Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • 10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›युग हत्याकांड: हिमाचल हाईकोर्ट ने बदला फैसला, दो को उम्रकैद, एक बरी

युग हत्याकांड: हिमाचल हाईकोर्ट ने बदला फैसला, दो को उम्रकैद, एक बरी

By hinditvnews
September 23, 2025
182
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

युग हत्याकांड: हिमाचल हाईकोर्ट ने पलटा जिला अदालत का फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद, एक को किया बरी

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Tue, 23 Sep 2025

हाईकोर्ट ने युग हत्या मामले में तीन दोषियों को मृत्यु दंड दिए जाने के जिला अदालत के फैसले को पलटते हुए दो को उम्रकैद में बदलने का फैसला सुनाया है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला के बहुचर्चित चार साल के युग हत्या मामले में बड़ा फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने मामले में तीन दोषियों को मृत्यु दंड दिए जाने के जिला अदालत के फैसले को पलटते हुए दो को उम्रकैद में बदलने का फैसला सुनाया है। साथ ही एक आरोपी को बरी कर दिया है। मंगलवार को न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश राकेश कैंथला की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया।  हाईकोर्ट ने 11 अगस्त को युग हत्या मामले में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। इसमें अपीलकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने दोषियों के व्यवहार, उम्र और परिवार की स्थिति को देखते हुए अदालत से मृत्यु दंड न दिए जाने की मांग की गई थी। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने अपीलकर्ताओं की दलीलों का खंडन करते हुए कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोषियों की मृत्यु दंड की सजा को बरकरार रखने की मांग उठाई गई। अब हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

जिला अदालत ने 5 सितंबर  2018 को तीन दोषियों को सुनाई थी सजा-ए-मौत
बहुचर्चित युग हत्याकांड में दोषियों को 5 सितंबर 2018 को सजा-ए-मौत सुनाई गई थी। फिरौती के लिए चार साल के मासूम युग की अपहरण के बाद निर्मम हत्या मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला की अदालत ने तीनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने इस अपराध को दुर्लभ में दुर्लभतम श्रेणी का करार दिया था।  अब हाईकोर्ट ने फैसला पलट दिया है। इससे मासूम युग के परिवार को न्याय मिलेगा।

क्या है पूरा मामला
मामले के तीनों दोषियों ने 14 जून, 2014 को शिमला के रामबाजार से फिरौती के लिए मासूम युग का अपहरण किया था। अपहरण के दो साल बाद अगस्त 2016 में भराड़ी पेयजल टैंक से युग का कंकाल बरामद किया गया। तीनों ने मासूम के गले में पत्थर बांध कर उसे जिंदा पानी से भरे टैंक में फेंक दिया था।  युग के अपहरण और हत्या के 2014 में हुए मामले की जांच कर रही सीआईडी ने 25 अक्तूबर, 2016 को चार्जशीट अदालत में दायर की। 20 फरवरी 2017 से अदालत में ट्रायल शुरू हुआ। इसमें कुल 135 में से 105 गवाहों के बयान हुए। 6 अगस्त को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तीनों आरोपियों  को अपहरण और हत्या का दोषी करार दिया था और 800 पन्नों का फैसला दिया। उसके बाद अदालत में सजा पर बहस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 सितंबर को अदालत ने तीनों को फांसी की सजा सुनाई थी।

 

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newssentences two convicts to life imprisonshimla newsYug murder case: Himachal High Court overturns district court verdict
Previous Article

हिमाचल मौसम: दो दिन बारिश के आसार, ...

Next Article

Uttarakhand: कैग रिपोर्ट, उत्तराखंड ने राजस्व अधिशेष ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Download (82)
    उत्तर प्रदेश

    Moradabad Airport: हवाई पट्टी से एयरपोर्ट तक के सफर में लग गए 10 साल, आखिरकार कारोबारियों की मुराद हुई पूरी

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Aeroplane
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खराब मौसम से दिल्ली-शिमला फ्लाइट की लैंडिंग विफल, विमान लौटा

    May 11, 2026
    By hinditvnews
  • Atishi
    दिल्ली

    दिल्ली चुनाव: आतिशी के निर्वाचन को चुनौती, दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री को जारी किया नोटिस

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP: सीएम योगी बोले- विदेशी आक्रांता का महिमामंडन देशद्रोह, भारत ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • 17 01 2024 Anurag Thakur News 23631294
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अनुराग ठाकुर: 2026 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केजरीवाल समेत साथी शामिल

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP BJP अध्यक्ष: कांग्रेस से आए नेताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में बढ़ाया पेच

    January 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himcare
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: हिमकेयर भुगतान के लिए सरकार ने जारी किए 40 करोड़ रुपये

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: CM सुक्खू ने होम स्टे नियमों में बदलाव की दी बात

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Decisions: गांवों में भी आएंगे अब पानी के बिल, बसों में कर्मियों की मुफ्त यात्रा बंद

Timeline

  • June 13, 2026

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • June 13, 2026

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • June 13, 2026

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • June 13, 2026

    10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • June 13, 2026

    APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary As Brand Ambassador

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • The Global Shift Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • As Noida International Airport Takes Flight, Crc Group Reinforces Confidence In Noida's Economic Future

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.