Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Snowfall: सड़कें बहाल करने के लिए 15 हजार कर्मियों की छुट्टियां रद्द, एचआरटीसी के 640 रूट बंद

Himachal Snowfall: सड़कें बहाल करने के लिए 15 हजार कर्मियों की छुट्टियां रद्द, एचआरटीसी के 640 रूट बंद

By hinditvnews
February 5, 2024
347
0
shimla snowfoll

सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 15,000 कर्मचारियों की फील्ड में तैनात किया है। विभाग ने इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद बंद हुईं सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 15,000 कर्मचारियों की फील्ड में तैनात किया है। विभाग ने इन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जिला शिमला, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति समेत अन्य जिलों में 475 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं।लोक निर्माण विभाग ने सड़कें बंद होने संबंधित जानकारी को लेकर इंजीनियर इन चीफ कार्यालय सहित अन्य मंडल स्तर पर कार्यालय स्थापित किए हैं। इसके अलावा 500 डोजर, जेसीबी सहित मजदूरों की मदद से नेशनल हाईवे, स्टेट हाईव, जिला और संपर्क मार्गों को बहाल किया जा रहा है।लोक निर्माण विभाग के मुताबिक जिला शिमला में 133 सड़कें बंद हैं। लाहौल स्पीति में 157, चंबा में 56, किन्नौर में 6, कुल्लू में 71, मंडी में 51 और कांगड़ा में एक सड़क यातायात के लिए बाधित है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि हिमाचल में बर्फबारी से बंद सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर सड़कें बहाल करने को कहा गया है। प्रतिदिन अधीक्षण व अधिशासी अभियंताओं से अपडेट लिया जा रहा है।

बर्फबारी से ठप एचआरटीसी के 640 रूट, 3 वोल्वो बसें भी बंद
भारी बर्फबारी से प्रदेश में एचआरटीसी की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। ताजा बर्फबारी के बाद रविवार को निगम के करीब 640 रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहीं। बर्फबारी के कारण कुल्लू, शिमला, मंडी और चंबा जिला में सबसे अधिक बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सड़कें बंद होने से निगम की 3 वोल्वो बस सेवाएं भी बंद हैं। सड़कों पर रात के समय पानी जमने से फिसलन के चलते निगम ने कई रात्रि रूट बंद कर दिए हैं। निगम की करीब 76 बसें विभिन्न रूटों में फंसी हुई हैं। इन बसों को निकालकर मुख्यालय पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी वैकल्पिक मार्गों से बसों का संचालन कर रहा है। जिला किन्नौर और रामपुर के लिए वाया बसंतपुर बसें भेजी जा रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर भारी फिसलन के चलते परिवहन निगम ने कुछ रूटों पर रात्रि बस सेवाएं स्थगित कर दी हैं। दिल्ली-रामपुर और दिल्ली-रोहड़ू रूट पर वोल्वो सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। यह वोल्वो बसें शिमला-दिल्ली के बीच संचालित की जा रही हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi news
Previous Article

IND vs ENG Test: Shreyas Iyer के ...

Next Article

बद्दी अग्निकांड: हादसे वाले दिन था बेटे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Modi
    हरियाणा

    पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज: ‘बाबा साहब और चौधरी चरण सिंह को नहीं मिला भारत रत्न’

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: गर्मी बढ़ते ही बिजली मांग में रिकॉर्ड उछाल, UPCL पर दबाव

    May 21, 2026
    By hinditvnews
  • Snow1
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: चमोली में हिमस्खलन का खतरा, वैज्ञानिक बोले-आज से मौसम में सुधार

    March 1, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    पंजाब

    Ludhiana: डिफाल्टरों से मीटर काटने गए पॉवरकाम मुलाजिमों को लोगों ने पीटा

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Pro
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अनुबंध सेवाकाल में वरिष्ठता लाभ पर डिमोट और रिकवरी

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Jagat Singh Negi
    लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    Lahul News: जगत सिंह नेगी बोले- देश की सीमाओं के हालात ठीक नहीं, चीन की घुसपैठ जारी

    January 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Ayog
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP चयन आयोग: दस्तावेज मूल्यांकन के लिए कम अभ्यर्थियों को बुलाएगा आयोग

  • Anurag Thakur Vinod Sultanpuri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024: दो दिन अवकाश के बाद आज होगा नामांकन, अनुराग ठाकुर व विनोद सुल्तानपुरी सहित ये दिग्गज भरेंगे पर्चा

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला न्यूज़: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मेयर का कार्यकाल बढ़ाने पर प्रदेश सरकार से मांगी स्थिति स्पष्टता

Timeline

  • June 8, 2026

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • June 8, 2026

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • June 8, 2026

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • June 8, 2026

    Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • June 8, 2026

    India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote To Its Board Of Directors

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands On Workshop On Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting And Male Chest Contouring

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest ...

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Who Can Apply For A Gold Loan And What The Eligibility Criteria Are

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.