Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

PM MODIराष्ट्रीय
Home›PM MODI›लोकसभा की लड़ाई पर कितना पड़ेगा असर?

लोकसभा की लड़ाई पर कितना पड़ेगा असर?

By hinditvnews
September 29, 2023
299
0
Modi

राजनीति: पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव तो हार-जीत की जिम्मेदारी किसकी, लोकसभा की लड़ाई पर कितना पड़ेगा असर?

बड़ा प्रश्न यही है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा तो इन चुनावों में हार-जीत की जिम्मेदारी किसकी होगी? यदि जीत हुई तब तो सब कुछ ठीक रहेगा, लेकिन यदि हार हुई तो इसका मोदी की छवि पर क्या असर पड़ेगा? इसका असर लोकसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है।

अमित शाह और जेपी नड्डा ने जयपुर में दो दिन कैंप कर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और उन  सभी मुद्दों को बारीकी से समझा जिनका असर चुनाव पर पड़ सकता है। इस पूरी कवायद का परिणाम यह हुआ है कि वसुंधरा राजे सिंधिया को बहुत स्पष्ट ढंग से यह बता दिया गया है कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव में उतरेगी और किसी स्थानीय नेता को चेहरा नहीं बनाया जाएगा। पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा और उन्हीं के नाम पर वोट मांगा जाएगा।

छत्तीसगढ़ में पहले ही पार्टी के पास कोई ऐसा नेता नहीं है, जिसके चेहरे पर चुनाव लड़ा जा सके। इसे पार्टी की रणनीति कहें या मजबूरी, यहां भी मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ने का निर्णय किया गया है। मध्य प्रदेश में भी पार्टी अभी तक यह कहने का जोखिम नहीं उठा सकी है कि चुनाव के बाद उसकी ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा। यानी यहां भी मोदी के चेहरे पर ही वोट मांगा जाएगा।

मोदी के चेहरे पर ऐसा दांव क्यों?
बड़ा प्रश्न यही है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा तो इन चुनावों में हार-जीत की जिम्मेदारी किसकी होगी? यदि जीत हुई तब तो सब कुछ ठीक रहेगा, लेकिन यदि हार हुई तो इसका मोदी की छवि पर क्या असर पड़ेगा? इसका असर लोकसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है।

जिस समय यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्थान को छोड़कर इन सभी राज्यों में भाजपा के लिए परिस्थिति बहुत अनुकूल नहीं है, उस समय भाजपा ने मोदी के चेहरे पर ऐसा दांव क्यों खेला? जबकि कोई विपरीत परिणाम आने पर इंडिया गठबंधन इसे मजबूती से उछालने की कोशिश अवश्य करेगा, यह माना जा सकता है।
विशेषकर यह देखते हुए कि कर्नाटक में भी यही रणनीति अपनाई गई थी। वहां भी येदियुरप्पा जैसे स्थानीय मजबूत चेहरे को किनारे रखकर मोदी के नाम पर ही वोट मांगा गया था। लेकिन पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली। इसके पहले हिमाचल प्रदेश में भी प्रेम कुमार धूमल जैसे मजबूत स्थानीय चेहरों को पीछे रखकर केवल मोदी के चेहरे पर वोट मांगा गया, लेकिन पार्टी जीत हासिल नहीं कर सकी। यदि इन परिणामों को देखने के बाद भी पार्टी ने मोदी को चेहरा बनाने की रणनीति अपनाई है तो यह समझने वाली बात है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया?

