Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›सीएम सुक्खू बोले- गोबिंद सागर झील से पानी लेने के लिए अब एनओसी की जरूरत नहीं

सीएम सुक्खू बोले- गोबिंद सागर झील से पानी लेने के लिए अब एनओसी की जरूरत नहीं

By hinditvnews
May 20, 2024
163
0
Cm Himachal

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- गोबिंद सागर झील से पानी लेने के लिए अब एनओसी की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि झील का पानी हमारा है और हमारे ही लोग पानी की सुविधा से वंचित रहें, यह स्वीकार नहीं था।

कभी गोबिंद सागर झील से पानी की एक बूंद उठाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती थी। पेयजल, सिंचाई योजनाएं लगाने की बात तो दूर की थी। लेकिन बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं ने इस मसले को उठाया। अब इस समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है। अब इसके लिए बीबीएमबी की एनओसी लेने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर के जकातखाना में आयोजित जनसभा में यह बात कही। सीएम ने कहा कि झील का पानी हमारा है और हमारे ही लोग पानी की सुविधा से वंचित रहें, यह स्वीकार नहीं था। हमें अपने ही पानी के लिए कोई भी पेयजल या सिंचाई योजना बनाने के लिए बीबीएमबी की एनओसी लेनी पड़ती थी। अब बिलासपुर के लोगों के लिए बीबीएमबी से बिना अनुमति के ही पेयजल और सिंचाई योजनाएं बनेंगी। बताते चलें कि इससे पहले भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की ओर से इस तरह की अनुमति के लिए लंबी प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। कभी-कभार इक्का-दुक्का योजनाओं बोर्ड की अनुमति मिल पाती थी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही केंद्र सरकार ने सीमेंट उद्योग विवाद शुरू करवा दिया। एसीसी के साथ ही अन्य सीमेंट उद्योगों के ट्रक ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए। सीमेंट उद्योगों ने ऑपरेटरों का किराया कम करने को लेकर दबाव बनाया। लेकिन कांग्रेस सरकार ने ऑपरेटरों के हितों की अनदेखी सहन नहीं की। ऑपरेटरों के हितों से समझौता नहीं किया।

सीएम बोले-कांग्रेस का सम्मान अच्छा  न लगा, भाजपा की अटैची पसंद आई
नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर का नाम सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केएल बिके रखा। कहा कि केएल बिके को कांग्रेस का सम्मान पसंद नहीं आया और जनता की भावना को दरकिनार करके भाजपा की अटैची पंसद आई। वह नालागढ़ के पंजेहरा में कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के समर्थन में जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है, जब आजाद प्रत्याशी त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्हें यह समझ में नहीं आया कि आजाद विधायक को ऐसा करने की नौबत क्यों आई। आजाद विधायक सत्ता पक्ष व विपक्ष को अपना समर्थन देकर क्षेत्र का विकास कराता है। सीएम ने कहा कि जुबान से फिसलने वाला यह पहला विधायक उन्होंने देखा। सीएम ने पूर्व सीएम के बारे में कहा कि उनका गणित काफी कमजोर है। वह सत्ता का सपना देख रहे हैं, जो कभी पूरा होने वाला नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरदीप बावा, कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने भी संबोधित किया।

 

मेडिकल कॉलेज के निर्माण का झूठा श्रेय ले रहे सीएम : अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा के कार्यों का श्रेय लेने की पुरानी आदत है। 16 महीने बीत गए पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।   केंद्र की भाजपा सरकार ने साल 2015 में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की अधिसूचना जारी कर दी थी लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दो साल तक इस प्रोजेक्ट को अटकाए रखा। 2018 में प्रदेश भाजपा सरकार ने इसके लिए जमीन आवंटित करवाई। मुख्यमंत्री सुक्खू इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। वर्ष 2018 में प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद जमीन अलॉट करके और 300 करोड़ की धन राशि स्वीकृत करके कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। लेकिन, चुनाव के समय में झूठा श्रेय लेने की कोशिश सीएम सुक्खू और कांग्रेस की ओर से की जा रही है। केंद्र में मोदी सरकार ने जनहित में अनेकों योजनाओं को लागू करके देश के करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाकर साबित कर दिया है कि पहली जून को लोकतंत्र के महापर्व में जनता के वोट की असली हकदार कौन सी पार्टी है।  अनुराग ठाकुर ने रविवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की देहरा और नादौन विधानसभा क्षेत्र में 12 से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित किया। ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल की माताएं-बहनें 1500 रुपये का इंतजार कर रही हैं। कांग्रेस ने न दो रुपये प्रति किलो गोबर खरीदा, न 100 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम दिए। उन्होंने 300 यूनिट बिजली भी फ्री नहीं की और युवाओं को 5 लाख नौकरियां भी नहीं दीं। यही कारण है कि इनके छह विधायक इन्हें 15 महीने के अंदर ही छोड़ कर चले गए।
Share :
Tagsnews of cm sukkhu himachalnews of govind sagar zheelnews of himachal pradeshnews of shimla
Previous Article

Solan News: अनियंत्रित होकर सड़क से एक ...

Next Article

Himachal Election: बदले समीकरणों पर काम कर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bilaspur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    नियमों को ताक पर रख पायलट ने स्कूटी सहित भरी उड़ान

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    तेंलगाना सीएम के शपथ समारोह में शामिल होंगे सीएम सुक्खू

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • Asray
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election: मंडी में वीरभद्र-सुखराम परिवार की पुरानी रार भाजपा का नया हथियार

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    कांगड़ालाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा और लाहौल ने बढ़ाया हिमाचल का मान

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Shimla News
    manaliकुल्लूधर्मशालालाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism:नए साल पर गति पकड़ेगा पर्यटन कारोबार

    November 25, 2023
    By hinditvnews
  • Lakhanpal
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    भाजपा दो सीटों पर आगे, कांग्रेस तीन पर, एक आजाद आगे

    June 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Accident
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी: लेहगला में कार दुर्घटना, चालक घायल

  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस: नई कार्यकारिणी का खाका तैयार, सुक्खू से बैठक का इंतजार

  • Himachal Buses
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: अयोध्या के लिए एचआरटीसी ने छह रूटों के लिए किया आवेदन

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.