Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: आंधी-बारिश से जनहानि पर सीएम सख्त, 24 घंटे में मुआवजा व इलाज के निर्देश

  • UP: कोर्ट आदेश उल्लंघन पर एसपी-जेल अधीक्षक तलब, हाईकोर्ट भेजने की चेतावनी

  • यमुनानगर हत्याकांड: पत्नी की हत्या, बच्चों ने देखी त्रासदी

  • हरियाणा सचिवालय सुसाइड: एचपीजीसीएल अधिकारी, IDFC घोटाला लिंक

  • उत्तराखंड: प्रवक्ता की दो परीक्षाएं स्थगित, नई तिथि जल्द जारी

पंजाब
Home›पंजाब›शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

शंभू ब्लास्ट केस में आरोपी का साथी गिरफ्तार, तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा

By hinditvnews
May 3, 2026
8
0
Arrest

शंभू धमाके के आरोपी का साथी गिरफ्तार: तीन आतंकी घटनाओं का खुलासा, ग्रेनेड हमले में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी

हिंदी टीवी न्यूज, पटियाला/अमृतसर Published by: Megha Jain Updated Sun, 03 May 2026

सरहिंद रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में आतंकियों ने आरडीएक्स का इस्तेमाल किया था। इस बात का खुलासा विस्फोटक की फाॅरेंसिक जांच में हुआ है। 23 जनवरी 2026 को भी फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास भी डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर के रेलवे ट्रैक पर रात लगभग 9:50 बजे भी धमाका हुआ था।

पंजाब पुलिस ने शंभू रेलवे ट्रैक धमाके के मुख्य आरोपी जगरूप सिंह के करीबी साथी को गिरफ्तार कर तीन आतंकी घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह पांचवीं गिरफ्तारी है।

शुक्रवार को एसएसओसी अमृतसर, काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट और पटियाला पुलिस के संयुक्त अभियान में गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत को दबोचा गया। गुरदासपुर के धारीवाल ब्लॉक स्थित बिधिपुर निवासी यह आरोपी शंभू धमाके के दिन जगरूप के साथ मौजूद था। पकड़े जाने के डर से दोनों अलग-अलग राजपुरा गए थे। धमाके के समय गुरजिंदर ट्रैक से दूर था, जिससे वह बाल-बाल बच गया। जगरूप की मौत के बाद वह फरार हो गया।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गुरजिंदर ने न केवल शंभू (27 अप्रैल 2026) बल्कि सरहिंद रेलवे ट्रैक धमाके (23 जनवरी 2026) और मोगा सीआईए कार्यालय पर ग्रेनेड हमले (27 नवंबर 2025) में भी सक्रिय भूमिका निभाई। डीजीपी के मुताबिक तीनों वारदातें एक ही आतंकी मॉड्यूल का कृत्य हैं।

ये हमले मलेशिया में बैठे हैंडलरों के इशारे पर किए गए, जो आगे अमेरिका और पाकिस्तान के हैंडलरों से जुड़े हुए हैं। आरोपियों का मकसद पंजाब में दोबारा उग्रवाद लाना और माहौल खराब करना था। पुलिस ने समय रहते इनकी धरपकड़ कर बड़ा नुकसान टाल दिया।

इस मामले में पहले ही प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बग्गा, सतनाम सिंह सत्ता और गुरप्रीत सिंह गोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल, आरपीजी, विस्फोटक और लैपटॉप बरामद हुए हैं। पुलिस ने कहा कि आतंकी नेटवर्क की बाकी कड़ियों की तलाश जारी है।

सरहिंद ब्लास्ट में इस्तेमाल किया था आरडीएक्स
सरहिंद रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में आतंकियों ने आरडीएक्स का इस्तेमाल किया था। इस बात का खुलासा विस्फोटक की फाॅरेंसिक जांच में हुआ है। 23 जनवरी 2026 को भी फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास भी डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर के रेलवे ट्रैक पर रात लगभग 9:50 बजे भी धमाका हुआ था। इस दाैरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी के इंजन के शीशे टूट गए थे।

उस वक्त यह स्पष्ट नहीं था कि यह धमाका कैसे हुआ है। प्रथम दृष्टया इस बात भी जांच की जा रही थी कि धमाके की आवाज इंजन में से किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुई है। पुलिस ने धमाके के बाद माैके से कुछ सैंपल एकत्रित कर उन्हें फाॅरेंसिक जांच के लिए भेजा था। अब इसकी रिपोर्ट आ गई है जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि विस्फोटक आरडीएक्स था। उधर, इस बात का भी खुलासा हो गया है कि जिस आतंकी माॅड्यूल ने शंभू में रेलवे ट्रैक पर पिछले दिनों धमाका किया, उसी मॉड्यूल ने सरहिंद में भी धमाका करवाया था।

Share :
TagsAccomplice of Shambhu Blast Accused Arrested Three Terror Incidents Solvedchandigarh newshindi newspunjab news
Previous Article

Haryana: अहीरवाल में सैनी की सियासी इंजीनियरिंग, ...

Next Article

Delhi News: विवेक विहार में एसी ब्लास्ट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kiwi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल समेत देश के ठंडे क्षेत्रों में भी हो सकेगी कीवी की पैदावार

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Rape
    सोलन

    कसाैली गैंगरेप: गिरफ्तारी में देरी, पुलिस को नहीं मिले पुख्ता सबूत

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: घोषणाएं हुईं, खिलाड़ियों की डाइट मनी और 500 खेल नर्सरियों का इंतजार जारी

    February 8, 2026
    By hinditvnews
  • Sharab
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 20 साल तक के 14% युवाओं को शराब की लत, अध्ययन में खुलासा

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Download (61)
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Ind vs Eng Test: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा सहित बड़ी हस्तियों को निमंत्रण देगी एचपीसीए

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: सत्यापन के बाद ही किसानों को मुआवजा मिलेगा – CM मान

    September 23, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Anganwadicenter Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal में बंद नहीं होंगे 386 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र, अपग्रेड करने की मिली परमिशन

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कुछ दफ्तर कांगड़ा शिफ्ट, वाइल्ड लाइफ विंग धर्मशाला जाएगा

  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी शिवधाम: मार्च से निर्माण शुरू, बनेगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग

Timeline

  • May 5, 2026

    UP: आंधी-बारिश से जनहानि पर सीएम सख्त, 24 घंटे में मुआवजा व इलाज के निर्देश

  • May 5, 2026

    UP: कोर्ट आदेश उल्लंघन पर एसपी-जेल अधीक्षक तलब, हाईकोर्ट भेजने की चेतावनी

  • May 5, 2026

    यमुनानगर हत्याकांड: पत्नी की हत्या, बच्चों ने देखी त्रासदी

  • May 5, 2026

    हरियाणा सचिवालय सुसाइड: एचपीजीसीएल अधिकारी, IDFC घोटाला लिंक

  • May 5, 2026

    उत्तराखंड: प्रवक्ता की दो परीक्षाएं स्थगित, नई तिथि जल्द जारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • UP: आंधी-बारिश से जनहानि पर सीएम सख्त, 24 घंटे में मुआवजा व इलाज के निर्देश

    By hinditvnews
    May 5, 2026
  • Himachal High Court

    UP: कोर्ट आदेश उल्लंघन पर एसपी-जेल अधीक्षक तलब, हाईकोर्ट भेजने की चेतावनी

    By hinditvnews
    May 5, 2026
  • Yamunanagar

    यमुनानगर हत्याकांड: पत्नी की हत्या, बच्चों ने देखी त्रासदी

    By hinditvnews
    May 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.