By hinditvnews
  • G 20
    दिल्ली

    Delhi News: G20 का सफल आयोजन

    September 12, 2023
    By hinditvnews
  • G 20
    दिल्लीराष्ट्रीय

    G20 Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र पर बनी सहमति

    September 9, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • India
    ऊनाकांगड़ामंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में आधी आबादी के हाथ एक चौथाई विधानसभा क्षेत्रों में जीत की चाबी

  • Shiksha Board
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 10वीं मेरिट लिस्ट संशोधित, अरमान छठे से तीसरे स्थान पर पहुंचा

  • Cm Himachal
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu: 3500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज घोषित, दो से तीन बिस्वा जमीन भी देगी सरकार

Timeline

  • June 11, 2026

    ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

  • June 11, 2026

    Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

  • June 11, 2026

    उत्तराखंड: चारधाम में पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा

  • June 11, 2026

    भारत-अफगानिस्तान मैच: धर्मशाला तैयार, आज पहुंचेंगी दोनों टीमें

  • June 11, 2026

    Himachal: डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़, होटल ऑक्यूपेंसी 80% पहुंची

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    ट्राइडेंट को हाईकोर्ट से राहत, PPCB की 17 नोटिसों पर कार्रवाई पर रोक

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Pu High Court

    Chandigarh: तलाक केस ट्रांसफर की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने पत्नी की दलील ठुकराई

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Gangotri Yamunotri

    उत्तराखंड: चारधाम में पहली बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सबसे ज्यादा

    By hinditvnews
    June 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.