Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Global R&B Superstar Trey Songz live in Mumbai for an Exclusive ICONiQ White Night

  • Kapiva Enters Clinical Care with Ayurveda Clinics, Building Adherence-led Treatment Models

  • Signify Strengthens Human-Wildlife Coexistence Efforts in Uttar Pradesh Through Flagship CSR Initiative, Har Gaon Roshan

  • Phoenix Marketcity Mumbai Takes Over Jagruti Nagar Metro Station

  • Qualitest Becomes QualityAI: The Trusted Assurance and Engineering Partner Across Every Stage of Enterprise AI

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›यूपी: एंबुलेंस में 150KM तक बचाव में चिल्लाती रही महिला..

यूपी: एंबुलेंस में 150KM तक बचाव में चिल्लाती रही महिला..

By hinditvnews
September 4, 2024
263
0
Ambu

यूपी: एंबुलेंस में 150KM तक बचाव में चिल्लाती रही महिला…सामने था बीमार पति; ऑक्सीजन मास्क निकालकर मरीज फेंका

हिंदी टीवी न्यूज, सकारपार (सिद्धार्थनगर) Published by: Megha Jain Updated Wed, 04 Sep 2024

महिला के बार-बार मना करने के बावजूद भी वह नहीं मान रहे थे। इस पर वह शोर मचाने लगी, लेकिन गाड़ी का शीशा बंद होने के कारण उसकी आवाज बाहर तक नहीं गई।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एंबुलेंस में पीछे पति जीवन के लिए जूझ रहा था और आगे की सीट पर उसकी पत्नी से निजी एंबुलेंस चालक और उसका साथी चलती गाड़ी में शर्मनाक हरकतें करते रहे। बस्ती में गाड़ी से उतार कर एंबुलेंस चालक और उसके साथी ने महिला से दुष्कर्म की भी कोशिश की।

सफल नहीं हुए तो पति का ऑक्सीजन मास्क निकाल कर फेंक दिया और उसे गाड़ी से उतार कर व महिला के पहने गहने और उसके पास रखी नगदी लेकर फरार हो गए। डॉयल 112 की मदद से महिला के पति को बस्ती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से गोरखपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में रविवार को महिला ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में तहरीर दी है।

बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 28 अगस्त को अपने बीमार पति को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन इलाज के लिए पैसे कम पड़ जाने के कारण अगले दिन महिला ने डॉक्टर से अपनी परेशानी बताते हुए पति को डिस्चार्ज कर देने को कहा। इस पर अस्पताल वाले ने एक प्राइवेट एंबुलेंस का नंबर दिया। उसने उस नंबर पर बात की और बृहस्पतिवार शाम करीब 6.30 बजे एंबुलेंस से पति और 17 साल के भाई के साथ घर के लिए चल दी।

लगभग बीस किलोमीटर चलने के बाद एंबुलेंस चालक ने एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोकी और महिला से कहा कि रात का मामला है, रास्ते में पुलिस गाड़ी चेक करती है। तुम आगे बैठ जाओ, तो पुलिस गाड़ी नहीं रुकवाएगी। महिला के अनुसार, पहले तो उसने मना कर दिया लेकिन उसके कई बार कहने पर मजबूरी में आगे की सीट पर बैठ गई। ड्राइवर ने उसके भाई को पीछे की सीट पर बैठा दिया। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर व उसके साथी ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

महिला के बार-बार मना करने के बावजूद भी वह नहीं मान रहे थे। इस पर वह शोर मचाने लगी, लेकिन गाड़ी का शीशा बंद होने के कारण उसकी आवाज बाहर तक नहीं गई। हालांकि उसकी चीख सुनकर पीछे की सीट पर बैठे भाई को कुछ गलत होने का अहसास हुआ तो उसने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ सौ किमी तक एंबुलेंस चालक और उसके साथी महिला से शर्मनाक करते रहे। रात करीब 11.30 बजे बस्ती जिले के छावनी क्षेत्र में एंबुलेंस चालक ने गाड़ी रोक दी।

