Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला-मटौर एनएच दस घंटे बाद बहाल

शिमला-मटौर एनएच दस घंटे बाद बहाल

By hinditvnews
September 24, 2024
90
0
24d4 2

शिमला-मटौर एनएच दस घंटे बाद बहाल

नेशनल हाई-वे अॅथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने करीब दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शिमला-मटौर एनएच को बहाल कर लिया है। सोमवार शाम को एनएच की सिंगल लाइन को राजधानी से जोडक़र यातायात को बहाल कर दिया है। एनएचएआई ने मार्ग को डबललेन करने के लिए एनएचएआई की मशीनरी मौके पर मौजूद है। हालांकि अंधेरा होने की वजह से राहत कार्य को रोका गया है। एनएचएआई के अधिकारी मंगलवार सुबह एक बार फिर मार्ग को बहाल करने में जुटेंगे और दोपहर बाद तक दोनों लेन के बहाल होने की संभावना है। शिमला-मटौर एनएच पर सोमवार सुबह कराड़ाघाट में भूस्खलन की वजह से मार्ग बाधित हो गया। इस मार्ग पर 400 मीट्रिक टन से ज्यादा मलबा गिरा है। इस मलबे को हटाने के लिए एनएचएआई ने सुबह ही मशीनें तैनात कर दी थी, लेकिन राहत कार्य के दौरान लगातार पत्थरों के गिरने का सिलसिला चलता रहा।

इस वजह से एनएचएआई को बीच-बीच में काम रोकना पड़ा। इसके अलावा मलबे को दूसरी जगह डंप करने के लिए पर्याप्त स्थान न मिल पाने की वजह से भी मार्ग बहाल करने में देरी हुई है। एनएचएआई ने कराड़ाघाट से मलबा उठाकर करीब दस किलोमीटर दूर दाड़लाघाट में डंप किया है। एनएच होने के बाद एनएचएआई ने तीन जेसीबी तैनात की थी, लेकिन बाद में यहां एक पोकलेन मशीन को भी मलबा हटाने में लगाया गया। एनएच से शिमला-मटौर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अर्की-पिपलुघाट-धुंधन मार्ग से भेजा जा गया और इससे इन क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। शिमला-मटौर एनएच चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना को राजधानी से जोड़ता है। एनएचएआई के तकनीकी प्रबंधक अमित प्रभात ने बताया कि मलबा हटाने के दौरान लगातार भूस्खलन हो रहा था। इससे कई बार काम को रोकना पड़ा। जल्द मार्ग को पूरी तरह से बहाल कर लिया जाएगा।

आज पूरी तरह से खुल जाएगा नेशनल हाई-वे

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी कर्नल अजय सिंह ने बताया कि शिमला-मटौर एनएच को तरफा खोल दिया है। भारी मात्रा में सोमवार सुबह मार्ग पर भूस्खलन हुआ था। इससे यातायात में बाधा उत्पन्न हुई। एनएचएआई ने सूचना मिलते ही जेसीबी और पोकलेन मशीन तैनात कर दी थी। मलबा कराड़ाघाट से उठाकर कंडाघाट में डंप किया है। इस वजह से एनएच को बहाल करने में देरी हुई है। एनएचएआई की मशीनें मौके पर ही हैं और मंगलवार सुबह उन्हें फिर काम में लगाया जाएगा। दोपहर तक दोनों तरफ का मार्ग बहाल कर लिया जाएगा।

Share :
Tagshimachal newshp newsshimla news
Previous Article

Cyber Crime : एटीएम से पैसे निकालते ...

Next Article

पुलिस अफसरों पर प्रताडऩा के आरोप

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: 30 नेताओं के आपराधिक मामले खत्म करने हाईकोर्ट पहुंची हिमाचल सरकार, जानें किसके खिलाफ कितने केस

    September 17, 2023
    By hinditvnews
  • Images (12)
    election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अयोग्य घोषित विधायकों के क्षेत्रों की प्राथमिकता योजनाओं पर गहराया संकट

    March 22, 2024
    By hinditvnews
  • hamirpur
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur (Himachal) News: मरीजाें के भोजन पर वरिष्ठ नागरिक सभा खर्च करेगी 60 लाख

    February 19, 2024
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकारी संपत्तियों पर इश्तिहार लगाने वालों की खैर नहीं, एक्शन मोड में डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री; विभागों को दिए ...

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: 12 साल बाद थाने की फाइल संदूक में मिली

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Tattapani
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Makar Sankranti 2025: तत्तापानी में हजारों श्रद्धालुओं ने की आस्था की डुबकी

    January 14, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    पंजाबशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: व्हाट्सएप पर चिट्टा माफिया का नेटवर्क, सरगना गिरफ्तारी के बाद खुलासा

  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: निर्दलियों पर संविधान के अनुसार लेंगे फैसला

  • Kangra News
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: पठानकोट से जागिंद्रनगर तक अप्रैल में चलेगी ट्रेन

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.