Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • A New Force in the Surf Park Economy

  • PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: मुस्लिम पक्ष अवैध निर्माण गिराने को तैयार, एमसी शिमला आयुक्त को पत्र सौंपा

Shimla: मुस्लिम पक्ष अवैध निर्माण गिराने को तैयार, एमसी शिमला आयुक्त को पत्र सौंपा

By hinditvnews
September 13, 2024
287
0
Shimla Mosque Dispute news hindi tv news channel

Shimla: मुस्लिम पक्ष अवैध निर्माण गिराने को तैयार, एमसी शिमला आयुक्त को पत्र सौंपा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को गिराने के लिए मुस्लिम समुदाय तैयार हो गया है। गुरुवार को मुस्लिम वेलफेयर कमेटी ने नगर निगम के आयुक्त को पत्र सौंपकर अवैध निर्माण को हटाने की अनुमति मांगी। कमेटी ने यह भी कहा कि जब तक अनुमति नहीं मिलती है तब तक अवैध निर्माण वाली जगह को सील करके रखेंगे। विश्व हिंदू परिषद और देवभूमि संघर्ष समिति ने कहा कि मुस्लिम समुदाय का फैसला सराहनीय है, लेकिन जमीन सरकार की है। ऐसे में वह पूरा ढांचा गिराने या फिर राज्य सरकार को इसे कब्जे में लेने की मांग करते हैं।गुरुवार सुबह मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ और इमाम जामा मस्जिद संजौली मोहम्मद शहजाद निगम कार्यालय पहुंचे। आयुक्त को एक पत्र सौंपकर उन्होंने मस्जिद में अवैध रूप से बनाई ढाई मंजिल को गिराने की अनुमति मांगी। कमेटी वहीं एमसी आयुक्त भूपेंद्र कुमार अत्री ने कहा कि मुस्लिम पक्ष की ओर से अनुरोध किया गया है कि मस्जिद का जो हिस्सा अवैध है, उसे सील किया जाए। यदि एमसी कोर्ट का फैसला भी अवैध निर्माण हटाने के लिए आता है तो हम उसका स्वागत करेंगे। हम इस आवेदन का अवलोकन कर रहे हैं और आज ही फैसला लेने का प्रयास किया जाएगा।

मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: माैलाना
मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शांतिप्रिय राज्य है।  यहां इस तरह का लड़ाई-झगड़ा नहीं होना चाहिए। हम चाहते हैं कि ये शांति व भाईचारा बना रहे। यहां का माहौल खराब न हो इसे देखते हुए समुदाय ने यह फैसला किया है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। संजौली जामा मस्जिद के इमाम माैलाना शहजाद ने ने कहा कि हम किसी के दबाव में यह कदम नहीं उठा रहे हैं। हिमाचल के स्थायी निवासी होने के नाते हमे प्यार से यहां रहना है। उन्होंने आग्रह किया कि मामले को राजनीति से न जोड़ा जाए, हम सभी हिमाचली आपस में भाई हैं।
पूर्व महापाैर समेत 43 लोगों पर एफआईआर
संजौली मस्जिद विवाद मामले में धारा 163 लागू होने के बावजूद हजारों की संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने चार एफआईआर दर्ज की हैं।  पुलिस ने मामले में शिमला एमसी की पूर्व मेयर समेत 43 लाेगों को आरोपी बनाया है। इन पर गैर कानूनी तरीके से प्रदर्शन करने, पुलिस कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल करने, विशेष समुदाय के खिलाफ लोगों को उकसाने का आरोप है। पुलिस ने एक वीडियो भी जारी की है। इसमें प्रदर्शन करने वालों की पहचान की जा रही है। ऐसे में केस में और लोगों के नाम शामिल हो सकते हैं।
Share :
Tagshp newsnews of sanjolitoday hp news
Previous Article

गुणवत्तायुक्त काम न करने पर ठेकेदार होंगे ...

Next Article

युक्तिकरण की तैयारी: हिमाचल के आईटीआई में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 7
    शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुर

    राजनीति: मंत्री पद के दावेदारों ने दिए सियासी महाभारत छेड़ने के संकेत, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

    August 9, 2023
    By hinditvnews
  • 03 11 2023 iit mandi
    मंडीहरियाणा

    Himachal News: IIT मंडी में छात्र जाति आधार पर प्रताड़ित, हरियाणा का रहने वाला है पीड़ित; जानिए क्‍या है पूरा ...

    November 3, 2023
    By hinditvnews
  • CM himachal pradesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वन मित्र भर्ती के लिए फरवरी से शुरू होंगे फिजिकल, CM सुक्खू ने की घोषणा; कांस्टेबल के 1226 ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • HRTC
    शिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    दिवाली पर HRTC चलाएगा 173 स्पेशल बसें, अब प्रदेश से बाहर रहने वाले लोगों को नहीं होगी दिक्कत; जानें पूरा ...

    November 3, 2023
    By hinditvnews
  • cm sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Disaster: ‘इतिहास की सबसे बड़ी आपदा से गुजर रहा है हिमाचल’, पड्डल मैदान में बोले सीएम सुक्खू

    October 23, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal Budget
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget Session: 14 फरवरी से शुरू होगा सत्र, 17 को मुख्यमंत्री सुक्खू पेश करेंगे बजट… होंगी कुल 13 बैठकें

    January 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Pashu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    डाक्‍टर प्रदीप कुमार शर्मा होंगे हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग के नए निदेशक

  • election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    उपचुनाव के लिए मतदान जारी, जानें नौ बजे तक किस सीट पर कितनी वोटिंग

  • Vijay
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दी चेतावनी,विद्रोहियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Timeline

  • September 8, 2026

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • September 8, 2026

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • September 8, 2026

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • September 8, 2026

    A New Force in the Surf Park Economy

  • September 8, 2026

    PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SDLG India to Showcase Next Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.