Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

  • Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

  • Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

  • VinFast India Signs Letters of Intent with First 50+ E-Motorcycle Dealers, Expanding Network To 15 States and 34 Cities

  • Tetra Pak Enables 73 Million Litres of Annual Groundwater Recharge Potential in Khed; Hands Over Rejuvenated Ponds to the Community

कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›शहरी निकाय चुनाव: अध्यक्ष चयन नियम में बदलाव पर हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजा

शहरी निकाय चुनाव: अध्यक्ष चयन नियम में बदलाव पर हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस भेजा

By hinditvnews
May 26, 2026
125
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

शहरी निकाय चुनाव: सात दिन में अध्यक्ष के चयन की अनिवार्यता खत्म करने का मामला पहुंचा कोर्ट, सरकार को नोटिस

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 26 May 2026

प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में जीत दर्ज करने वाले पार्षदों को सात दिन के भीतर शपथ नहीं दिलाए जाने और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चयन की अनिवार्यता खत्म करने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।

हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में जीत दर्ज करने वाले पार्षदों को सात दिन के भीतर शपथ नहीं दिलाए जाने और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चयन की अनिवार्यता खत्म करने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार सहित अन्य विभागों को नोटिस जारी किया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की अदालत ने समय पर शपथ नहीं दिलाने को लेकर राज्य सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मंडी जिले की सुंदरनगर नगर परिषद से निर्वाचित पार्षदों राकेश चंचल (वार्ड नंबर 1), विजय कुमार (वार्ड नंबर 11) और लकेश कुमार (वार्ड नंबर 7) ने समयावधि में शपथ नहीं होने पर हिमाचल हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में हिमाचल सरकार, राज्य चुनाव आयोग और शहरी विकास विभाग को पक्षकार बनाया गया है। मंगलवार को मामले की फिर सुनवाई तय हुई है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में पंचायतीराज एक्ट में संशोधन कर नगर निकाय, जिला परिषद और पंचायत समिति के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के चयन के लिए तय समय सीमा की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। अब उपायुक्त और एसडीएम अपनी सुविधा और परिस्थितियों के अनुसार कभी भी बैठक बुलाकर इन पदों के लिए चुनाव करवा सकते हैं। इससे पहले नियम यह था कि चुनाव परिणाम घोषित होने के सात दिन में नगर निकाय पार्षदों, जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों की पहली बैठक बुलाना अनिवार्य होता था। बैठक में सदस्यों को शपथ दिलाने के बाद दो-तिहाई कोरम पूरा होने पर चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव कराया जाता था। यदि पहली बैठक में सहमति नहीं बनती थी तो तीन दिन के भीतर दूसरी बैठक कर साधारण बहुमत से फैसला लिया जाता था। संशोधित प्रावधान में सात दिन के भीतर बैठक बुलाने की बाध्यता हटा दी गई थी। हालांकि कोरम और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य नियम यथावत रखे गए हैं।

हिमाचल में कत्था आधुनिक बॉयलर में बनेगा, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी

 प्रदेश हाईकोर्ट ने पारंपरिक कत्था भट्ठियों को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल आईबीआर बॉयलर प्रणाली में बदलने की मंजूरी देने वाले राज्य स्तरीय समिति के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने खैर की लकड़ी के इस्तेमाल पर लगी 7,500 कुंतल की सीमा को हटाने से भी इन्कार कर दिया है। अदालत ने उन कत्था निर्माताओं की याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जो अपने प्रतिस्पर्धियों को तकनीक अपग्रेड करने से रोकना चाहते थे और खैर की लकड़ी पर लगी इस्तेमाल की सीमा को हटाने की मांग कर रहे थे। याचिकाकर्ता पहले से ही आधुनिक बॉयलर तकनीक का उपयोग कर रहे है। उन्होंने कोर्ट से सरकार की ओर से खैर की लकड़ी के उपयोग पर लगाई गई 7,500 कुंतल की अधिकतम सीमा को हटाने की मांग की थी। दूसरी अन्य पारंपरिक भट्ठी मालिकों (प्रतिद्वंदी व्यापारियों) को उनकी भट्ठियों को आधुनिक आईबीआर बॉयलर में बदलने की अनुमति देने वाले एसएलसी के फैसले और सरकारी अधिसूचना को रद्द करने की मांग उठाई थी। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि यह प्रतिबंध उनके व्यापार करने के मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 19 (1) जी और समानता के अधिकार का उल्लंघन है।

