Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • Crompton Enters House Wires

  • Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Budget: कांग्रेस के बागी विधायकों को व्हिप जारी, पार्टी की नीति के खिलाफ जाने पर होंगे निष्कासित

Himachal Budget: कांग्रेस के बागी विधायकों को व्हिप जारी, पार्टी की नीति के खिलाफ जाने पर होंगे निष्कासित

By hinditvnews
February 28, 2024
294
0
Cm Sukhu

पार्टी के मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान की ओर से व्हिप जारी हुआ है। व्हिप के अनुसार बागी सदस्य अपनी व्यक्तिगत विचारधारा या दबाव के बजाय विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के अनुसार मतदान करें, जिससे बजट बहुमत से पारित हो।

राज्यसभा के चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार को झटका लगा है। कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग से भाजपा के हर्ष महाजन राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। राज्यसभा चुनाव नतीजे के बाद बजट पारित करते वक्त सुक्खू सरकार संकट में पड़ सकती है। इससे बचने के लिए कांग्रेस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने छह बागी विधायकों को पार्टी की ओर से व्हिप जारी किया है। व्हिप के अनुसार बागी सदस्य अपनी व्यक्तिगत विचारधारा या दबाव के बजाय विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के अनुसार मतदान करें, जिससे बजट बहुमत से पारित हो। पार्टी की नीति के विरुद्ध मतदान करने पर उन्हें प्रभावी रूप से निष्कासित किया जा सकता है। पार्टी के मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान की ओर से व्हिप जारी हुआ है।

बजट पारित करने के लिए कांग्रेस को साबित करना होगा बहुमत
अगर बजट बहुमत से पारित नहीं होता है तो सुक्खू सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राज्य में बजट सत्र चल रहा है। विधानसभा में वीरवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पारित किया जाना है। बजट पारित करते समय विपक्ष सदन में डिविजन मांग सकता है। ऐसे में मतदान होता है तो उसमें भी सरकार के पक्ष में वोट नहीं पड़े तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वित्त विधेयक के गिर जाने पर सरकार संकट में पड़ सकती है। हालांकि, ऐसी संभावना से मुख्यमंत्री ने इन्कार किया है। सदन के नेता को विधानसभा में बजट पारित करने के लिए बहुमत साबित करना होगा। कांग्रेस और भाजपा ने राज्यसभा के लिए 34-34 विधायकों का समर्थन जुटाकर टाई किया है।

यही समर्थन बना रहा तो बजट पारित करने में आएगी मुश्किल
अगर यही समर्थन बना रहा तो इससे बजट पारित करने में मुश्किल आएगी। विधानसभा अध्यक्ष का भी राज्यसभा के लिए वोट पड़ा है, मगर यह मत बजट पारित करते समय उसी स्थिति में डाला जा सकता है, जब दोनों ओर से टाई हो। कांग्रेस पार्टी के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की है। यह विधायक पुलिस की सुरक्षा में पंचकूला में हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 14 जनवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 58 हजार 444 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें प्रदेश की अर्थव्यवस्था की अनुमानित वृद्धि दर 7.1 फीसदी दर्शाई गई, जबकि प्रति व्यक्ति 2 लाख 34 हजार, 199 रुपये अनुमानित हैं। वहीं, राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 2 लाख 7 हजार 430 करोड़ रुपये अनुमानित है।

पर्ची सिस्टम से भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को किया गया विजयी घोषित
हिमाचल में कुल 68 विधायकों में से कांग्रेस को 34 और भाजपा को भी 34 विधायकों ने वोट डाला। शाम 5:00 बजे शुरू हुई मतगणना में 34-34 वोट होने के बाद यह नतीजा देर शाम तक अटका रहा। करीब 7:45 बजे पर्ची सिस्टम से भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को विजयी घोषित किया गया। कांग्रेस के प्रत्याशी केंद्रीय नेता अभिषेक मनु सिंघवी यह चुनाव हार गए। गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की यह एक सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बतौर राज्यसभा सांसद कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हुई थी।
Share :
Tagshindi newsshimla
Previous Article

Bareilly News: नाथ कॉरिडोर मार्ग पर खुले ...

Next Article

Himachal News: राज्यसभा चुनाव नतीजे के बाद ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Tender
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

    November 4, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: पुराने OBC प्रमाणपत्र पर उम्मीदवारी रद्द करना गलत

    May 30, 2026
    By hinditvnews
  • Charging
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC: दिल्ली रूट पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में शुरू किया ‘गांव चलो अभियान’, कहा- यहां की सभी सीटें जीतकर पीएम ...

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पंचायतें लगाएंगी स्वच्छता शुल्क, खुले में कूड़ा पर 500 रुपये का जुर्माना

    May 8, 2025
    By hinditvnews
  • Ranthambore
    JaipurRajasthan

    रणथंभौर सफारी में नियम उल्लंघन, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन पहुंचने पर जवाब तलब

    April 30, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Result
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: HPBOSE 12वीं रिजल्ट जारी, 92.02% पास

  • Flight
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुरेश कश्‍यप ने Shimla To Amritsar फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी

  • 13 02 2024 Bilaspur
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Student Suicide Case: छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा था- पूरे क्रिया-कर्म से हो अंतिम संस्कार

Timeline

  • June 12, 2026

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • June 12, 2026

    Crompton Enters House Wires

  • June 12, 2026

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • June 12, 2026

    Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • June 12, 2026

    EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pmi Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap In South Asia To Nearly Double By 2035

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Crompton Enters House Wires

    Crompton Enters House Wires

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Solinas Featured In Harvard Business School Publication For Transforming Water And Sanitation Across Cities And Industries

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and ...

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.