Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

  • Jodhpur News: राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी

  • यूपी: 181 PCS अधिकारियों के तबादले, कई SDM बदले

  • हरियाणा: नशा बेचने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

  • चंडीगढ़: लैंड पूलिंग नीति के विरोध में किसानों की बाइक रैली

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›हरिद्वार: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 12 तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 12 तस्कर गिरफ्तार

By hinditvnews
July 13, 2026
2
0
Paise

Haridwar: धार्मिक स्थलों पर नकली नोट खपाने की साजिश, नेटवर्क का भंडाफोड़, 14 दिन में 12 तस्कर गिरफ्तार

हिंदी टीवी न्यूज, हरिद्वार। Published by: Megha Jain Updated Mon, 13 Jul 2026

धार्मिक स्थलों पर नकली नोट खपाने की साजिश करने वाले नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। 14 दिन में 12 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।  करीब तीन लाख की नकली करेंसी बरामद की गई है।

देश से रोजाना लाखों श्रद्धालुओं की आमद और बाजारों में नकदी के बड़े कारोबार का फायदा उठाकर धर्मनगरी में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहे नकली नोटों के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पिछले 14 दिनों के भीतर पुलिस ने लगातार तीन बड़ी कार्रवाइयां करते हुए इस गिरोह को तगड़ा झटका दिया है।

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.92 लाख रुपये की जाली करेंसी, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटर, लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह शातिर गिरोह मुख्य रूप से छोटे दुकानदारों और भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर इन नकली नोटों को खपाने की फिराक में था। 28 जून को श्यामपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
छापेमारी कर दो और आरोपियों किए गिरफ्तार 
तलाशी में उनके पास से 52,500 रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई। 30 जून को गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया। इनके कब्जे से 50 हजार रुपये के छपे हुए नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य अहम उपकरण बरामद हुए।
6 जुलाई को नगर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 84,500 रुपये की जाली करेंसी मिली।11 जुलाई को पुलिस कस्टडी रिमांड में आरोपियों ने कई अहम राज उगले। इसके आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम पंजाब पहुंची और छापेमारी कर दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1.05 लाख रुपये के नकली नोट, एक प्रिंटर और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार बरामद की।

इसलिए निशाने पर थी धर्मनगरी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हरिद्वार जैसे प्रमुख धार्मिक शहरों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां भीड़भाड़, अस्थायी दुकानों की बहुलता और नकद भुगतान का चलन अधिक है। जाली नोट खपाने की कोशिश करने वाले गिरोह ऐसे स्थानों को अपना सबसे आसान निशाना मानते हैं, क्योंकि जल्दबाजी में छोटे दुकानदार अक्सर नोटों की ठीक से पहचान नहीं कर पाते हैं। फिलहाल, पुलिस की लगातार हो रही इस कार्रवाई से जाली नोटों के इस नेटवर्क की कमर टूट गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के अन्य संपर्कों और इस गिरोह से जुड़े पूरे नेक्सस की गहनता से जांच कर रही है, ताकि इस रैकेट का पूरी तरह से सफाया किया जा सके।

Share :
Tagsdehradun newsharidwar newsHaridwar News Plot to circulate counterfeit notes at religious sites 12 smugglers arrested in 14 dayshindi newsuttarakhand news
Previous Article

Himachal: लुटेरी दुल्हन, 18 लाख और गहने ...

Next Article

Chandigarh: ‘सतलुज’ विवाद: बिट्टू ने मांगा 25 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रेरा कार्यालय शिमला से कांगड़ा स्थानांतरण पर रोक बरकरार

    January 1, 2026
    By hinditvnews
  • Emergency Film,
    CHANDIGHARपंजाब

    ‘इमरजेंसी’ का विरोध: अमृतसर में थिएटर के बाहर डटे SGPC सदस्य

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Mla
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड बजट सत्र: भू-कानून को लेकर प्रदर्शन, पूर्व विधायक हिरासत में

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Budget
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    MC Shimla Budget Live: दुकानों-ढाबों से वसूला जाएगा व्यावसायिक शुल्क, बड़ी घोषणाएं

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Ed
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिप्टो करेंसी मामले में ईडी की नगरोटा बगवां में दबिश

    December 13, 2025
    By hinditvnews
  • Tb
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कान-हड्डियों की टीबी के मामले बढ़े, 60% मरीज फेफड़ों के रोगी

    June 3, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (8)
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में स्नोफॉल, तीन इंच तक बिछी बर्फ की चादर; आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

  • himachal
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, चार की मौत

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले-पद आते-जाते रहते हैं, लोकतांत्रिक मूल्य जिंदा रहने चाहिए

Timeline

  • July 13, 2026

    UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

  • July 13, 2026

    Jodhpur News: राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी

  • July 13, 2026

    यूपी: 181 PCS अधिकारियों के तबादले, कई SDM बदले

  • July 13, 2026

    हरियाणा: नशा बेचने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

  • July 13, 2026

    चंडीगढ़: लैंड पूलिंग नीति के विरोध में किसानों की बाइक रैली

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Supreem Court

    UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    By hinditvnews
    July 13, 2026
  • Court

    Jodhpur News: राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी

    By hinditvnews
    July 13, 2026
  • Transfer

    यूपी: 181 PCS अधिकारियों के तबादले, कई SDM बदले

    By hinditvnews
    July 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.