Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • A New Force in the Surf Park Economy

  • PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

पंजाब
Home›पंजाब›बाढ़ की विभीषिका: खेतों में रेत, घरों में कीचड़, लोग बोले– कहां से करें शुरुआत

बाढ़ की विभीषिका: खेतों में रेत, घरों में कीचड़, लोग बोले– कहां से करें शुरुआत

By hinditvnews
September 18, 2025
295
0
Punjab

बाढ़ की विभीषिका: टापू कालू वाला के खेतों में रेत, घरों में कीचड़… लोगों का एक ही सवाल-कहां से शुरुआत करें

हिंदी टीवी न्यूज़, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: Megha Jain Updated Thu, 18 Sep 2025 

सतलुज दरिया टापू कालू वाला की सौ एकड़ से अधिक जमीन निगल चुका है। अभी भी जमीन का कटाव हो रहा है। टापू के तीनों तरफ दरिया का आकार बहुत चौड़ा हो गया है।

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे टापू कालू वाला से बाढ़ का पानी उतरने के बाद बर्बादी साफ दिखने लगी है। खेती की जमीन पर रेत के पांच फीट ऊंचे टीले बन गए हैं। जहां फसलें लहलहाती थीं, वहां वीरानगी पसरी है।

ग्रामीणों का कहना है कि जमीन के बिना वे कैसे जिंदा रह सकते हैं। टापू की तकरीबन सौ एकड़ जमीन दरिया में समा गई है। सतलुज दरिया का उफान ऐसे ही तबाही मचाता रहा तो धीरे-धीरे टापू गायब हो जाएगा।

मकानों के अंदर दो-दो फीट कीचड़

कालू वाला के मलकीत सिंह का कहना है कि इस बार वर्ष 2023 की बाढ़ से ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्हें धान की फसल से कर्ज उतारने की उम्मीद थी, जो बाढ़ ने खत्म कर दी है। अब तो इतने पैसे भी नहीं कि खेत से रेत के टीले हटा कर जमीन उपजाऊ कर लें। मकान टूट गए। जो सही हैं, उनके अंदर दो-दो फीट कीचड़ भर गया। घर का सामान कीचड़ और रेत में खराब हो चुका है। जिंदगी कहां से शुरू करें, कुछ समझ नहीं आ रहा। मदद करने के लिए अभी तक किसी ने हाथ नहीं बढ़ाया है।

ग्रामीण मक्खन सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी नाव भी नष्ट हो चुकी हैं। गांव से शहर आना-जाना मुश्किल हो गया है। गांव में लगे हैंड पंप और ट्यूबवेल का पानी पीने लायक नहीं रह गया है। पानी में से बदबू आ रही है।

चूल्हा जलाने के लिए ईंधन तक नहीं

खेती के लिए जमीन नहीं बची है। जहां तक नजर जाती है रेत ही रेत के टीले दिखते हैं। कुछ मकान टूट गए और कुछ दरिया में गिर गए हैं। गांव में जो लोग रह रहे हैं उन्हें रोटी बनाने के लिए चूल्हा जलाने के लिए ईंधन तक नहीं है। ग्रामीणों के लिए अब दरिया में नाव चलाना भी मुश्किल है। बीएसएफ की नाव में ग्रामीण आते और जाते हैं।

सुरक्षित जगह पर प्लॉट मिले

ग्रामीण लखविंदर सिंह ने मांग की कि सरकार टापू कालू वाला के परिवारों को कहीं सुरक्षित जगह पर प्लॉट दे ताकि वे मकान बना कर रह सकें। वहीं, लोगों की मांग है कि उनके गांव को कोई गोद ले, तभी ये गांव बच सकता है नहीं तो दरिया में समा जाएगा।

Share :
TagsFirozpur Newshindi newspunjab news
Previous Article

NRI महिला हत्या: सिर पर बेसबॉल डंडे ...

Next Article

Himachal: 12,292 छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, केंद्र ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sespend
    हरियाणा

    हरियाणा: DC झज्जर ने सरपंच जया को निलंबित किया

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Dd
    दिल्ली

    Delhi Election: BJP पर AAP प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त का आरोप, केजरीवाल के घर पहुंची ACB टीम

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP BJP अध्यक्ष: कांग्रेस से आए नेताओं ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव में बढ़ाया पेच

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Download (64)
    manaliWeatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बिगड़ा मौसम: रोहतांग-कोकसर में बर्फबारी शुरू, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट

    February 18, 2024
    By hinditvnews
  • Dics
    उत्तराखण्ड

    अर्नोल्ड डिक्स की किताब ‘द प्रोमिस’ पर सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान, सीएम धामी से मुलाकात

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Murmu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा, भव्य स्वागत

    April 27, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • 17 02 2024 Goods Train 20956920
    हिमाचल प्रदेश

    किसान आंदोलन का असर: दिल्ली नहीं जा रहा तैयार माल, उद्योगों में उत्पादन ठप

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: दूसरी पत्नी भी पारिवारिक पेंशन की हकदार

  • Chitta
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी में 1.055 किलो चरस संग राजस्थान के 4 युवक गिरफ्तार

Timeline

  • September 8, 2026

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • September 8, 2026

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • September 8, 2026

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • September 8, 2026

    A New Force in the Surf Park Economy

  • September 8, 2026

    PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SDLG India to Showcase Next Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.