Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre at Ulhasnagar

  • Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening Robots

  • RVCE and Axtroid Partner to Bring Advanced Manufacturing and Extended Reality Skills to Future Engineers

  • MaitriBodh Parivaar Celebrates a Unique International Day of Yoga Blending Maitri, Sanskriti, and Holistic Well-being

  • Building India's Future Workforce: Galgotias University Celebrates 5,500+ Placements

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला: सीएम सुक्खू ने होम-स्टे पोर्टल किया लॉन्च, फायर एनओसी से नहीं रुकेगा होटल नवीनीकरण

शिमला: सीएम सुक्खू ने होम-स्टे पोर्टल किया लॉन्च, फायर एनओसी से नहीं रुकेगा होटल नवीनीकरण

By hinditvnews
February 2, 2026
263
0
Cm

Shimla: सुक्खू ने किया होम स्टे पोर्टल का शुभारंभ, बोले- फायर एनओसी के नाम पर नहीं रुकेगा होटल का नवीनीकरण

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी,  शिमला।  Published by: Megha Jain Updated Mon, 02 Feb 2026

पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को अत्यन्त सरल एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार होम स्टे संचालकों और होटल मालिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां होम स्टे पोर्टल http://homestay.hp.gov.in का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से अब घर बैठे ही होम स्टे का पंजीकरण किया जा सकेगा। पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया को अत्यन्त सरल एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार होम स्टे संचालकों और होटल मालिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उनके व्यवसाय पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि आपत्ति के नाम पर होटल कारोबारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

अतिथ्य उद्योग को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के कारण होम स्टे के पंजीकरण के रिन्यूअल को रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को ऐसे होटलों को प्रोविजनल पंजीकरण प्रदान करने को कहा, ताकि उनका व्यवसाय सुचारू रूप से संचालित होता रहे। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत पर्यटन से स्वरोजगार अर्जित करने के लिए होम स्टे योजना आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि होम स्टे योजना का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना तथा पर्यटकों को अनछुए पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राजस्व में भी पर्यटन क्षेत्र का अधिक योगदान है।

इसलिए वर्तमान सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ा कर इसमें शहरी क्षेत्रों को भी शामिल किया है ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत अधिकतम छह कमरे की सुविधा का होम स्टे पंजीकृत किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होम स्टे संचालन से पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं मिलने के साथ मकान मालिकों को घर पर ही अच्छी कमाई प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यंजनों को पर्यटकों को परोसने से होम स्टे मालिकों की कमाई और भी बढ़ेगी क्योंकि पर्यटक स्थानीय व्यंजनों को काफी पंसद करते हैं तथा उन्हें घर जैसा अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि गांव में बने पुरातन शैली के घर पर्यटकों खासकर विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने होम स्टे योजना के तहत ब्याज अनुदान योजना शुरू की है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आय के साधन भी बढ़ा सकें। इस योजना में होम स्टे संचालन के लिए शहरी, ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्र में ब्याज अनुदान राशि क्रमशः 3, 4 व 5 प्रतिशत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह ब्याज अनुदान, टर्म लोन पर पर्यटन इकाई बनाने या विस्तार करने या अपग्रेड करने के लिए प्रदान किया जाता है। बैठक में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएसबाली वर्चुअल माध्यम से जबकि मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, प्रधान सचिव देवेश कुमार तथा निदेशक पर्यटन विभाग विवेक भाटिया शिमला में उपस्थित थे।

 

 

Share :
TagsCM sukhvinder Sukhu launched the homestay portalhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: फर्जी दस्तावेजों पर केसीसी ऋण घोटाले ...

Next Article

हिमाचल: 2030 तक वन क्षेत्र 31% करने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nayab
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    लाडो लक्ष्मी योजना शुरू: CM सैनी पंचकूला में, छह चरणों में आवेदन

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

    November 4, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: तृतीय श्रेणी कर्मियों को दैनिक वेतन सेवा के आधार पर पेंशन का लाभ

    April 11, 2026
    By hinditvnews
  • Tax
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Vote
    ऊनाकांगड़ाकुल्लूबिलासपुरशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पंचायत चुनाव LIVE: मतदान जारी, करसोग में BDC चुनाव स्थगित

    May 26, 2026
    By hinditvnews
  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: शिमला पहुंची CBI, जांच रिकॉर्ड लेगी कब्जे में

    May 29, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Accident
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी: लेहगला में कार दुर्घटना, चालक घायल

  • 1500rs
    हिमाचल प्रदेश

    HP 1500 Rupees Scheme : पंद्रह सौ रुपये के फार्म जमा करने के लिए लगी लाइनें, इतनी महिलाओं को मिली पहली किस्त

  • Accident
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: संगड़ाह में दो युवकों की ढांक में गिरने से मौत, 24 घंटे में हादसे

Timeline

  • June 22, 2026

    Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre at Ulhasnagar

  • June 22, 2026

    Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening Robots

  • June 22, 2026

    RVCE and Axtroid Partner to Bring Advanced Manufacturing and Extended Reality Skills to Future Engineers

  • June 22, 2026

    MaitriBodh Parivaar Celebrates a Unique International Day of Yoga Blending Maitri, Sanskriti, and Holistic Well-being

  • June 22, 2026

    Building India's Future Workforce: Galgotias University Celebrates 5,500+ Placements

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai With The Launch Of Fortis Medical Centre At Ulhasnagar

    Fortis Hospital Mulund Strengthens Footprint Across Central Mumbai with the Launch of Fortis Medical Centre ...

    By hinditvnews
    June 22, 2026
  • Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate For Its Medigo Range Of Ai Powered Healthcare Screening Robots

    Kody Technolab Secures Exclusive Worldwide Manufacturing Mandate for its Medigo Range of AI-Powered Healthcare Screening ...

    By hinditvnews
    June 22, 2026
  • Rvce And Axtroid Partner To Bring Advanced Manufacturing And Extended Reality Skills To Future Engineers

    RVCE and Axtroid Partner to Bring Advanced Manufacturing and Extended Reality Skills to Future Engineers

    By hinditvnews
    June 22, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.