Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

  • हिमाचल: बोतलों-कैनियों में डीजल बिक्री बंद, किसान-बागवान परेशान।

  • नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

  • वेस्ट यूपी मौसम: 2 दिन में 5.3°C बढ़ा तापमान, उमस-गर्मी से राहत नहीं।

  • चंडीगढ़: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या।

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›युक्तिकरण की तैयारी: हिमाचल के आईटीआई में जरूरत से अधिक तैनात शिक्षकों के होंगे तबादले

युक्तिकरण की तैयारी: हिमाचल के आईटीआई में जरूरत से अधिक तैनात शिक्षकों के होंगे तबादले

By hinditvnews
September 13, 2024
246
0
ITI News Himachal with Hindi tv News channel

युक्तिकरण की तैयारी: हिमाचल के आईटीआई में जरूरत से अधिक तैनात शिक्षकों के होंगे तबादले

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में आवश्यकता से अधिक नियुक्त शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और गैर शिक्षकों के युक्तिकरण की तैयारी शुरू कर दी है। शहरों से सटे संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात से कई अधिक शिक्षक तैनात हैं। इन शिक्षकों को अब अन्य संस्थानों में शिफ्ट किया जाएगा। कुछ आईटीआई मर्ज करने की भी तैयारी है। विद्यार्थी संख्या कम होने पर संस्थान भी मर्ज किए जा सकते हैं। प्रदेश में 152 आईटीआई हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विभागीय अधिकारियों से इस माह के अंत तक इसको प्रस्ताव मांगा है।तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालयों से सटे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कई ट्रेड के आवश्यकता से अधिक शिक्षक हैं। दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित संस्थानों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के बावजूद शिक्षकों की कमी है। ऐसे में अब शिक्षकों का युक्तिकरण किया जाएगा। विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से सभी संस्थानों में पर्याप्त शिक्षक तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों की कम संख्या वाले संस्थानों को मर्ज करने का भी विचार है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने ऐसे संस्थानों की रिपोर्ट निदेशालय से तलब की है। कम विद्यार्थियों की संख्या वाले आईटीआई से नजदीकी आईटीआई कितनी दूरी पर है, वहां कितने दाखिले हैं। इसको लेकर भी रिपोर्ट देने को कहा गया है। जिन संस्थानों को मर्ज किया जाएगा, वहां से ट्रेड भी दूसरे संस्थान में शिफ्ट होंगे।जल्द लेंगे फैसला
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की मजबूती के लिए शिक्षकों के युक्तिकरण और संस्थानों को मर्ज करने का विचार है। जल्द ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालयों के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थिति संस्थानों में भी शिक्षकों के पर्याप्त पद होना आवश्यक है। ऐसे में शहरों में पास ही नौकरी करने की जगह शिक्षकों को अन्य क्षेत्रों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

Share :
Tagsbreaking newsevening newshimachal newshp newsiti shimlatoday himachal news
Previous Article

Shimla: मुस्लिम पक्ष अवैध निर्माण गिराने को ...

Next Article

आफत की बारिश: पहाड़ से लेकर मैदान ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • bharat jodo yatra
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा की रि-लांचिंग

    September 5, 2023
    By hinditvnews
  • Rajeeev
    PM MODIहिमाचल प्रदेश

    डॉ. राजीव बिंदल ने गिनवाई BJP सरकार की उपलब्धियां

    November 5, 2023
    By hinditvnews
  • Meeting
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्य सचिव होंगे वीसी सर्च कमेटी के अध्यक्ष, हिमाचल सरकार के अनुरोध पर राजभवन ने भी लगाई मुहर

    October 26, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal Budget
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget Session: 14 फरवरी से शुरू होगा सत्र, 17 को मुख्यमंत्री सुक्खू पेश करेंगे बजट… होंगी कुल 13 बैठकें

    January 25, 2024
    By hinditvnews
  • Download
    खेलहिमाचल प्रदेश

    National Games 2023: 5 हजार मीटर दौड़ में उड़नपरी सीमा ने जीता स्वर्ण पदक, परिजनों में खुशी का माहौल

    November 2, 2023
    By hinditvnews
  • Images (3)
    सिरमौरसोलन

    Sirmour Cloudburst: पांवटा में बादल फटा, एक शव बरामद, दो बच्चों समेत चार लापता

    August 10, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Download 11
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly byelection: धर्मशाला विधानसभा सीट पर जीत के लिए धौलाधार जितना चुनौतियों का पहाड़

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 2030 तक वन क्षेत्र 31% करने को रोडमैप तैयार करने के सीएम के निर्देश

  • 5d5 1
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    केंद्रीय युवा-खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना; कहा, हिमाचल में कांग्रेस की गारंटियां फेल

Timeline

  • June 15, 2026

    हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

  • June 15, 2026

    हिमाचल: बोतलों-कैनियों में डीजल बिक्री बंद, किसान-बागवान परेशान।

  • June 15, 2026

    नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

  • June 15, 2026

    वेस्ट यूपी मौसम: 2 दिन में 5.3°C बढ़ा तापमान, उमस-गर्मी से राहत नहीं।

  • June 15, 2026

    चंडीगढ़: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू गोदकर हत्या।

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Khaad

    हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Petrol

    हिमाचल: बोतलों-कैनियों में डीजल बिक्री बंद, किसान-बागवान परेशान।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Aeroplane

    नोएडा एयरपोर्ट: पहली फ्लाइट लखनऊ से पहुंची, आज से उड़ानें शुरू।

    By hinditvnews
    June 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.