Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

  • शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

  • Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›सिस्टम की सुस्त चाल, चार साल के इंतजार के बाद अब भी शुरू नहीं हुआ कैंसर अस्पताल

सिस्टम की सुस्त चाल, चार साल के इंतजार के बाद अब भी शुरू नहीं हुआ कैंसर अस्पताल

By hinditvnews
February 29, 2024
347
0
Pushkar Singh Dhami

दून में पहले राजकीय कैंसर चिकित्सालय का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है। हर्रावाला में अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस 300 बेड के अस्पताल का शिलान्यास चार साल पहले हुआ था। ऐसे में मरीजों को कैंसर का इलाज निजी अस्पताल में करवाना पड़ रहा है। हर्रावाला में जीवन ज्योति कैंसर अस्पताल ट्रस्ट की ओर से अस्पताल बनाने के लिए उपहार स्वरूप जमीन भी मुहैया कराई गई।देहरादून। दून में पहले राजकीय कैंसर चिकित्सालय का इंतजार लंबा खिंचता जा रहा है। हर्रावाला में अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस 300 बेड के अस्पताल का शिलान्यास चार साल पहले हुआ था, लेकिन अब तक अस्पताल शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में मरीजों को कैंसर का इलाज निजी अस्पताल में करवाना पड़ रहा है।

दरअसल, साल 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस 300 बेड के कैंसर अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत यह अस्पताल पहले शहर में ही बनाया जाना था, लेकिन जमीन के अभाव में अस्पताल को हर्रावाला में बनाने का निर्णय लिया गया।

हर्रावाला में जीवन ज्योति कैंसर अस्पताल ट्रस्ट की ओर से अस्पताल बनाने के लिए उपहार स्वरूप जमीन भी मुहैया कराई गई। कैंसर अस्पताल के निर्माण का डीपीआर तैयार करने के साथ ही 106.84 करोड़ रुपये के बजट का प्रविधान किया गया, जिसमें से 97 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और बाकी बजट राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाना था।

निर्माण एजेंसी को मई 2022 तक अस्पताल का निर्माण पूरा करना था, पर निर्माण एजेंसी ने निर्माण कार्यों के लिए एक साल का समय और मांगा। डेडलाइन बढ़ती गई और स्थिति यह है कि अस्पताल का निर्माण चार साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। यह अलग बात है कि पिछले कुछ वक्त से शासन स्तर पर कुछ तेजी दिखी है। मुख्य सचिव स्वयं इस विषय को लेकर गंभीर दिख रही हैं। दावा यह है कि अस्पताल का संचालन इसी साल शुरू कर दिया जाएगा।

पीपीपी मोड पर होगा संचालन, 25 प्रतिशत बेड आयुष्मान के तहत आरक्षित

कैंसर अस्पताल का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। साथ ही इसमें 25 प्रतिशत बेड आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए आरक्षित किए जाएंगे। बीते सप्ताह मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा। मुख्य सचिव ने कैंसर अस्पताल एक साल के भीतर शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं।

दून अस्पताल में है कैंसर विभाग, लेकिन सुविधाएं नहीं

बता दें, जिले में सरकारी अस्पतालों में कैंसर के इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पताल जाना पड़ता है। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में कैंसर विभाग तो शुरू कर दिया गया है, लेकिन यहां पर रेडियोथेरेपी की सुविधा नहीं है। कारण यह कि रेडियोथेरेपी यूनिट शुरू करने के लिए अस्पताल में जगह ही नहीं है। अस्पताल प्रशासन पिछले काफी वक्त से जमीन की तलाश कर रहा है, पर यह तलाश अब तक पूरी नहीं हुई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि कैंसर के उपचार की यहां आधी-अधूरी व्यवस्था है।

अस्पताल का निर्माण 95 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इसका संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। जिसके लिए जरूरी औपचारिकताएं की जा रही हैं। इसी साल अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Share :
Tagsdehradunhindi news
Previous Article

Uttarakhand News: कोरोना जांच घोटाले में हरिद्वार ...

Next Article

Lawrence Bishnoi Interviews Case: जेल अधिकारियों से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • News
    राष्ट्रीय

    Lasya Nanditha Died: BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में गई जान, डिवाइडर से टकराई थी कार

    February 23, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla, India Sep 09 2019 Kalka–Shimla railway in Shimla, Himachal Pradesh, India. It is part of UNESCO World Heritage Site Mountain Railways of India.
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला ट्रैक पर 28 किमी रफ्तार से दौड़ेगा पैनोरमिक कोच

    December 29, 2025
    By hinditvnews
  • Bjp
    हरियाणा

    हरियाणा: 9 निगमों में BJP, मानेसर में निर्दलीय की जीत, कांग्रेस पिछड़ी

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: आईजीएमसी में पेट स्कैन के लिए 20 करोड़

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • 19 09 2024 Chandigarh Accident 23800012
    CHANDIGHARपंजाब

    Chandigarh Accident: कार-बाइक की भीषण टक्कर में 5 साल के मासूम की मौत,

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Film
    NetflixOTTफ़िल्म

    Emergency: 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी कंगना की ‘इमरजेंसी’

    September 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र 2024: 16 दिसंबर को तपोवन का दौरा करेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

  • health
    healthस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में नहीं खुलेंगे नए निजी नर्सिंग संस्थान, स्वास्थ्य विभाग ने आवेदन लेने से किया इंकार

  • Murder
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति पर पड़ोसी का तेजधार हथियार से हमला, मौत

Timeline

  • September 14, 2026

    Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

  • September 14, 2026

    शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

  • September 14, 2026

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • September 14, 2026

    डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Saria

    Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Tara

    शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Cmsukhu Ll

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.