Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Casio Strengthens Retail Presence in the capital with the Launch of its First G-SHOCK Exclusive Store in South Delhi

  • On World Environment Day, Bisleri International Mobilises Communities Across Central and South India to Act Against Plastic Pollution

  • Bisleri International Drives Over 3,500 Citizens into Action to Beat Plastic Pollution on World Environment Day 2026

  • Bisleri International Mobilises Over 40,000 Citizens Across Maharashtra and Goa to Beat Plastic Pollution on World Environment Day 2026

  • Bisleri International Continues its World Environment Day Legacy with 'Wings of Change' – A New Chapter in Plastic Circularity

धार्मिकशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›धार्मिक›राम नाम के रस में डूबा शिमला, निकली भव्य शोभा यात्रा; नाना पाटेकर, सिरमत कौर सहित कई बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

राम नाम के रस में डूबा शिमला, निकली भव्य शोभा यात्रा; नाना पाटेकर, सिरमत कौर सहित कई बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

By hinditvnews
January 21, 2024
301
0
Ram Mandir Shobhayatra

राजधानी शिमला राम नाम के रस में डूब गई है। अयोध्या में रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शिमला में श्रीराम उत्सव शुरू हो गया है। श्रीराम उत्सव के पहले दिन श्रीराम ध्वज के तले सभी सनातन सभाओं ने कालीबाड़ी माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल रहे। शोभा यात्रा सुबह 11 बजे शुरू हुई।

HIGHLIGHTS

  1. राम नाम के रस में डूबा शिमला, निकली भव्य शोभा यात्रा
  2. नाना पाटेकर, सिरमत कौर सहित कई बॉलीवुड सितारे हुए शामिल
  3. सुबह शुरू हुई शोभायात्रा, झूम उठे श्रद्धालुAyodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: राजधानी शिमला राम नाम के रस में डूब गई है। अयोध्या में रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शिमला में श्रीराम उत्सव शुरू हो गया है। श्रीराम उत्सव के पहले दिन श्रीराम ध्वज के तले सभी सनातन सभाओं ने कालीबाड़ी माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली।

    सुबह शुरू हुई शोभायात्रा, झूम उठे श्रद्धालु

    शोभा यात्रा सुबह 11 बजे शुरू हुई। श्रीराम के ध्वज के नीचे अश्व आगे चला, पीछे भगवान श्रीराम के पटके व झंडे उठाकर शहर की सभी सभाओं के लोग डोल नगाढ़ो की धुनो पर झूमते हुए चल रहे थे। नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान भी शोभायात्रा में शामिल रहे। श्रीराम आएंगे, जय श्रीराम, राम राम के नारो के साथ भव्य शोभा यात्रा निकली।

    रंगे बिरंगे फूलो के बीच विराजमान थी मूर्ति

    रामपालकी में अयोध्या में बने मॉडल व राममंदिर शिमला मे प्रतिष्ठित मूर्ति की प्रतिमा रंगे बिरंगे फूलो के बीच विराजमान थी। कालीबाड़ी से शोभा यात्रा सीटोओ चौक पर पहुंची। यहां से लोअर बाजार होते हुए शेर-ए-पंजाब पहुंची। शेर-ए-पंजाब से मॉलरोड होकर दोबारा सीटोओ चौक।

    राममय हुआ पूरा शहर

    वहां से सनातन धर्म मंदिर गंज बाजार में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में माथा टेका। यहां से कार्टरोड होते हुए शोभा यात्रा गुरूद्वारे पहुंची और यहां पर भी माथा टेका। इसके बाद रामबाजार होते हुए श्रीराम मंदिर में यात्रा समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु राम नाम भजनों पर जमकर नाचे। इस दौरान शहर में माहौल पूरी तरह से राममय था। हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया।

    राजपाल यादव व सिरमत कौर रंधावा ने उठाया राम ध्वज

    शिमला के रिज मैदान में इन दिनो जर्नी फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता राजपाल यादव, उत्कर्ष शर्मा, नाना पाटेकर और अभिनेत्री सिमरत कौर रंधावा शिमला पहुंची है। शिमला के मालरोड पर फिल की शूटिंग चल रही है।

