Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

  • SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

  • The Rise of Luxury Shopping in India | Why Phoenix Palladium Stands Out

  • NICMAR Unveils New Brand Identity to Align with India's Next Phase of Infrastructure Growth

  • REVA University Inaugurates New Batch of Postgraduate Programmes for 2026-28

सोलनहिमाचल प्रदेश
Home›सोलन›बद्दी अग्निकांड: हादसे वाले दिन था बेटे का जन्मदिन, केक ऑर्डर देने के बाद फैक्टरी से नहीं लौट पाई मां

बद्दी अग्निकांड: हादसे वाले दिन था बेटे का जन्मदिन, केक ऑर्डर देने के बाद फैक्टरी से नहीं लौट पाई मां

By hinditvnews
February 5, 2024
407
0
Baddi

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के झाड़माजरी में हिलटॉप स्थित परफ्यूम फैक्टरी के बाहर चंबा के सर्वदयाल अपनी पत्नी चंपो को तीन दिन और रात से बिना खाए-पीए तलाश रहे हैं। बद्दी अग्निकांड के बाद भले ही परफ्यूम फैक्टरी की आग शांत हो गई हो, लेकिन अग्निकांड कई परिवारों को उम्रभर के जख्म दे गया।। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के झाड़माजरी में हिलटॉप स्थित परफ्यूम फैक्टरी के बाहर चंबा के सर्वदयाल अपनी पत्नी चंपो को तीन दिन और रात से बिना खाए-पीए तलाश रहे हैं। बच्चों के पेट की आग बुझाने गईं चंपो लापता हैं। रोते-बिलखते बच्चों को देख सर्वदयाल समझ नहीं पा रहे कि उनकी मां को वह कहां से लेकर आएं। छह साल की रूही रात को मम्मा-मम्मा कहते हुए बार-बार उठ जाती है।चारों तरफ नजर दौड़ाती है और मां को अपने पास न पाकर रोने लगती है। रूही अब भी यही सोचती है कि मां फैक्टरी में काम करने के बाद घर लौटेगी और उसे प्यार-दुलार करेगी। 11 साल के अथर्व का भी यही हाल है। अथर्व के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी में मां चंपो कई दिन से पैसे जोड़ रही थीं। घटना वाले दिन शुक्रवार को बेटे से केक भी कटवाना चाहती थीं। केक का ऑर्डर देने के लिए उस दिन चंपो सुबह काम पर घर से आधा घंटा पहले 8:30 बजे ही चली गईं। लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटीं।

रुंधे स्वर में सर्वदयाल ने फोन पर बताया कि बिलखते बच्चों काे नहीं संभाल पा रहा हूं। पत्नी की तलाश करूं या बीमार मां और बच्चों को संभालूं। कुछ समझ नहीं आ रहा। इसीलिए बच्चों को रिश्तेदारों के पास गांव बड़ोह ग्राम पंचायत मसरूंड डाकघर कंदला भेज दिया है। सर्वदयाल ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ शिवालिग नगर स्थित क्वार्टर में रहते हैं। परिवार के पालन पोषण के लिए वह दूसरी फैक्टरी में काम करते हैं।

फैक्टरी में आग लगने की भनक लगते ही वह गिरते-पड़ते घटनास्थल तक पहुंचे। लेकिन, अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। कोई भी आस अब नजर नहीं आ रही है। सर्वदयाल ने बताया कि तीन वर्ष की आयु में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। उसके बाद मां मानसिक रूप से बीमार हो गईं। भाई की पत्नी की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अब उनकी पत्नी भी लापता हैं। वहीं, चुराह के विधायक हंसराज ने बताया कि उनके पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से बात हुई है। उन्होंने फैक्टरी में फंसे लोगों को निकालने का आश्वासन दिया है।

पत्नी ने कही थी फैक्टरी बंद होने की बात
सर्वदयाल ने बताया कि उनकी पत्नी ने 15 दिन पूर्व ही फैक्टरी बंद होने की बात कही थी। कहा था कि फैक्टरी बंद होने वाली है, ऐसे में अब वह दूसरी जगह नौकरी की तलाश में जुट जाएगी। सर्वदयाल ने फैैक्टरी प्रबंधक पर आरोप लगाया कि प्रबंधन की ओर से ही फैक्टरी में आग लगाई गई है। साथ ही वहां से कोई भाग न सके, इसके लिए शटर बंद कर दिए गए।
Share :
Tagsबद्दी अग्निकांडहादसे वाले दिन बेटे का जन्मदिन
Previous Article

Himachal Snowfall: सड़कें बहाल करने के लिए ...

Next Article

बद्दी अग्निकांड: वेलेंटाइन डे का ऑर्डर पूरा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • HRTC
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: HRTC बस सफर का वीडियो बनाएं, जीतें पुरस्कार

    October 17, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में जमकर बर्फबारी

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • kullu
    कुल्लूमौसमहिमाचल प्रदेश

    Kullu Cloudburst: मेरे परिवार के 16 लोग लापता… कहते छलक पड़े बख्शी के आंसू

    August 3, 2024
    By hinditvnews
  • Mukesh
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News:’महिलाओं को जल्‍द देंगे 1500-1500 रुपये’

    November 25, 2023
    By hinditvnews
  • cricket-association
    खेलहिमाचल प्रदेश

    Cricket World Cup: हिमाचल के धर्मशाला में होने वाले मैचों के लिए टिकटों की बुकिंग 25 से

    August 22, 2023
    By hinditvnews
  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्री-प्राइमरी भर्ती नियमों में छूट के लिए केंद्र से मिली हिमाचल टीम

    September 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Supreem court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पांच बीघा भूमि नियमितीकरण पर सुप्रीम कोर्ट का यथास्थिति आदेश

  • Download (50)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget: पर्यटन कारोबारियों को टैक्स में छूट और हवाई सेवाओं को प्रोत्साहन की उम्मीद

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नए एक्ट से नियुक्तियां, भर्ती पर रोक

Timeline

  • November 4, 2026

    Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

  • November 4, 2026

    SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top 100

  • November 4, 2026

    The Rise of Luxury Shopping in India | Why Phoenix Palladium Stands Out

  • November 4, 2026

    NICMAR Unveils New Brand Identity to Align with India's Next Phase of Infrastructure Growth

  • November 4, 2026

    REVA University Inaugurates New Batch of Postgraduate Programmes for 2026-28

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

    Chemmanur International Jewellers Opens First Major Branded Showroom in Lakshadweep

    By hinditvnews
    November 4, 2026
  • SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University to Break in Top

    SRM AP's Historic Debut in QS World University Rankings: Asia 2027 Becoming Fastest Indian University ...

    By hinditvnews
    November 4, 2026
  • The Rise of Luxury Shopping in India | Why Phoenix Palladium Stands Out

    By hinditvnews
    November 4, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.