Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • 63SATS Cybertech joins hands with PDA to boost Cyber Defence Platform

  • Attack on Titan × Nijigen no Mori Present "Attack on Titan Mystery Quest" Event on Awaji Island in Japan

  • Campus Activewear Certified as India's Top Employer for 2026 by Top Employers Institute

  • Fortis Cancer Insitute at Fortis Hospital Mulund Features in JioHotstar's 'Molecules of Hope', Showcasing India's Evolving Oncosciences Landscape

  • Science Meets Compassion in Lucknow, India's Model City for Street Dog-community Coexistence

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HP Employees Salary: आज मिलेगा कर्मचारियों को वेतन और 10 सितंबर को पेंशन, अगले महीने एक को वेतन देने पर विचार

HP Employees Salary: आज मिलेगा कर्मचारियों को वेतन और 10 सितंबर को पेंशन, अगले महीने एक को वेतन देने पर विचार

By hinditvnews
September 5, 2024
200
0
sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा, वह सदन को अवगत करवाना चाहते हैं कि प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन 5 सितंबर और पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को देंगे।हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को वीरवार को वेतन मिलेगा, जबकि पेंशनधारकों को 10 सितंबर को पेंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर की ओर से व्यवस्था के प्रश्न के तहत वेतन और पेंशन का मामला उठाए जाने के बाद वक्तव्य देकर इसे स्पष्ट किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगले महीने एक तारीख को वेतन देने पर विचार किया जा रहा हैमुख्यमंत्री ने वेतन और पेंशन देरी से देने का कारण बताते हुए कहा कि कर्ज के अनावश्यक ब्याज से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा, वह सदन को अवगत करवाना चाहते हैं कि प्रदेश के कर्मचारियों को इस महीने वेतन 5 सितंबर और पेंशनरों को पेंशन 10 सितंबर को देंगे। इसका कारण यह है कि सरकार खर्चों की प्राप्तियों के साथ मैपिंग करके वित्तीय संसाधनों का उपयोग विवेकपूर्ण तरीके से करना चाहती है। यह सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है। इस तरह के प्रबंधन से सरकार की ओर से उठाए जाने वाले कर्ज पर ब्याज राशि को बचाने का प्रयास होगा। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि यह व्यवस्था सरकार के बोर्डों और निगमों के लिए नहीं होगी, जो अपने संसाधनों का आकलन करके सही निर्णय ले सकते हैं।

यह है बजट का गणित, हर महीने बचेंगे तीन करोड़
मुख्यमंत्री ने सदन में बजट के गणित को समझाते हुए कहा कि सरकार को वेतन और पेंशन की अदायगी हर महीने पहली तारीख को करनी पड़ती है। भारत सरकार से राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 520 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि 10 तारीख को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तौर पर 740 करोड़ रुपये मिलते हैं। पहली तारीख को वेतन और पेंशन की अदायगी के लिए सरकार को बाजार से 7.50 प्रतिशत की दर से अग्रिम ऋण उठाकर अनावश्यक रूप से ब्याज का बोझ उठाना पड़ता है। वर्तमान सरकार व्यय की प्राप्तियों के साथ मैपिंग कर हर माह लगभग तीन करोड़ रुपये बचाएगी। एक साल में इससे 36 करोड़ की बचत होगी।

 

वेतन पर 1.25 और पेंशन पर 1.60 प्रतिशत दिया जा रहा ब्याज
सीएम सुक्खू ने कहा कि वेतन पर हर माह 1,200 करोड़ और पेंशन पर 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। यानी वेतन और पेंशन पर कुल व्यय 2,000 करोड़ होता है। वेतन के लिए कर्ज लेने पर प्रतिदिन 0.25 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है, जो पांच दिनों का 1.25 प्रतिशत बनता है। इसी तरह पेंशन पर रोजाना का ब्याज 0.16 प्रतिशत दैनिक आधार पर दिया जाता है। यह दस दिन में 1.60 प्रतिशत होता है। यानी कुल ब्याज 2.85 प्रतिशत बनता है।बाजार से कर्ज उठाने की सीमा केवल 2,317 करोड़ रुपये ही बची
सीएम ने सदन को बताया कि भारत सरकार से प्राप्त अनुमति के अनुसार बाजार से ऋण उठाने के लिए 2,317 करोड़ रुपये की ही सीमा बची है, जिसका सरकार को आगामी चार महीनों यानी सितंबर से दिसंबर तक विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग करना होगा।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla
Previous Article

Himachal News: अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार ...

Next Article

Chitta In Himachal: दिल्ली के छात्रों के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपी हाईकोर्ट: बीएड प्रशिक्षु पसंदीदा संस्थान में परीक्षा देंगे, एनेस्थीसिया प्रोफेसर नियुक्ति पर रोक

    April 9, 2026
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: 25 जनवरी से मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना; ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala News: हॉलीवुड की तर्ज पर धर्मशाला की पहाड़ी होगी विकसित, जानें क्या है पूरा प्लान

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Hmpv
    उत्तर प्रदेश

    West UP News: HMPV का खतरा बढ़ा, मेरठ में अलर्ट, शालीमार एक्सप्रेस 9 मार्च तक रद्द

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Nainital
    उत्तराखण्ड

    Snowfall: इंतजार खत्म…नैनीताल के इन इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी

    December 9, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 12,292 छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी, केंद्र ने दी दिसंबर तक मोहलत

    September 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla News
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज

  • Saas
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सास को पंचामृत देने के बाद बहू रमेशा ने भी तोड़ा दम

  • Vikramaditya Singh with hindi tv news channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    गुणवत्तायुक्त काम न करने पर ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट

Timeline

  • April 24, 2026

    63SATS Cybertech joins hands with PDA to boost Cyber Defence Platform

  • April 24, 2026

    Attack on Titan × Nijigen no Mori Present "Attack on Titan Mystery Quest" Event on Awaji Island in Japan

  • April 24, 2026

    Campus Activewear Certified as India's Top Employer for 2026 by Top Employers Institute

  • April 24, 2026

    Fortis Cancer Insitute at Fortis Hospital Mulund Features in JioHotstar's 'Molecules of Hope', Showcasing India's Evolving Oncosciences Landscape

  • April 24, 2026

    Science Meets Compassion in Lucknow, India's Model City for Street Dog-community Coexistence

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • 63sats Cybertech Joins Hands With Pda To Boost Cyber Defence Platform

    63SATS Cybertech joins hands with PDA to boost Cyber Defence Platform

    By hinditvnews
    April 24, 2026
  • Attack On Titan × Nijigen No Mori Present "attack On Titan Mystery Quest" Event On Awaji Island In Japan

    Attack on Titan × Nijigen no Mori Present "Attack on Titan Mystery Quest" Event on ...

    By hinditvnews
    April 24, 2026
  • Campus Activewear Certified As India's Top Employer For 2026 By Top Employers Institute

    Campus Activewear Certified as India's Top Employer for 2026 by Top Employers Institute

    By hinditvnews
    April 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.