    राजपाल यादव ने उठाया श्रीराम का झंडा

    जब शोभा यात्रा माल रोड पर पहुंची तो उस समय शूटिंग रूक गई। इस दौरान अभिनेता राजपाल यादव भी यात्रा में शामिल हुए और श्रीराम नाम का झंडा भी थामा। शोभायात्रा में बज रही डोल नगाढ़ो की धुनो पर राजपाल यादव झूमे। वहीं अभिनेत्री सिमरत कौर रंधावा भी ढोल की धुनो पर झूमती नजर आई।

    शहर में जगह जगह लगे छबील

    श्रीराम उत्सव के मौके पर शहर में जगह जगह छबील भी लगाए गए है। शिमला के लोअर बाजार, मालरोड सहित कई स्थानों पर छबील लगे हुए है। इस दौरान हलवा, पूरी, खीर और चाय को प्रसाद के रूप में बांटा जा रहा है। शहर की दीवारे भी राम नाम में रंगी है। शहर के कारोबारियों की ओर से मालरोड की दीवारों पर श्रीराम भगवान की प्रतिमा वाले बैनर लगाए गए हैं।

    आज होगा अखंड रामायाण पाठ

    सूदसभा के नेतृत्व में सभी सनातन सभाओं की ओर से आज रामंदिर शिमला में अखंड रामायाण पाठ का आयोजन करवाया जाएगा। यह रामायण पाठ 24 घंटे तक चलेगा। जिस समय अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा होगी, उस समय ही राममंदिर में अखंड रामायण पाठ पूरा होगा। 22 जनवरी को अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण राममंदिर में एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। रिज मैदान पर सामुहिक आतिशबाजी होगी। इसके अलावा रिज मैदान पर रामनाम की रंगोली भी बनाई जाएगी।

Share :
Tagshimachal newsshimla
Previous Article

Lok Sabha Election 2024 के लिए शुरू ...

Next Article

Tourism in India: ‘अपने प्रियजनों के साथ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Download (2)
    Himachal Tourists placesशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों में सैलानी मुफ्त कर सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज

    January 16, 2024
    By hinditvnews
  • Govt School
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कक्षाओं में शिक्षकों के लिए मोबाइल बैन, छठी से अंग्रेजी माध्यम पढ़ाई

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर रोक बरकरार

    November 5, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    नए साल की शुरुआत हिमपात और बारिश के साथ, किसानों को राहत

    January 1, 2026
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu Relief Package On Himachal Disaster Announcement Of Rs 4500 Crore Will Give Land To Build A 1696076216
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में आर्थिक तंगी के बीच बड़ी अच्छी खबर! केंद्र सरकार ने आपदा राहत के तौर पर दिए 189 करोड़

    October 2, 2024
    By hinditvnews
  • ed
    दिल्लीशिमला

    हिमाचल: इंपीरियल ग्रुप पर ईडी का छापा, 80 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Sujanpur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के रंजीत राणा की जीत

  • Supreem Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal CPS Case: सुप्रीम कोर्ट में 22 को हो सकती है सुनवाई

  • Jakhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

Timeline

  • June 5, 2026

    Casio Strengthens Retail Presence in the capital with the Launch of its First G-SHOCK Exclusive Store in South Delhi

  • June 5, 2026

    On World Environment Day, Bisleri International Mobilises Communities Across Central and South India to Act Against Plastic Pollution

  • June 5, 2026

    Bisleri International Drives Over 3,500 Citizens into Action to Beat Plastic Pollution on World Environment Day 2026

  • June 5, 2026

    Bisleri International Mobilises Over 40,000 Citizens Across Maharashtra and Goa to Beat Plastic Pollution on World Environment Day 2026

  • June 5, 2026

    Bisleri International Continues its World Environment Day Legacy with 'Wings of Change' – A New Chapter in Plastic Circularity

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Casio Strengthens Retail Presence In The Capital With The Launch Of Its First G Shock Exclusive Store In South Delhi

    Casio Strengthens Retail Presence in the capital with the Launch of its First G-SHOCK Exclusive ...

    By hinditvnews
    June 5, 2026
  • On World Environment Day, Bisleri International Mobilises Communities Across Central And South India To Act Against Plastic Pollution

    On World Environment Day, Bisleri International Mobilises Communities Across Central and South India to Act ...

    By hinditvnews
    June 5, 2026
  • Bisleri International Drives Over 3,500 Citizens Into Action To Beat Plastic Pollution On World Environment Day 2026

    Bisleri International Drives Over 3,500 Citizens into Action to Beat Plastic Pollution on World Environment ...

    By hinditvnews
    June 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.