Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

Uncategorized
Home›Uncategorized›हिमाचल: स्कूलों की तर्ज पर अब कॉलेजों में होगा युक्तिकरण, सरकार ने मांगा शिक्षकों का आंकड़ा

हिमाचल: स्कूलों की तर्ज पर अब कॉलेजों में होगा युक्तिकरण, सरकार ने मांगा शिक्षकों का आंकड़ा

By hinditvnews
August 13, 2024
237
0
eudction

हिमाचल: स्कूलों की तर्ज पर अब कॉलेजों में होगा युक्तिकरण

हिमाचल प्रदेश में स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी महाविद्यालयों में भी शिक्षकों के युक्तिकरण की तैयारी हो गई है। जिन महाविद्यालयों में सरप्लस शिक्षक हैं, वहां से उन्हें अन्यत्र महाविद्यालयों में भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार ने उच्चतर शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी महाविद्यालयों से इस बारे में डाटा मांगा है। युक्तिकरण को लेकर कॉलेज प्रधानाचार्यों से मांगी जानकारी के बाद कॉलेज शिक्षकों में हड़कंप है क्योंकि व्यवस्था परिवर्तन का नारा लेकर सत्ता में आई प्रदेश कांग्रेस सरकार कम संख्या वाले स्कूलों को बंद करने और शिक्षकों की युक्तिकरण को लेकर पहले ही आगे बढ़ चुकी है। अब इस कड़ी में सरकारी महाविद्यालयों की बारी है।प्रदेश सरकार के निर्देश पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर प्रदेश सरकार को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महाविद्यालयों में माइनर में तो विद्यार्थियों की संख्या सही होती है लेकिन मेजर विषय में बहुत कम विद्यार्थी हैं, जबकि मेजर विषयों के शिक्षकों की संख्या अधिक है। दरअसल प्रदेश में कई ऐसे महाविद्यालय हैं, जहां पर विद्यार्थियों की संख्या नाममात्र है, लेकिन संबंधित विषय के शिक्षकों की संख्या अधिक है। विद्यार्थियों की कम संख्या के बावजूद कई शिक्षक सालों से गृह जिले में डटे हुए हैं जबकि कुछ ऐसे महाविद्यालय भी हैं, जहां पर विद्यार्थियों की संख्या अधिक है, लेकिन वहां शिक्षकों की कमी है। जिन महाविद्यालयों में स्टाफ की कमी है वहां पर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं सरकार के खजाने पर भी अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

पता चलेगा कि शिक्षकों पर कितना कार्यभार
बीए प्रथम वर्ष, बीए द्वितीय वर्ष, बीए तृतीय वर्ष, बीएससी प्रथम वर्ष, बीएससी द्वितीय वर्ष, बीएससी तृतीय वर्ष, बीकॉम प्रथम वर्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष, बीकॉम तृतीय वर्ष, एमए, एमकॉम और एमएससी में विद्यार्थियों की दाखिला संख्या, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर की संख्या, शिक्षकों पर कार्यभार कितना इसकी स्वीकृत परफार्मा पर जानकारी मांगी गई है। नियमानुसार 40 विद्यार्थियों की कक्षा पर एक शिक्षक होना अनिवार्य है, लेकिन कई जगह 4 से 5 शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। खास बात यह है कि विद्यार्थियों की संख्या का संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष बारीकी से अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेंगे, ताकि गलत आंकड़े की गुंजाइश बिलकुल न रहे।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

पोर्टल पर रहेगा सेब खरीद का रिकॉर्ड, ...

Next Article

बैचवाइज नियुक्त जेबीटी शिक्षकों के स्कूलों में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पूर्व सीएम शांता कुमार ने देश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर जताई चिंता, बढ़ती आबादी पर भी रोक लगाने ...

    August 13, 2024
    By hinditvnews
  • 12 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शानन प्रोजेक्ट की रेजरवायर के बैराज गेट समय पर नहीं खुलते तो बरोट में मच सकती थी तबाही

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla Weather
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    मानसून बना आफत! दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से कई क्षेत्रों में भूस्खलन

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Tomato Price: टमाटर के दामों में तेजी जारी, रिकॉर्ड 1,651 रुपये बिकी हिमसोना की क्रेट

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    अगर शराब ‘ठेके’ वाला मांगता है ज्यादा पैसे तो करें शिकायत, 1 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • manali
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    मनाली-कुल्लू हाईवे पर बाहनु के समीप नदी में गिरी बस, 12 यात्री घायल

    July 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • HRTC
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: फर्जी टिकट से 4500 रुपये का गबन करने वाला एचआरटीसी परिचालक नौकरी से बर्खास्त

  • Fasal
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भूस्खलन से किसानों की मुश्किलें, फसल नालों में बही

  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    KCCB लोन घोटाला: सीबीआई करेगी तफ्तीश, प्रबंधन ने लिखा पत्र

Timeline

  • October 28, 2026

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • October 28, 2026

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • October 28, 2026

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • October 28, 2026

    Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • October 28, 2026

    Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 ...

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • G SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.