असफल होने पर महिला के पति का ऑक्सीजन मास्क उतार कर फेंका
इसके बाद महिला के भाई को आगे की सीट पर बैठाकर अंदर लॉक कर दिया और महिला से बाहर दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। असफल होने पर महिला के पति का ऑक्सीजन मास्क निकाल दिया और उसे गाड़ी से उतार कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद महिला से मारपीट करते हुए उसके गहने, नकदी व मोबाइल लेकर और भाई को भी गाड़ी से उतार कर फरार हो गए।

महिला के भाई ने 112 और 108 पर भी फोन किया
इसके बाद महिला के भाई ने डॉयल 112 और 108 पर फोन किया। कुछ ही देर में दोनों पहुंच गए। इसके बाद महिला के पति की हालत गंभीर देखते हुए पहले उसे अस्पताल पहुंचाने का फैसला किया। पति को एंबुलेंस से तत्काल बस्ती जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर पहुंचने से पहले ही महिला के पति की सांसों ने उसका साथ छोड़ दिया।

कोतवाली प्रभारी ने कही ये बात
महिला ने रविवार को बस्ती के छावनी थाने में तहरीर देने की कोशिश की लेकिन उसका कहना है कि पुलिस वालों ने मामला लखनऊ का होने का जिक्र करते हुए उसे लखनऊ में ही तहरीर देने को कहा। इस पर महिला ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में तहरीर दी। गाजीपुर कोतवाली प्रभारी विकास राय का कहना है कि महिला के बताने के अनुसार मामला छावनी कोतवाली का है लेकिन महिला ने हमारी कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
Share :
Tagsgorakhpur newshindi newsuttar pradesh newsWoman Kept Screaming For Help For 150KM In Ambulance
Previous Article

69000 शिक्षक भर्ती: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ...

Next Article

Emergency: 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cricket
    cricketखेल

    BAN vs IND Live: बांग्लादेश को तीसरा झटका, मेहदी हसन आउट, शमी की दूसरी सफलता

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Ramesh
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: धवाला का आरोप- राज्यसभा सीट के लिए परिवार को हाशिये पर धकेला

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Rajbhawan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अयोग्य विधायकों की पेंशन पर जल्द हो सकता है निर्णय, विधेयक राजभवन भेजा

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में बादल

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 Himachal Cabinet Meeting 23499561
    manalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों की बर्खास्तगी का ऐलान

    March 1, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक आज, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

    May 13, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal News
    Weatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal Snowfall: खत्‍म हुआ इंतजार, हिमाचल में शुरू हुई बर्फबारी, मनाली और अटल टनल सहित इन जगहों पर बिछी बर्फ की सफेद चार

  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    नवरात्र में हो सकता है राज्य कर्मचारी चयन आयोग

  • Vanmitra
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Van Mitra Recruitment: 2,061 वन मित्र पदों के लिए अब तक 70 हजार आवेदन

Timeline

  • June 18, 2026

    Global R&B Superstar Trey Songz live in Mumbai for an Exclusive ICONiQ White Night

  • June 18, 2026

    Kapiva Enters Clinical Care with Ayurveda Clinics, Building Adherence-led Treatment Models

  • June 18, 2026

    Signify Strengthens Human-Wildlife Coexistence Efforts in Uttar Pradesh Through Flagship CSR Initiative, Har Gaon Roshan

  • June 18, 2026

    Phoenix Marketcity Mumbai Takes Over Jagruti Nagar Metro Station

  • June 18, 2026

    Qualitest Becomes QualityAI: The Trusted Assurance and Engineering Partner Across Every Stage of Enterprise AI

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Global R&b Superstar Trey Songz Live In Mumbai For An Exclusive Iconiq White Night

    Global R&B Superstar Trey Songz live in Mumbai for an Exclusive ICONiQ White Night

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Kapiva Enters Clinical Care With Ayurveda Clinics, Building Adherence Led Treatment Models

    Kapiva Enters Clinical Care with Ayurveda Clinics, Building Adherence-led Treatment Models

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Signify Strengthens Human Wildlife Coexistence Efforts In Uttar Pradesh Through Flagship Csr Initiative, Har Gaon Roshan

    Signify Strengthens Human-Wildlife Coexistence Efforts in Uttar Pradesh Through Flagship CSR Initiative, Har Gaon Roshan

    By hinditvnews
    June 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.