Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kapiva Launches Rs. 50 Crore Innovation Fund to Build Evidence-Based, Future-Ready Ayurveda Ecosystem

  • Pawan Singh to Headline 'Rangeela Bihar', a Large-Scale Bhojpuri Music and Culture IP, in Delhi-NCR

  • Alt Launches 'Alt Credit' Platform, Bringing Institutional Quality Real Estate Credit to Individual Investors

  • MATTER Unveils India's First AI-DV Platform at Technology Day 3.0, Announces a Series of Products Across Two-Wheeler Segments for a Complete EV Transformation

  • Kaivalyadhama's Legacy Celebrated as Sri Sri Ravi Shankar Shares Timeless Yogic Wisdom

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›रामपुर में बादल फटने से तबाही, 4 जिलों में बाढ़ की चेतावनी; 18 मार्ग बंद

रामपुर में बादल फटने से तबाही, 4 जिलों में बाढ़ की चेतावनी; 18 मार्ग बंद

By hinditvnews
August 17, 2024
86
0
himachaal

रामपुर में बादल फटने से तबाही, 4 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

शिमला जिला के रामपुर के तकलेच में शुक्रवार शाम बादल फटने से 30 मीटर सड़क बह गई है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी बाधित है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि अभी तक कहीं से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।एसडीएम रामपुर निशांत तोमर की अगुआई में डीएसपी रामपुर, नायब तहसीलदार सहित टीम मौके पर भेजी गई है। 31 जुलाई को इसी क्षेत्र के समेज में बादल फटने से आई बाढ़ में 33 लोग लापता हो गए थे। वहीं, किन्नौर जिला के तहत एनएच पांच निगुलसरी में बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण एक बार फिर से अवरुद्ध हो गया है।

पहाड़ी से गिर रहा मलबा

इस स्थान पर पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। वीरवार देर शाम एक वाहन मलबे की चपेट में आ गया। हालांकि, हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ है, परंतु वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वाहन में चालक राम सिंह निवासी शिमला व पर्यटक समीना व विपिन निवासी केरल सवार थे, जो समय पर बाहर आ गए।शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे से एनएच धंसना शुरू हो गया, जिसके कारण यातायात बंद कर दिया है। कनिष्ठ अभियंता एनएच सतीश जोशी ने बताया कि मार्ग धंसने के कारण यातायात बंद कर दिया है।

एनएच सहित 100 सड़कें बंद

वहीं, प्रदेश में इसके अलावा सिरमौर जिला के तहत एनएच 707 सहित 117 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। शिमला में 68, मंडी में 14, कुल्लू में 13, कांगड़ा में 12, किन्नौर में तीन, सिरमौर में चार, चंबा और लाहुल स्पीति में एक-एक सड़क बंद है।21 ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। केलंग में नौ, कांगड़ा में 7.4 डिग्री दर्ज की गई।

चार जिलों में बाढ़ आने की चेतावनी

मौसम विभाग ने शनिवार लाहुल स्पीति और किन्नौर को छोड़ बाकी जिलों में भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिला में कुछ स्थानों पर बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

जाली हस्ताक्षर से 14 लाख की गड़बड़ी ...

Next Article

बादल फटने से नोगली-तकलेच सड़क का 30 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • eudction
    Uncategorized

    हिमाचल: स्कूलों की तर्ज पर अब कॉलेजों में होगा युक्तिकरण, सरकार ने मांगा शिक्षकों का आंकड़ा

    August 13, 2024
    By hinditvnews
  • Army
    agniveerarmy bhartiहिमाचल प्रदेश

    Agniveer Bharti: हिमाचल के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन होगी अग्निवीर भर्ती का आयोजन; साथ लाना होगा ये डॉक्यूमेंट्स

    July 9, 2024
    By hinditvnews
  • Indian Army
    agniveerarmy bhartiहिमाचल प्रदेश

    मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी उम्मीदवारों को प्रवेश में अग्निवीरों की भर्ती पत्र जारी

    August 17, 2024
    By hinditvnews
  • health
    healthस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में नहीं खुलेंगे नए निजी नर्सिंग संस्थान, स्वास्थ्य विभाग ने आवेदन लेने से किया इंकार

    July 17, 2024
    By hinditvnews
  • hrtc
    हिमाचल प्रदेश

    HRTC ने बंद की चंबा-डोडा बस सेवा, 15 दिन पहले ही हुई थी शुरू; 

    July 19, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू ने किया डॉ. राकेश कुमार को प्रेरणा स्रोत अवॉर्ड से सम्मानित, बोले- आगे भी करते रहेंगे काम

    August 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Koksar
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lahul News: बर्फ के दीदार के लिए कोकसर में उमड़े सैलानी

  • dalle
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के राशन डिपुओं में दालों सहित खाद्य तेल के नए दाम तय

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: किसानों को 4.04 रुपये यूनिट पर बिजली सब्सिडी

Timeline

  • January 23, 2026

    Kapiva Launches Rs. 50 Crore Innovation Fund to Build Evidence-Based, Future-Ready Ayurveda Ecosystem

  • January 23, 2026

    Pawan Singh to Headline 'Rangeela Bihar', a Large-Scale Bhojpuri Music and Culture IP, in Delhi-NCR

  • January 23, 2026

    Alt Launches 'Alt Credit' Platform, Bringing Institutional Quality Real Estate Credit to Individual Investors

  • January 23, 2026

    MATTER Unveils India's First AI-DV Platform at Technology Day 3.0, Announces a Series of Products Across Two-Wheeler Segments for a Complete EV Transformation

  • January 23, 2026

    Kaivalyadhama's Legacy Celebrated as Sri Sri Ravi Shankar Shares Timeless Yogic Wisdom

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kapiva Launches Rs. 50 Crore Innovation Fund To Build Evidence Based, Future Ready Ayurveda Ecosystem

    Kapiva Launches Rs. 50 Crore Innovation Fund to Build Evidence-Based, Future-Ready Ayurveda Ecosystem

    By hinditvnews
    January 23, 2026
  • Pawan Singh To Headline 'rangeela Bihar', A Large Scale Bhojpuri Music And Culture Ip, In Delhi Ncr

    Pawan Singh to Headline 'Rangeela Bihar', a Large-Scale Bhojpuri Music and Culture IP, in Delhi-NCR

    By hinditvnews
    January 23, 2026
  • Alt Launches 'Alt Credit' Platform, Bringing Institutional Quality Real Estate Credit to Individual Investors

    By hinditvnews
    January 23, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.