Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

  • मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

  • Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा में भाग लिया

  • Himachal Weather: जून में अधिक बारिश, मौसम साफ होने की संभावना

  • हिमाचल: जीएसटी नंबर न लिखने पर कार्रवाई, जुर्माने की तैयारी

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›शंभू में किसान महापंचायत: पुलिस ने रोका, जत्थेबंदी ने बैरिकेडिंग तोड़ी

शंभू में किसान महापंचायत: पुलिस ने रोका, जत्थेबंदी ने बैरिकेडिंग तोड़ी

By hinditvnews
February 13, 2025
27
0
Kissan

शंभू में किसान महापंचायत: पुलिस ने गाड़ियां ले जाने से रोका, जय सिंह जलबेड़ा की जत्थेबंदी ने बैरिकेडिंग तोड़ी

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Thu, 13 Feb 2025

किसान एक साल से पंजाब-हरियाणा के बाॅर्डरों पर बैठे हैं। अभी तक किसान अपनी मांगों को केंद्र से पूरा नहीं पाए हैं, लेकिन इस आंदोलन ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की ओर से आमरण अनशन शुरू करने के बाद एक नई गति पकड़ी है।

किसानों के मोर्चे को एक वर्ष पूरा होने पर शंभू बाॅर्डर पर आज किसान महापंचायत है। एसकेएम गैर राजनीतिक से जत्था सुखजीत सिंह की अगुवाई में शंभू बाॅर्डर पहुंच गया है। वहीं एक साल पूरा होने पर अलग-अलग जत्थे बंदियों के लोगों ने रक्तदान भी किया।

वहीं किसान यूनियन शहीद भगत हरियाणा के प्रधान जय सिंह जलबेड़ा की जत्थेबंदी की गाड़ियों को पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग के आगे जाने से रोका गया। इस पर जत्थेबंदियों के सदस्यों ने पंजाब पुलिस मुर्दाबाद व भगवंत मान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पुलिस के साथ झड़प करते हुए जत्थेबंदियों द्वारा गाड़ी के काफिले को बैरिकेडिंग को गिराते हुए मोर्चे तक जबरदस्ती ले जाया गया।

इस पर पुलिस प्रशासन ने कहा कि हम किसानों की हिफाजत के लिए यहां खड़े हैं। मोर्चे पर बनी स्टेज तक काफी रश है और गाड़ियां ले जाना मना है। अगर पुलिस से ही जत्थेबंदिया लड़ेंगी तो हमारे यहां खड़े होने का कोई फायदा नहीं।

वहीं किसान जत्थेबंदी किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रधान जय सिंह जलबेड़ा ने कहा कि प्रशासन द्वारा जत्थेबंदियों को स्टेज तक जाने से रोका जा रहा है। इससे तो यही लगता है कि भगवंत मान सरकार द्वारा किसानों को मोर्चे पर जाने से रोकने की साजिश है। केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब की भगवंत मान सरकार में कोई फर्क नहीं है। दोनों ही एक ही थैली के चट्टबट्टे हैं। एक साल से शंभू बाॅर्डर पर यह मोर्चा लगा हुआ है और यही हमारा घर है। हमें अपने घर को जाने से रोकना पुलिस प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े करता है। पंजाब सरकार का भी मकसद यही लगता है कि मोर्चे को फेल किया जाए और इसीलिए किसान जत्थेबंदियों को मोर्चे पर प्रशासन द्वारा जाने से रोका जा रहा है। हम डरने वालों से नहीं हैं।

Share :
TagsChandigarh Punjab NewsFarmer Protesthindi newspunjab news
Previous Article

Punjab: बेटे को कनाडा भेजने के चक्कर ...

Next Article

New Income Tax Bill 2025: वित्त मंत्री ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aap Congress
    पंजाब

    Punjab में खरगे की सक्रियता के बीच AAP ने की महारैली की घोषणा, जानें क्या होगा उस दिन का माहौल

    February 6, 2024
    By hinditvnews
  • HRTC
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Bus Fare: किराए में 15% बढ़ोतरी, महंगा हुआ सफर

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • 22 02 2024 Pauri
    उत्तराखण्ड

    पौड़ी में आज निकलेगी जनाक्रोश रैली, व्यापार सभा ने समर्थन करते हुए बंद रखी दुकानें

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्डप्रयागराज

    महाकुंभ: त्रिवेणी संगम पर सीएम धामी ने मां को लगवाई डुबकी, हुए भावुक

    February 10, 2025
    By hinditvnews
  • Sunil
    उत्तराखण्ड

    सुनील शेट्टी ने लिया जंगल सफारी का आनंद, जिप्सी चालकों की मुराद पूरी

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • Dil
    Horoscopemanalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हृदय रोग से हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें

    December 31, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Jai
    ऊनाकिन्नौरमंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में अपने गढ़ों को मजबूत कर रहे कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज

  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मां-बाप के खाते से खरीदी चिट्टा, अभिभावक थाने तलब

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आपदा प्रभावितों को पीएम आवास योजना का पैसा, हाईकोर्ट ने रिकवरी पर रोक लगाई

Timeline

  • June 6, 2025

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

  • June 6, 2025

    मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

  • June 6, 2025

    Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा में भाग लिया

  • June 6, 2025

    Himachal Weather: जून में अधिक बारिश, मौसम साफ होने की संभावना

  • June 6, 2025

    हिमाचल: जीएसटी नंबर न लिखने पर कार्रवाई, जुर्माने की तैयारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chinab

    PM Modi: चिनाब ब्रिज अब नई पर्यटन स्थल, आतंकियों को कड़ा संदेश

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Weather

    मेरठ समेत वेस्ट यूपी में 40°C तापमान और हीट वेव का अलर्ट

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Dhami1

    Chamoli: थराली में शौर्य महोत्सव का शुभारंभ, सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा ...

    By hinditvnews
    June 6, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.