अदालत ने याचिकाकर्ताओं के आचरण पर गंभीर रुख अपनाया

सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ताओं के आचरण पर गंभीर रुख अपनाया। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि याचिकाकर्ता खुद तो आधुनिक तकनीक का लाभ ले रहे हैं, लेकिन जब उनके प्रतिस्पर्धी (छोटे व्यापारी) अपनी मशीनों को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो वे इसका विरोध कर रहे हैं। याचिकाकर्ताओं का असली मकसद खैर की लकड़ी का असीमित उपयोग कर बाजार पर अपना एकाधिकार जमाना है। अदालत ने कहा कि व्यापार करने का अधिकार जितना याचिकाकर्ताओं को है, उतना ही उन निजी प्रतिवादियों (छोटे व्यापारियों) को भी है, जो अपनी पुरानी भट्ठियों को सुधारना चाहते हैं। अदालत ने राज्य सरकार के आंकड़ों और तर्कों से सहमति जताते हुए कहा कि पारंपरिक कत्था भट्ठियों में खैर की लकड़ी और वन संपदा की बर्बादी बहुत अधिक होती है। इसके विपरीत आईबीआर बॉयलर तकनीक से कम लकड़ी में अधिक कत्था निकलता है, प्रदूषण कम होता है और यह पर्यावरण के लिहाज से काफी सुरक्षित है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पारंपरिक भट्ठियों को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा रहा है। जो मालिक पुरानी व्यवस्था में रहना चाहते हैं, वे रह सकते हैं। लेकिन जो आधुनिक होना चाहते हैं, वे निर्धारित पंजीकरण और प्रोसेसिंग शुल्क जमा कर बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी याचिकाएं अनुकरणीय जुर्माने के साथ खारिज की जानी चाहिए, लेकिन अदालत ने एक उदार रुख अपनाते हुए याचिकाकर्ताओं पर कोई जुर्माना नहीं लगाया और याचिकाओं को सीधे तौर पर खारिज कर दिया।

संसाधनों के समान वितरण पर दिया जोर

संसाधनों के समान वितरण पर जोर देते हुए हाईकोर्ट ने बाल गंगाधर तिलक के स्वराज, महात्मा गांधी के स्वशासन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों का उल्लेख किया। कोर्ट ने कहा कि ये सभी दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति तक काम और अवसर पहुंचाने तथा संसाधनों के समान वितरण की वकालत करते हैं। टिकाऊ विकास का मतलब ही यही है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना सभी हितधारकों को समान अवसर मिलें।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newskangra newsNikay Chunav: Matter regarding failure to administer oath to newly elected councilors reaches High Courtshimla news
Previous Article

Fortis Hospital Mulund Inaugurates Adult Vaccination Clinic ...

Next Article

हिमाचल: दूध महंगा, नालागढ़ ट्रक यूनियन ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मिलावट-जमाखोरी पर कार्रवाई तेज, हर जिले में अभियान

    August 25, 2026
    By hinditvnews
  • rohit thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: करुणामूलक नौकरी में आय सीमा बढ़ेगी, अनाथों को प्राथमिकता

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: धामी सरकार ने आवास बनाने वालों के लिए छूट दी, जानें कैसे मिलेगा फायदा

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल के लिए तैयार रिज मैदान, इस बार हिस्सा लेगी हरियाणा की टुकड़ी; देखें क्‍या ...

    January 19, 2024
    By hinditvnews
  • Harak Singh Rawat
    उत्तराखण्ड

    कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक स‍िंह रावत के ठ‍िकानों पर ED की छापेमारी, तीन राज्‍यों में पहुंची टीम

    February 7, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    महेंद्रगढ़: शहीद स्मृति पार्क में युवक का शव फंदे पर लटका मिला

    March 24, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Accident
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सड़क हादसे 6% घटे, परिवहन विभाग ने दी जानकारी

  • hrtc news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, तीन घायल

  • Mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    दुष्कर्म के बाद महिला की गला घोंटकर की थी हत्या

Timeline

  • October 8, 2026

    ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

  • October 8, 2026

    Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

  • October 8, 2026

    Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

  • October 8, 2026

    VinFast India Signs Letters of Intent with First 50+ E-Motorcycle Dealers, Expanding Network To 15 States and 34 Cities

  • October 8, 2026

    Tetra Pak Enables 73 Million Litres of Annual Groundwater Recharge Potential in Khed; Hands Over Rejuvenated Ponds to the Community

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT Design, Technology and Experiences'

    ORGATEC India 2026 to Spotlight India's Workplace Transformation with 'WorkNXT – Design, Technology and Experiences'

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's Children from 'Surviving to Thriving'

    Udaan 2026: India's Largest Convening on Early Childhood Care and Education Strives to Move India's ...

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur Category for EY Entrepreneur Of The Year 2026 Malaysia

    Media OutReach Newswire Founder & CEO Jennifer Kok Named Top Nominee in the Woman Entrepreneur ...

    By hinditvnews
    October 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.