Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला विंटर कार्निवल: तीसरी शाम में युवाओं ने जमकर किया डांस

शिमला विंटर कार्निवल: तीसरी शाम में युवाओं ने जमकर किया डांस

By hinditvnews
December 27, 2025
42
0
Carnival

शिमला विंटर कार्निवल 2025: तीसरी सांस्कृतिक संध्या में तेरी पतली कमर पर मटका भारी फूट जाएगा…पर झूमे युवा

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 27 Dec 2025

विंटर कार्निवल शिमला की तीसरी संध्या को हरियाणवी स्टार विवेक राघव और पहाड़ी गायक राजेश त्यागी ने खूब रंग जमाया।

रिज मैदान पर विंटर कार्निवल की तीसरी संध्या को कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर यादगार बना दिया। इस संध्या में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हरियाणवी स्टार विवेक राघव ने तेरी पतली कमर पर मटका भारी फूट जाएगा… गाना गाकर दर्शकों को खूब नचाया। विवेक हरियाणा में 500 से अधिक हिट गाने दे चुके हैं और सपना चौधरी के साथ काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने और यार तेरा चेतक पर… जैसे सुपरहिट गाने गाए। इनके गानों पर शिमला घूमने आए पंजाबी और हरियाणा के पर्यटक जमकर झूमे।

रात करीब 8:20 बजे मंत्री हर्षवर्धन चौहान जैसे ही मंच पर पहुंचे महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गायक राजेश त्यागी के गीतों पर मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। राजेश त्यागी ने बस गए दिलों रे मेरे प्यारिये गीत गाया। हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित गायिका पूनम भारद्वाज ने मंच संभालते पर आते ही ऐसी दीवानगी देखी नहीं… हरी ककड़ी…जैसे गीत गाकर तालियां बटोरीं।

वहीं नाटी क्वीन के नाम से मशहूर सावी शर्मा ने अपनी दमदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। रात करीब 9:30 बजे दिलीप सिरमौरी ने मंच पर दस्तक दी। उन्होंने तेरी शंगरी… सहित कई लोकप्रिय पहाड़ी नाटियां गाईं। इससे पहले विनोद रांटा, रिंकू राजपूत ने प्रस्तुति दी। सोनू भारद्वाज, राकेश शर्मा, राम किशन शर्मा, पंकज ठाकुर ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पर्यटकों का हिमाचल में स्वागत किया और उन्हें स्वच्छता बनाए रखने को लेकर संदेश भी दिया। विंटर कार्निवल देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।

इस दौरान युवाओं ने पहाड़ी नाटियों पर जमकर डांस किया। विंटर कार्निवल एक जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, आयुक्त भूपेंद्र अत्री, संयुक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा पार्षद किरन शर्मा, अंकुश वर्मा, शीनम कटारिया, सीएचओ डॉ. अंजलि चौहान मौजूद रहे।

लालपानी स्कूल के छात्र आज देंगे प्रस्तुति
विंटर कार्निवल की चौथी सांस्कृतिक संध्या में लालपानी स्कूल के छात्र नाटी पर प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा शिवांगी मुलटा, पंजाबी सिंगर करण गिल और ललित, किंगपाल सिंह सुकेती, जयप्रकाश तथा रमना भारती प्रस्तुतियां देंगे। जितेंद्र चौहान, शालू धीमान, हेमंत शर्मा और पॉप स्टार इंद्रजीत सिंह और राजीव राजा भी कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके अलावा दिन में भी कई कार्यक्रम होंगे।
वायस ऑफ शिमला में 12 का हुआ चयन 
विंटर कार्निवल के मंच पर शुक्रवार को वायस ऑफ शिमला सीजन 3 गायन प्रतियोगिता के फोक राउंड में टॉप 12 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस दौरान मंच पर टॉप 15 प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुतियां दीं। इसमें प्रदीवन कालटा, मनवीर सिंह, पूनम पंडित, आकाश दामसेठ, प्रथम घई, श्याम ठाकुर, नवीन, साहिल वर्मा, शुबाश प्रिंस, अंजलि भाटिया, सौरव अत्री और राहुल सारंग शामिल हैं। शनिवार को रेट्रो बॉलीवुड राउंड होगा। यह प्रतियोगिता नगर निगम शिमला और महादेव स्टूडियो के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। इसमें हेमंत ऑरकेस्ट्रा की टीम ने संगीत दिया। महादेव स्टूडियो के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि विंटर कार्निवल में तीन साल से वॉयस ऑफ शिमला की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsnews of winter carnival in shimlashimla news
Previous Article

एम्स बिलासपुर में दिल की धमनियों का ...

Next Article

विश्व धरोहर रेल लाइन पर पैनोरमिक विस्ताडोम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pritam Singh And Karan Mahara
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand News: प्रीतम और माहरा की मुलाकात से सियासी हलचल तेज, क्या लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा इसका असर?

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: लाहौल में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में गिरेगा तापमान

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नए साल के जश्न को तैयार हिमाचल, कसौली-चायल-डलहौजी पैक; होटलों में खास इंतजाम

    December 30, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा: सीएम सुक्खू ने कहा- 40 साल पुराना बिजली प्रोजेक्ट टेकओवर करेगी सरकार

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Golden
    पंजाब

    Amritsar: श्री हरमंदिर साहिब में घने कोहरे में माथा टेकने पहुंचे लोग

    January 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Mukesh Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रदेश में खुलेंगे पांच निजी ऑटोमेटिक फिटनेस टेस्टिंग सेंटर, पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन

  • Vikram
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा

  • Cm Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    केंद्र ने ऋण लेने पर लगाईं पाबंदियां

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.