मोदी के नेतृत्व में यहां मिली जीत 

  • राजनीतिक विश्लेषक धीरेंद्र कुमार ने अमर उजाला से कहा कि इस प्रश्न का उत्तर भी उसी कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों  में देखा जा सकता है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कर्नाटक में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के बेहद गंभीर आरोप थे। भाजपा की अपनी आंतरिक रिपोर्ट में कहा गया था कि पार्टी वहां 40 सीटें भी हासिल करने की स्थिति में नहीं थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करिश्माई छवि का ही परिणाम था कि भाजपा वहां 66 सीटों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

 

 

  • इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा के खिलाफ बदलाव की जबरदस्त लहर थी। इसके बाद भी भाजपा ने मोदी के चेहरे को आगे रखकर ही चुनाव लड़ा। तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा के वोट प्रतिशत में कांग्रेस की तुलना में एक प्रतिशत से भी कम वोटों का अंतर रहा था। थोड़े बहुत अंतर से भी चनाव परिणाम कुछ भी हो सकता था। इसे मोदी के चेहरे का ही असर कहा जा सकता है।

 

  • इसके पहले भी गुजरात और उत्तराखंड का पिछला चुनाव, हरियाणा का चुनाव, उत्तर प्रदेश विधानसभा का 2017 का विधानसभा चुनाव और पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव मोदी के चेहरे पर ही लड़े गए थे। पार्टी ने यहां भी जीत हासिल किया था। ऐसे में ब्रांड मोदी की लोकप्रियता और  विश्वसनीयता पर कहीं से कोई प्रश्न नहीं है।

2024 की अपनी लड़ाई ही मजबूत कर रही भाजपा!
यदि भाजपा इन राज्यों में मोदी की छवि पर चुनाव में नहीं जाती है, फिर भी मोदी इन राज्यों में पार्टी के प्रचार के लिए अवश्य जाएंगे। यदि इस परिस्थिति में पार्टी को हार मिलती है तो भी विपक्ष इसे भाजपा और मोदी की लोकप्रियता में कमी के रूप में ही प्रचारित करेगा। ऐसे में मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़कर पार्टी की स्थिति सम्मानजनक स्कोर तक लाकर भाजपा 2024 की अपनी लड़ाई ही मजबूत कर रही है, ऐसा माना जा सकता है।

धीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसलिए इन चुनावी राज्यों में भाजपा के द्वारा मोदी को चेहरा बनाना बहुत सोचा-समझा हुआ और रणनीति के अनुसार उठाया गया निर्णय लगता है। इन्हीं राज्यों के पिछले विधानसभा चुनावों में हार के बाद भी भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हुई थी। ऐसे में उन्हें लगता है कि इस बार भी इन चुनाव परिणामों का मोदी की छवि पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

Share :
Tagslatest news of modinews of amit shahnews of bjpnews of modinews off jp nadda
Previous Article

Mandi News: गैस सिलिंडर के लिए मची ...

Next Article

ज्वालापुर में देह व्यापार के धंधे का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Modi
    दिल्लीराष्ट्रीय

    PM मोदी ने P-20 के उद्घाटन समारोह को किया संबोधित

    October 13, 2023
    By hinditvnews
  • Bipul
    हरियाणा

    Haryana: पूर्व CM ने क्यों कहा राहुल गांधी 15 वर्षों से बन रहे हैं प्रधानमंत्री?

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Akali Dal
    पंजाब

    लोकसभा चुनाव 2024: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी

    March 26, 2024
    By hinditvnews
  • S Jaishankar
    दिल्लीराष्ट्रीय

    संयुक्त राष्ट्र में कनाडा को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं, जयशंकर

    September 26, 2023
    By hinditvnews
  • Sonia Gandhi
    राष्ट्रीय

    Parliament:सोनिया गांधी ने PM को लिखी चिट्ठी

    September 6, 2023
    By hinditvnews
  • Lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: दलाई लामा ने मोदी को दी बधाई

    June 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Ravi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम का आरोप, गुंडागर्दी पर उतरी सरकार, बिंदल बोले

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पूर्व सीएम शांता कुमार ने देश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर जताई चिंता, बढ़ती आबादी पर भी रोक लगाने की मांग

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: अगले दिनों मौसम साफ, मानसून में 25 साल बाद रिकॉर्ड बारिश

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.