हमीरपुर: 30.43 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर का युवक गिरफ्तार

हिमाचल: हमीरपुर में किराये के कमरे से 30.43 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर का युवक गिरफ्तार
हिंदी टीवी न्यूज, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Megha Jain Updated Mon, 12 Oct 2026
हमीरपुर के कृष्णानगर में गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने किराये के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान 30.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और अमृतसर निवासी आकाश दीप सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने कृष्णानगर में एक किराये के कमरे से 30.43 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी आकाश दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के किराये के कमरे की तलाशी ली गई थी। इस दौरान पुलिस टीम को 30.43 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी मकबूलपुरा, अमृतसर का निवासी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच की जा रही है। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।















