Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

  • करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

  • हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

  • हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

  • हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला, सोलन, सिरमौर के उपायुक्तों की केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत

शिमला, सोलन, सिरमौर के उपायुक्तों की केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत

By hinditvnews
March 27, 2024
339
0
Ayog

Lok Sabha Election: शिमला, सोलन, सिरमौर के उपायुक्तों की केंद्रीय चुनाव आयोग से शिकायत

भाजपा के महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिमला और सोलन जिलों से संबंध रखने वाले अधिकारियों को तुरंत स्थानांतरित करने की मांग उठाई है।

भारतीय जनता पार्टी ने शिमला, सोलन और सिरमौर के उपायुक्तों की चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी के महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिमला और सोलन जिलों से संबंध रखने वाले अधिकारियों को तुरंत स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। शिकायत की गई है कि शिमला संसदीय क्षेत्र में जिन अधिकारियों पर चुनाव आयोजित करने का जिम्मा है, शिमला और सोलन उनके गृह जिले हैं। कुछ अधिकारियों को तैनाती के तीन साल भी हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक शिमला अर्की जिला साेलन से संबंध रखते हैं। उपायुक्त शिमला शोघी जिला शिमला से संबंध रखते हैं। उपायुक्त सोलन शिमला जिला से संबंध रखते हैं और उपायुक्त सिरमौर शिमला जिले से हैं। चुनाव आयोग को दी  शिकायत में लिखा गया है कि लोकसभा चुनावों के साथ हिमाचल विधानसभा के लिए उपचुनावों की भी अधिसूचना जारी हो चुकी है, इसलिए प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इन सभी अधिकारियों को तुरंत स्थानांतरित किया जाए।

नकदी और शराब पर कड़ी नजर सीसीटीवी से लैस हुईं चेक पोस्ट
लोकसभा चुनाव 2024 पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन विभाग ने कमर कस ली है। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। राज्यों के सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्ट सीसीटीवी कैमरों से लैस किए गए हैं ताकि बेहतर तरीके से निगरानी की जा सके। सुरक्षाबलों की तैनाती कर सीमाओं की निगरानी की जा रही है।
चेक पोस्ट 24 घंटे सातों दिन काम करेंगी। सुरक्षा में लगे जवानों को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध शराब और अधिक मात्रा में नकदी ले जाने वालों पर कड़ी नजर रखें। चेक पोस्ट से गुजरने वाले हर वाहन की गहन जांच की जाए। किसी वाहन से अवैध शराब या अधिक मात्रा में नकदी मिलती है तो तुरंत जिले के एसपी को सूचना दी जाए ताकि बिना समय गंवाए कार्रवाई हो सके। लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश को केंद्रीय बल मिलने के बाद चेक पोस्ट पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी तैनाती की जाएगी। पंजाब, हरियाणा से अवैध शराब की खेप प्रदेश में न पहुंचे इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने और सीमावर्ती राज्यों की पुलिस से भी सहयोग लेने के निर्देश दिए गए हैं।

सुजानपुर से कुलदीप पठानिया ने जताई टिकट की दावेदारी
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी जताई है। मंगलवार को शिमला में उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात भी की। वह बमसन से वर्ष 1993 में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने दो बार प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ चुनाव भी लड़ा है। वह प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे हैं। 2017 में कुलदीप पठानिया ने हमीरपुर से कांग्रेस टिकट पर भी चुनाव लड़ा था। वह सुजानपुर विस क्षेत्र के बोहनी गांव के रहने वाले हैं। पठानिया को सुक्खू के करीबियों में गिना जाता है। पठानिया ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी आदेश देगा, उसका पालन किया जाएगा। उधर, मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व उद्योग मंत्री कुलदीप कुमार ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। कुलदीप कुमार गगरेट और चिंतपूर्णी से चुनाव लड़ते रहे हैं। पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने भी मुख्यमंत्री से ओकओवर में मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार दोनों में मंडी सीट पर मंत्रणा हुई है। आश्रय को भी कांग्रेस प्रत्याशी के विकल्प के तौर पर देख रही है। अभी बात चल रही है।
Share :
Tagsnews of himachalnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of kuldeep pathanianews of mlok sabha election 2024 himachalnews of shimla
Previous Article

Himachal News: कंगना रणौत पर सुप्रिया की ...

Next Article

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे पीएम मोदी…शाह-योगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Satpal
    Lok Sabha Election 2024ऊनाशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सतपाल रायजादा को मैदान में उतार कांग्रेस ने क्षेत्रीय जातीय समीकरण साधे

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Chamba
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chamba News: बालू पुल से रावी नदी में कूदा व्यक्ति

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Raja
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरलाहौल & स्पीतिविधानसभा चुनाव 2023शिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने इस्तीफे की खबरों को बताया अफवाह

    February 28, 2024
    By hinditvnews
  • Sexena
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: प्रदेश में प्लास्टिक कचरे से 200 किमी सड़कें बनाएगा लोक निर्माण विभाग

    May 25, 2024
    By hinditvnews
  • Vp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में डटे विक्रमादित्य सिंह, प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल के साथ की मुलाकात

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    ऊनाकांगड़ाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: हिमाचल में सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

    April 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Aag
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जंगलों की आग रोकने में सहयोग करेंगे पंचायत प्रतिनिधि

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नए साल 2026 का स्वागत: पहाड़ों की रानी में आतिशबाजी और जश्न

  • manimahesh yatra 2023
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मणिमहेश यात्रा: बदलेगा रूट, प्रशासन ने बनाया प्लान-बी

Timeline

  • October 28, 2026

    उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

  • October 28, 2026

    करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

  • October 28, 2026

    हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

  • October 28, 2026

    हिमाचल: वन मित्र बनेंगे सहायक वन रक्षक, 50% पद आरक्षित

  • October 28, 2026

    हिमाचल: 29 अक्तूबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dhami

    उत्तराखंड: विधानसभा में हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Karwa

    करवा चौथ 2026: हिमाचल में चंद्रोदय और पूजा का शुभ मुहूर्त जानें

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • cm sukhu

    हिमाचल: करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज भी बंद

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.